तखतपुर कांग्रेस पदयात्रा में शामिल होने आ रहे है कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

मनरेगा के नाम परिवर्तन एवं 90:10 को 60:40 करने के विरोध में कांग्रेस की पदयात्रा

बृजपाल सिंह हूरा…✍️

तखतपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में मनरेगा योजना के नाम परिवर्तन तथा केंद्र सरकार द्वारा 90:10 के अनुपात को बदलकर 60:40 किए जाने के विरोध में एक विशाल पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है।

पदयात्रा 21 जनवरी बुधवार दोपहर 1 बजे जोरापारा से…

    पदयात्रा तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जोरापारा में 21 जनवरी बुधवार दोपहर 1 बजे से प्रारंभ होकर मोछ, खैरी होते हुए गिरधौना तक निकाली जाएगी, जिसकी कुल दूरी लगभग 5 किलोमीटर रहेगी।

      कांग्रेस की इस पदयात्रा के माध्यम से केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आम जनता की आवाज बुलंद की जाएगी तथा मनरेगा जैसी जनकल्याणकारी योजना से हो रहे अन्याय का विरोध किया जाएगा।

      कार्यक्रम की जानकारी प्रदेश सचिव आत्मजीत सिंह मक्कड़, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष (तखतपुर ग्रामीण) अभ्भुदय जित्तू तिवारी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष (सकरी) अमित साहू एवं नगर कांग्रेस अध्यक्ष शैलेंद्र निर्मलकर द्वारा संयुक्त रूप से दी गई।

कांग्रेस की पदयात्रा में अधिक से अधिक संख्या में कांग्रेसजनों, मनरेगा श्रमिकों एवं आम नागरिकों से पदयात्रा में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की है।

        अब देखना यह है कि पूरे जोर-शोर के साथ चल रही तैयारी में कांग्रेस का यह पदयात्रा आयोजन कांग्रेस के साथ-साथ आम ग्रामीण जनों को भी कितने बड़े रूप में समाहित कर पाता है…

      तब तक के लिए नारायण नारायण…😊

error: Content is protected !!