जोगी कांग्रेस में अब बगावत का बिगुल, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष को जोगी कांग्रेस से टिकट मिलने पर विधानसभा प्रभारी ने निर्दलीय चुनाव लड़ने किया ऐलान

जोगी कांग्रेस में अब बगावत का बिगुल


कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष को जोगी कांग्रेस से टिकट मिलने पर विधानसभा प्रभारी ने निर्दलीय चुनाव लड़ने किया ऐलान

जेसीसीजे जोगी के सपने को बेच रहे : मनीष त्रिपाठी

लोरमी (प्रमोद जायसवाल) जनता कांग्रेस छत्तीसगढ (जे) के केन्द्रीय चुनाव समिति के द्वारा छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव 2023 हेतु प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी की, जिसमें लोरमी विधानसभा से 4 दिन पहले ही कांग्रेस से इस्तीफा देकर जेसीसीजे में प्रवेश करने वाले कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष सागर सिंह बैस को टिकट दिया गया है। टिकट वितरण की सूची जारी होते ही एक तरफ जहां सागर सिंह बैस समर्थको ने आतिशबाजी की तो वहीं पिछले एक साल से प्रयासरत जेसीसीजे के विधानसभा प्रभारी मनीष त्रिपाठी ने बगावत का रूख अख्तियार किया है।

उन्होने हरिशोभा वाटिका में कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर निर्दलीय चुनाव ल़ड़ने का ऐलान कर दिया। मनीष त्रिपाठी ने कहा कि उन्होने कार्यकर्ताओं की सहमति लेकर चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है साथ ही ये भी कहा कि लोरमी विधानसभा में राष्ट्रीय पार्टीयों ने षड़यंत्र किया है। दोनो राष्ट्रीय पार्टी ने बाहरी को टिकट दिया और उन्ही के प्रभाव से अब जेसीसीजे ने भी जोगी के सपनो को बेचकर टिकट वितरण किया है। श्री त्रिपाठी ने लोरमी के स्वाभिमान और सम्मान के लिए निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। गौरतलब है कि मनीष त्रिपाठी लोरमी नगर पंचायत में निर्दलीय चुनाव लड़कर अध्यक्ष निर्वाचित हो चुके है।

      लोरमी के सम्मान के लिए चुनाव लड़ेगें और जीतेंगें-मनीष त्रिपाठी
      जेसीसीजे में टिकट की घोषणा होते ही लोरमी विधानसभा प्रभारी मनीष त्रिपाठी ने स्थानीय हरिशोभा वाटिका में कार्यकर्ताओं की बैठक ली और टिकट वितरण पर नाराजगी जताते हुए कहा कि जेसीसीजे के समस्त कार्यकर्ता पदाधिकारी एक परिवार की तरह रहते थे लेकिन अब जेसीसीजे परिवार को तोड़ने का काम किया जा रहा है। जेसीसीजे जोगी के सपनो को बेच रहे है, मनीष त्रिपाठी ने कहा लोरमी में पार्टी का झंडा उठाने वाला कोई नही था, तब मैंने कार्यकर्ताओ के साथ मिलकर पार्टी को खड़ा किया, तब से ही मेरी टिकट पक्की थी लेकिन दो दिन में ऐसा क्या हुआ कि हमारे कार्यकर्ताओ से पूछे बिना ही दूसरे को टिकट वितरण कर दिया गया। मैने न कभी गलत काम किया और न ही सरंक्षण दिया उसके बाद भी किस आधार पर टिकट नही दिया गया है समझ से परे है।
लोरमी में सभी पार्टियों ने किया दगा
    मनीष त्रिपाठी ने कहा कि लोरमी विधानसभा की जनभावनाओं से खिलवाड़ किया गया है, राष्ट्रीय पार्टी भाजपा, कांग्रेस ने लोरमी विधानसभा में मेहनत कर रहे प्रत्याशियों को दरकिनार कर बाहरी को टिकट दिया और जेसीसीजे ने भी दगा किया है, श्री त्रिपाठी ने कहा कि लोरमी में मेरे कार्यकर्ता मुझसे जुड़े है न कि पार्टी से डंडा तो वही रहेगा सिर्फ झंडा बदलना है, हम निर्दलीय चुनाव लड़ेगें और जीतेगें भी।

      अब इस चुनाव में आगे का रूप क्या होगा यह तो अभी नहीं कर सकते
      तब तक के लिए नारायण नारायण….😊
error: Content is protected !!