नगर पालिका अध्यक्ष का ड्रॉइंग पॉवर बहाल हो : पूजा मक्कड़

रायपुर में आयोजित बैठक में शासन के समक्ष नपा अध्यक्ष पूजा मक्कड़ ने रखे विभिन्न सुझाव

नगर पालिका अध्यक्ष का ड्रॉइंग पॉवर बहाल हो : पूजा मक्कड़

बृजपाल सिंह हूरा…✍️

तखतपुर। प्रदेश स्तर पर नगर पालिका अध्यक्ष की बैठक मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री द्वारा आयोजित की गई। जिसमें तखतपुर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पूजा मक्कड़ शामिल हुई और पूरे प्रदेश भर के नगर पालिका के लिए सरकार को अपने सुझाव भी दिए।

          रायपुर बेबीलॉन होटल में आयोजित नगर पालिका अध्यक्षों की बैठक में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने शासन की योजनाओं की जानकारी दी तथा पूरे नगर पालिका में लागू करने के लिए नगर पालिका अध्यक्षों से सुझाव मांगा साथ ही यह कहा गया कि व्यक्तिगत मांग अभी ना करें जो सभी जगह लागू किया जाए उस बात के लिए अपने सुझाव दीजिए।

जल संकट से निपटने 50 लाख दिया जाए : पूजा मक्कड़

     तखतपुर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पूजा मक्कड़ ने जब कहा कि नगर पालिका अध्यक्ष के ड्रॉइंग पॉवर को सरकार बहाल करें। उनके इस मांग पर वहां जमकर तालियां बजी। इसी क्रम में उन्होंने जल संकट से निपटने के लिए 50 लाख की मांग रखी। सफाई कर्मी पद बढ़ाने की स्वीकृति प्रदान करने की मांग रखी। श्रीमती पूजा मक्कड़ ने इस विषय पर तर्क भी दिया कि पुराने सफाई कर्मचारी रिटायर हो रहे हैं और नई भर्ती नहीं हो रही है। नगर में नालियों की लंबाई बहुत ज्यादा बढ़ चुकी है। सड़कों का विस्तार भी बढ़ चुका है ऐसे में स्वाभाविक रूप से साफ सफाई के लिए अतिरिक्त भर्ती अत्यंत आवश्यक है। श्रीमती पूजा मक्कड़ ने अध्यक्ष निधि एवं पार्षद निधि राशि को भी बढ़ाए जाने की मांग रखी।

       

       अब देखना यह है कि छत्तीसगढ़ के नगर पालिका नगर पंचायत अध्यक्षों से मांगे गए सुझाव पर सरकार की सहमति की मोहर कब तक और कहां तक लग पाती है…

         तब तक के लिए नारायण नारायण…..

     

error: Content is protected !!