गुलजीत खुराना बने भाजपा जिला महामंत्री
बृजपाल सिंह हूरा..✍️

तखतपुर। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा में गुलजीत सिंह खुराना को जिला महामंत्री के पद पर नियुक्त किया गया है जो उनकी पार्टी के प्रति निष्ठा और वरिष्ठता के क्रम को मजबूती से प्रस्तुत भी करता है। आज अल्पसंख्यक मोर्चा की सूची जारी होने पर जैसे ही खबर मिली कि भाजपा के वरिष्ठ लीडर गुलजीत सिंह खुराना को जिला महामंत्री के पद पर नियुक्त किया गया है वैसे ही उनके चाहने वालों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी…

गुलजीत सिंह खुराना ने अपनी नियुक्ति को विधायक धर्मजीत सिंह की कृपा पर समर्पित करते हुए कहा कि मैं अपनी नियुक्ति पर भाजपा के एक छोटे से कार्यकर्ता से लेकर हिंदुस्तान के सबसे बड़े पद पर आसीन लोगों का भी ऋणी हो गया हूं जिनकी कृपा आशीर्वाद से मुझे यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी ने दी है मैं विश्वास दिलाता हूं कि मिली जिम्मेदारियां को निभाने में मेरी कर्तव्य निष्ठा के कदम कभी भी नहीं डगमगाएंगे…

अब देखना यह है कि गुलजीत सिंह खुराना के व्यक्तित्व के अनुरूप उनको मिले पद को वह अल्पसंख्यक वर्ग में भाजपा का जनाधार को बढ़ाने में किस हद तक कामयाबी के शिखर पर पहुंचेंगे..
तब तक के लिए नारायण नारायण…😊

