भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष दिनेश राजपूत ने जारी की जम्बो टीम की सूची.., विशाल बने जिला उपाध्यक्ष

जिला व मंडल स्तर पर संगठन विस्तार

बृजपाल सिंह हूरा…✍️

तखतपुर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिला बिलासपुर शहर में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से जिला एवं मंडल स्तर पर पदाधिकारियों की जम्बो टीम की घोषणा की गई है। यह सूची भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष दिनेश राजपूत द्वारा जारी की गई। जिला उपाध्यक्ष के महत्वपूर्ण पद पर विशाल विक्की सिंह को एक बड़ी जिम्मेदारी के रूप में शामिल किया गया है..! नियुक्तियां भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंहदेव, प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय के मार्गदर्शन तथा भाजपा जिला बिलासपुर शहर अध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर की अनुशंसा पर की गई हैं।


       किसान मोर्चा जिला पदाधिकारी जिला उपाध्यक्ष कोमल सिंह ठाकुर (बिल्हा) अशोक कौशिक (बिल्हा) विशाल सिंह ठाकुर (तखतपुर) सतीश यादव (बिलासपुर), जिला महामंत्री दिनेश कौशिक (बिल्हा) राहुल कश्यप बिलासपुर जिला मंत्री धर्मेन्द्र चंद्राकर (बिलासपुर) राजू शर्मा (बिलासपुर) राजकमल साहू (तखतपुर) भागवत मिश्रा (बिल्हा) धनिराम यादव (बिल्हा), जिला कोषाध्यक्ष शिव कोरी (बिलासपुर), जिला सह-कोषाध्यक्ष उत्तरा कश्यप (तखतपुर), किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष बिलासपुर पश्चिम जी. अनंत, बिलासपुर दक्षिण शिव पटेल, बिलासपुर मध्य सुनील विश्वकर्मा, बिलासपुर पूर्व चंदन यादव, बिलासपुर उत्तर प्रीतराम साहू, बिलासपुर रेलवे आयुष मेहता, बिल्हा संतोष यादव, बोदरी मनीष दुबे, बरतोरी डॉ. चिंतराम साहू, नेचर सिटी मन्नू यादव, विजयपुर अशोक कौशिक, तखतपुर विश्वनाथ यादव, सकरी राकेश भोसलें, गनियारी उमाशंकर कौशिक, काठाकोनी रामफल निर्मलकर।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष दिनेश राजपूत ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि किसान मोर्चा संगठन किसानों की आवाज़ को मजबूती से उठाएगा तथा केंद्र व राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाएगा। जिला उपाध्यक्ष विशाल विक्की सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की योजनाओं का क्रियान्वयन विधायक धर्मजीत सिंह के नेतृत्व में तखतपुर विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे जिले में बहुत अच्छे से संचालित किया जा रहा है और उसे और भी बड़े स्वरूप में प्रस्तुत करने में कोई भी कमी नहीं की जाएगी..

      अब देखना यह है कि जिस लक्ष्य और उद्देश्य के साथ किसानों के लिए भारतीय जनता पार्टी ने मजबूत टीम का आधार तैयार किया है वो अपने निर्धारित उच्च लक्ष्य को पाने में शिखर के किस बुलंदी तक सफल होगी…

         तब तक के लिए नारायण नारायण…😊

error: Content is protected !!