22 वर्षों की कड़ी तपस्या रंग लाई… शिप्रा सैमुएल बनी भाजपा की जिला उपाध्यक्ष..

22 वर्षों की कड़ी तपस्या रंग लाई… शिप्रा सैमुएल बनी भाजपा की जिला उपाध्यक्ष..

बृजपाल सिंह हूरा..✍️

तखतपुर। आखिरकार पार्टी के प्रति निष्ठा लगन और मेहनत को उचित मुकाम और स्थान की प्राप्ति हो गई… जब यह खबर तेजी से सामने आई कि भारतीय जनता पार्टी ने भाजपा की वरिष्ठ नेत्री शिप्रा संकेत सैमुअल को भाजपा महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष के पद पर आसीन किया है…

      अल्पसंख्यक वर्ग से होने के बावजूद इनका भारतीय जनता पार्टी से जुड़ाव अधिकृत रूप से सन् 2004 से भी इसलिए माना जा सकता है कि इन्होंने मसीही समाज की होते हुए भी भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर पहली बार पार्षद का चुनाव लड़के तखतपुर नगर पालिका चुनाव में एक सनसनी फैला दी थी… उसके बाद से लेकर इन्होंने भारतीय जनता पार्टी में कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और हमेशा पूरे समर्पण भाव के साथ काम करती रही…

     सन् 2008 से लेकर 2018 तक राजू सिंह क्षत्रिय के कार्यकाल में दोनों विधानसभा चुनाव में इन्होंने कड़ी मेहनत के साथ भाजपा को जिताने में अपनी माहिती भूमिका निभाई थी… 2009 लोकसभा में दिलीप सिंह जूदेव के लिए इन्होंने खूब प्रचार किया..

सांसद प्रत्याशी लखनलाल साहू के पक्ष में इन्होंने अच्छी हवा तैयार की थी.. 2018 विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी श्रीमती हर्षिता पांडेय के पक्ष में यह भारतीय जनता पार्टी के साथ बनी रही… 2019 के लोकसभा चुनाव में अरुण साव के पक्ष में इन्होंने भाजपा का झंडा उठाकर कदम से कदम मिलाकर चली…

       2023 विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी धर्मजीत सिंह के लिए इन्होंने जी जान लगाकर भाजपा के पक्ष में चुनाव में काम किया… इसके बाद 2024 के लोकसभा चुनाव में इन्होंने तोखन साहू के पक्ष में भाजपा का परचम लहराने में कोई कमी नहीं की…

       लगभग 22 वर्षों से भाजपा के कार्यक्रमों में सक्रिय रहने वाली श्रीमती शिप्रा संकेत सैमुअल को इतने वर्षों के बाद अब जाकर एक सम्मानजनक वरिष्ठ पद के रूप में भाजपा महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष के रूप में शामिल किया गया है.. जिससे माना जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी जिला उपाध्यक्ष के रूप में यह आधी आबादी महिला पक्ष को भाजपा के पक्ष में करने में कोई कोर कसर बाकी नहीं रखेगी…

     श्रीमती शिप्रा सैमुएल ने कहा कि पार्टी में जिस आदर सम्मान के साथ उन्हें यह पद दिया है वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ पालन करते हुए काम करते हुए भाजपा का कमल खिलाने में कोई कमी नहीं रखेंगे…

         अब देखना यह है कि 22 वर्षों की कड़ी तपस्या के बाद पार्टी में शिप्रा सैमुएल को जिला के महत्वपूर्ण पद पर शामिल किया है, पार्टी इससे लाभ की स्थिति के किस शिखर तक पहुंच पाती हैं…
           तब तक के लिए नारायण नारायण…😊

error: Content is protected !!