तखतपुर भाजपा संभावित प्रत्याशी के नाम पर ही विरोध के स्वर फूटे

भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठों के समक्ष जाकर विरोध का ज्ञापन दिया


तखतपुर। (बृजपाल & ललित) भारतीय जनता पार्टी की टिकट की घोषणा तो नहीं हुई है पर मीडिया में चल रहे संभावित प्रत्याशी को लेकर ही विरोध के स्वर मुखर हो गए जो पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के समक्ष व्यक्त भी किए गए। 

 तखतपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी के संभावित प्रत्याशी के नाम पर संगठन के कुछ चेहरे प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के नाम पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ब्रजेंद्र जय पांडा, छत्तीसगढ़ प्रभारी ओम प्रकाश माथुर, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, महामंत्री संगठन छत्तीसगढ़ पवन साय के समक्ष अपना विरोध दर्ज करते हुए ज्ञापन सौंपा है।  

    जिसमें कहा है कि विधानसभा तखतपुर भारतीय जनता पार्टी का गढ़ रहा है। तखतपुर में 50 से 55 वर्ष तक भाजपा का विधायक रहा है जो कि जनसंघ से लेकर आज तक बिलासपुर जिला में भाजपा विधायक जिताकर दिया है। तखतपुर में आज भी पुराने कार्यकर्ता पार्टी के लिए मेहनत से काम करते हैं और पार्टी संगठन को चलाते हैं जो पार्टी को जिताने में सक्षम है। हमारे क्षेत्र में बाहरी लोगों की एंट्री होने को सुनकर सभी पार्टी कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त है। संगठन के कार्यकर्ता, वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के लोगों से बात करने पर हमें बाहरी लोग नहीं चाहिए और हमें बाहरी लोग स्वीकार नहीं है।

पार्टी संगठन कार्यकर्ता व क्षेत्र के लोगों का कहना है कि जो मेहनत किया है, जो क्षेत्र का हो, जो पार्टी संगठन का हो ऐसे लोगों को मौका दे। चाहे वह कोई भी समुदाय या जाति का हो उसे टिकट दिया जाए अतः संगठन के वरिष्ठजनों, प्रदेश के अध्यक्ष से निवेदन है कि इस पत्र पर विशेष गहन अध्ययनकर व क्षेत्र के लोगों के बारे में सोच समझकर विचार करें। समर्पित कार्यकर्ताओं एवं उनकी भावनाओं का सम्मान पार्टी नेतृत्व रखेगा। ज्ञापन में लगभग डेढ़ सौ पदाधिकारी कार्यकर्ताओं में अपने हस्ताक्षर दर्ज किए हैं।
 प्रमुख रूप से रहे उपस्थित
त्रेतानाथ पांडेय, जीवन लाल पांडेय, बी आर महोबिया, विश्वनाथ पटेल, संतोष कश्यप, अनिल सिंह, शिव देवांगन, अजय यादव, कोमल सिंह ठाकुर, ऋषि पटेल, दिलीप कोरी, दीपमाला कुर्रे, ओमकार सोनी, आयुष सिंह ठाकुर, हरीश तिवारी, सुरेंद्र कोसले, चंद्रकांत द्विवेदी, लव पाण्डेय, कौशल मानिकपुरी, दिनेश साहू सहित अन्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
              अब देखना यह है कि विरोध का स्वर हकीकत की धरातल पर कितने देर तक टिका रहेगा या फिर हवा के झोंके की तरह उड़ जाएगा
                तब तक के लिए …नारायण नारायण…😊
error: Content is protected !!