बेजान शरीर में आत्मा की तरह का कार्य किया बाबा साहब के संविधान ने : धर्मजीत सिंह

बेजान शरीर में आत्मा की तरह का कार्य किया बाबा साहब के संविधान ने : धर्मजीत सिंह

विधायक धर्मजीत सिंह के संयोजकत्व में तखतपुर क्षेत्र के 166 जनप्रतिनिधियों का समरसता दिवस पर किया गया सम्मान

बृजपाल सिंह हूरा….✍️,

तखतपुर। जिस तरह से बेजान शरीर में आत्मा डाल देने से जान आ जाती है और वह मानव जीवन के हर वह कार्य करने में सक्षम रहता है जिस कार्य के लिए वह ईश्वर द्वारा बनाया गया है। इसी तरह हमारे देश के आजाद होने के बाद डॉ. भीमराव अंबेडकर ने देश को सुचारू रूप से व्यवस्था का स्वरूप देने के लिए इसमें संविधान की आत्मा डाली तभी यह देश आज स्वस्थ समृद्ध लोकतंत्र के साथ पूरे विश्व में अपनी विशेष पहचान बनाए हुए हैं। हमारे देश के साथ निर्माण हुए पाकिस्तान की स्थिति आज इसलिए खराब है कि वहां सही संविधान का निर्धारण नहीं किया गया। ऐसे ही स्थिति नेपाल बांग्लादेश चीन आदि की भी है। उक्त उद्गार क्षेत्रीय विधायक धर्मजीत सिंह ने समरसता दिवस पर आयोजित विधानसभा क्षेत्र के 166 जनप्रतिनिधियों के सम्मान समारोह के दौरान मुख्य अतिथि के आसंदी से व्यक्त किया।

आयोजन को संबोधित करते विधायक धर्मजीत सिंह

      विधायक धर्मजीत सिंह ने कहा कि सरपंच जनपद सदस्य, जिला पंचायत सदस्य, पार्षद एवं हमारे सभी मंडल अध्यक्ष का हम सभी मिलकर सम्मान कर रहे हैं और यह सम्मान आज के दिवस पर इसलिए किया जा रहा है क्योंकि बाबा साहब के संविधान की संरचना से ही हम और आप जनप्रतिनिधि बन सक रहे हैं। सही मायनों में आज के इस सम्मान समारोह में हम बाबा जी की सोच और उनके संविधान का भी सम्मान कर रहे हैं।

जिला पंचायत सदस्य श्रीमती भारती नीरज माली सम्मान करते विधायक धर्मजीत सिंह

     विधायक धर्मजीत सिंह ने सभी जनप्रतिनिधियों से मुखातिब होते हुए कहा कि आज आप लोगों को एक फार्म दिया जा रहा है जिसमें आप अपने क्षेत्र की सभी समस्याओ, आवश्यकताओं, जरूरतो को लिखकर जमा कर दे ताकि किस गांव में क्या आवश्यकता है इसकी एक पूरी सूची फाइल बनाकर मेरे पास सुरक्षित रहेगी और वक्त बेवक्त गांव के विकास के लिए यह बहुत आवश्यक और काम आने वाली चीज है।

जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती ललिता संतोष कश्यप का सम्मान करते विधायक धर्मजीत सिंह

       समरसता दिवस पर विधायक धर्मजीत सिंह द्वारा मोहन वाटिका में तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के 166 जनप्रतिनिधियों का सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां समस्त अतिथियों की उपस्थिति में बहुत ही खूबसूरत तरीके से तैयार फोटोजेनिक मोमेंटो के साथ सम्मान किया गया। ग्रामीण क्षेत्र के जन प्रतिनिधियों का मानना था कि तखतपुर के इतिहास में पहली बार जनप्रतिनिधियों का इस तरह सम्मान किया गया है।

जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती माधवी संतोष वस्त्रकार का सम्मान करते विधायक धर्मजीत सिंह

सिर्फ तखतपुर में जनप्रतिनिधियों का हो रहा सम्मान : संतोष कौशिक गुरुजी

कार्यक्रम को संबोधित करते तखतपुर विधानसभा क्षेत्र जननायक संतोष कौशिक गुरुजी

      तखतपुर विधानसभा क्षेत्र जननायक संतोष कौशिक गुरुजी ने कहा कि बाबा साहब ने इस देश को लोगों को बराबरी और समान अधिकार देते हुए एक वोट का अधिकार दिया चाहे वह अमीर हो चाहे गरीब व्यक्ति, देश का प्रधानमंत्री हो या आम आदमी सभी को एक वोट का अधिकार देकर देश के लोकतंत्र को मजबूत बनाया। श्री कौशिक ने कहा कि विधायक धर्मजीत सिंह की यह सार्थक सोच है जो आज यहां जनप्रतिनिधियों का सम्मान हो रहा है। छत्तीसगढ़ के पूरे 90 विधानसभा में ऐसा सम्मान सिर्फ तखतपुर क्षेत्र में हो रहा है। हर समय क्षेत्र के विकास के लिए एक सार्थक सोच रखने वाले विधायक धर्मजीत सिंह ने पूरे क्षेत्र को और वहां की आवश्यकताओं को एक स्थान पर जोड़े रखने का जो फार्मूला अपनाया हुआ काबिले तारीफ है। आप सभी जनप्रतिनिधि अपने गांव के विकास के लिए विधायक धर्मजीत सिंह की नई सोच में अपनी भागीदारी दर्ज कर उनकी मेहनत को सफल बनाएं।

विजयपुर मंडल अध्यक्ष दिनेश साहू का सम्मान करते विधायक धर्मजीत सिंह

    कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष नैनलाल साहू एवं आभार प्रदर्शन दिनेश साहू ने किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती ललिता संतोष कश्यप, भारती नीरज माली, जनपद अध्यक्ष माधवी संतोष वस्त्रकार, उपाध्यक्ष राकेश तिवारी, भाजपा प्रदेश प्रतिनिधि प्रदीप कौशिक, विशाल विक्की सिंह, अधिवक्ता अशोक ठाकुर, विवेक पांडे, मनीष तिवारी, विनोद यादव, कृष्ण कुमार साहू, राजेश सोनी, बंशी पांड़े, दिनेश राजपूत, अश्वनी शर्मा, संदीप साहू, गुलजीत खुराना, अमित मंदानी, अजय यादव, शिप्रा संकेत सैमुअल, नूरीता प्रदीप कौशिक, लता कश्यप, मालती विश्वनाथ यादव, गिरीश मयाराम कश्यप, कैलाश देवांगन, कोमल सिंह, ईश्वर राजपूत, इस्लाम अंसारी, पवन गुप्ता, अंजू सुरेश देवांगन, अंकित अग्रवाल गुल्लू, प्रमोद ठाकुर, प्रियंका सुनील आहूजा, राजकुमार यादव सहित क्षेत्र के पंच सरपंच जनपद सदस्य जिला पंचायत सदस्य आदि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

तखतपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष नैनलाल साहू का सम्मान करते विधायक धर्मजीत सिंह

       अब देखना यह है कि जिस शिद्दत लगन निष्ठा विश्वास से विधायक धर्मजीत सिंह जी ने जनप्रतिनिधियों का सम्मान और उच्च सोच के साथ गांव-गांव के विकास कार्यों के लिए नए फार्मूले की जो संरचना की है.. उसमें ग्रामीण क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों की सहभागिता सहयोग भावना के साथ किस स्तर तक रह पाती है…

        तब तक के लिए नारायण नारायण….😊

error: Content is protected !!