वार्ड 2 से जहां कांग्रेस से कोई लड़ने को तैयार नहीं था वहां “अनुपमा” ने उठाई जीत की मशाल…
नगर पालिका उपाध्यक्ष के लिए अनुपमा का दावा तो बनता है…
बृजपाल सिंह हूरा….✍️

तखतपुर। नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस अध्यक्ष पद सहित बहुमत में पार्षदों की संख्या को लेकर भी आई है जिससे अनुमान यही लगाया जा रहा है कि नगर पालिका उपाध्यक्ष का पद भी कांग्रेस के खेमे में रहेगा… जिस वजह से कांग्रेस में दावेदारों की संख्या बढ़ती जा रही है.. इन सब के बीच से अनुपमा अभिषेक पांडेय को उपाध्यक्ष बनाए जाने के लिए भी लामबंदी शुरू हो गई है…

जुड़े सूत्रों का मानना है कि अनुपमा अभिषेक पांडेय एक सामाजिक वर्ग विशेष से जुड़े होने के साथ-साथ तखतपुर के विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों में काफी सक्रिय रहती है और इन सब के अलावा राजनीतिक तौर पर देखा जाए तो इनकी जीत एक बड़ी और दमदार उपलब्धि से कम नहीं है…

वार्ड क्रमांक 2 जिसे भाजपा का गढ़ ही नहीं बल्कि इसे एक भाजपा का साम्राज्य के रूप में देखा जाता है और चुनाव नामांकन दाखिले के अंतिम दिनों तक यहां से कांग्रेस को प्रत्याशी भी नहीं मिल रहा था और ऐसा लग रहा था कि कांग्रेस से कोई एकदम डमी ही उतरेगा मगर ऐन मौके पर अनुपमा अभिषेक पांडेय ने काफी हिम्मत जताते हुए न सिर्फ यहां से नामांकन दाखिल किया बल्कि दमदारी से चुनाव लड़ते हुए भाजपा को यहां से न सिर्फ पटकनी थी बल्कि एक ऐसी बड़ी जीत दर्ज की जो एक इतिहास और रिकॉर्ड बन गया..

इस नाते भी लोगों का मानना है कि अनुपमा अभिषेक पांडेय के हिम्मत और हौसलों का सम्मान कांग्रेस पार्टी को उन्हें नगर पालिका का उपाध्यक्ष पद देकर करना चाहिए… अब यह तो कांग्रेस पार्टी का अपना अंदरुनी मामला है और नगर पालिका अध्यक्ष और 9 कांग्रेस पार्षदों की आपसी सहमति और विचारों की बात है…

अब देखना यह है कि कांग्रेस पार्टी नगर पालिका उपाध्यक्ष पद के लिए दूर की कौड़ी खोज कर लाती है या फिर यूं ही रूटीन में अपनी चाल चलेगी…
तब तक के लिए नारायण नारायण….😊

