कांग्रेस की पदयात्रा में प्रदेश के शीर्ष नेताओं के नेतृत्व में विधानसभा के ग्रामीण जन हुए बड़ी संख्या में हुए शामिल
बृजपाल सिंह हूरा…✍️

तखतपुर। कांग्रेस का पदयात्रा कार्यक्रम आयोजन हुआ जिसमें शामिल होने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव, राष्ट्रीय सचिव देवेंद्र यादव, जिला अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री, सुधांशु मिश्रा, विधायक अटल श्रीवास्तव, दिलीप लहरिया, प्रदेश महामंत्री सुबोध हरितवाल, इंग्रिड मैक्लॉउड, विजय केशरवानी, शैलेश पांडेय, विजय पांडेय, पंकज सिंह, समीर अहमद बबला, अभय नारायण राय, स्वतंत्र मिश्रा प्रमुख रहे।

कांग्रेस की पदयात्रा जोरापारा से मोछ, खैरी, गिरधौना 5 किमी तक चली। जिसमें अतिथियों का ग्रामीण क्षेत्र के कांग्रेस जनों द्वारा जगह-जगह स्वागत किया गया। गिरधौना में मंचीय कार्यक्रम आयोजित हुआ।
छत्तीसगढ़ भाजपा सरकार के पास विकास के लिए पैसा नहीं : दीपक बैज

प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि देश की 80 प्रतिशत आबादी गांव में रहती है और मजदूरी कर उनका जीवन यापन गांव में होता है। केंद्र की सरकार इन गरीब, मजदूर परिवार रोजगार छीन रही है। सरकार नाम बदल कर योजना को बंद करने जा रही है। केंद्र सरकार ने राज्य सरकार के ऊपर भार डाल दिया है। पहले केंद्र में कांग्रेस सरकार ने 90 प्रतिशत योगदान से मनरेगा चलाया था। अब सरकार ने 40 प्रतिशत राज्य सरकार पर भार डाल दिया है। छत्तीसगढ़ भाजपा सरकार के पास 2 वर्षों में विकास के लिए पैसा नही है और ऊपर से केंद्र सरकार राज्य के ऊपर भार डालकर छत्तीसगढ़ प्रदेश का हक मार रही है।

श्री बैज ने आगे कहा कि 40 करोड़ के धान को चूहों ने नही बल्कि प्रदेश की सत्ता में बैठे 14 चूहों ने 40 करोड़ रूपए के धान को घोटाला किया है। प्रदेश में शिक्षण संस्थाओं को बंद किए जा रहे हैं और नए 67 शराब दुकाने खोली गई हैं। यह सरकार गरीबों, ग्रामीणों और बेरोजगारों की हित के लिए नही सोच सकती। घोषणा पत्र में एक लाख शिक्षकों की भर्ती करने का दावा करने वाली भाजपा सरकार ने 5 हजार शिक्षकों की भर्ती नही कर पायी है। प्रदेश की आधी महिलाओं को एक हजार रुपए महतारी वंदन के नाम से दिया जा रहा है और बिजली बिल 3 हजार रूपए देकर वसुला जा रहा है साय साय। आने वाली 2028 के चुनाव में जनता सबक जरूर सिखाएगी।
कांग्रेस के 100 दिन के रोजगार को भाजपा ने कर दिया 30 दिन : देवेंद्र यादव

भिलाई विधायक एवं राष्ट्रीय सचिव देवेंद्र यादव ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने जो 100 दिन का रोजगार दिया था उस रोजगार को सिर्फ 30 दिनों का दिया गया है। भारतीय जनता पार्टी ग्रामीणों के रोजगार को छीनने का काम कर रही है। मनरेगा में मजदूरों को प्रति व्यक्ति 400 रुपए देने की मांग की गई। जिला ग्रामीण अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री ने कहा कि केंद्र की सरकार पहले देश के शहरों का नाम बदलती रही पर उन शहरों को कुछ नही मिला और अब मजदूरों का हक छीनने के लिए मनरेगा का नाम बदल रही है।
भाजपा सिर्फ आडानी अंबानी की सरकार : पूजा मक्कड़

नगरपालिका अध्यक्ष पूजा मक्कड़ ने कहा कि मनरेगा योजना गांव की आस्था है। भारत की आत्मा गांव में बसती है और केंद्र की सरकार योजना का लाभ देने के बजाए इसमें नए नए दांव पेंच लाकर ग्रामीणों को परेशान करना चाहती है। सरकार का खजाना खाली हो गया है मैं स्वयं नगरपालिका अध्यक्ष हूं नगर विकास के लिए कई प्रस्ताव भेज चुकी हूं सरकार के पास पैसा नही है। भाजपा सिर्फ आडानी और अंबानी की सरकार है। कार्यक्रम को विधायक दिलीप लहरिया, सिंधाशु मिश्रा ने भी संबोधित किया। पदयात्रा के दौरान पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव व कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव भी शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन अभ्यूदय तिवारी एवं आभार प्रदर्शन अमित साहू ने किया।
अतिथियों ने किया पूजा मक्कड़ निवास में भोजन

कार्यक्रम उपरांत अतिथियों ने नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पूजा मक्कड़ निवास पर रात्रि भोजन ग्रहण किया तथा क्षेत्र के कांग्रेसजनों से भेंटवार्ता भी की।

अब देखना यह है कि तखतपुर विधानसभा क्षेत्र में दिखाई दे रहे कांग्रेस कार्यक्रमों के बदलते चेहरे.. बदलती रंगत एवं बदलाव का ले रहे स्वरूप का असर 2028 के विधानसभा चुनाव तक कितना असरकारी रहेगा…
तब तक के लिए नारायण नारायण…..😊


