प्रमोद ठाकुर क्या महाभारत के अभिमन्यु की तरह चक्रव्यूह का शिकार हो गए..?

इस चुनाव में जीत से ज्यादा प्रमोद ठाकुर की हार के चर्चे बड़ा विषय बना है…

प्रमोद ठाकुर क्या महाभारत के अभिमन्यु की तरह चक्रव्यूह का शिकार हो गए..

बृजपाल सिंह हूरा..✍️

तखतपुर। नगरीय निकाय, ग्राम पंचायत चुनाव संपन्न हो गए.. रिजल्ट आ गए.. कुछ जीते और कई हारे… जीते लोगों में जहां जश्न का वातावरण रहा.. वहीं चुनाव में पराजय का मुख देखे लोगों के लिए चिंतन का विषय भी है.. अधिकतर सेहरा जीत के चेहरों पर बांधा गया पर कुछ ऐसे भी होते हैं जिन्हें जीत कर भी हार का सामना करना पड़ा है, शायद ऐसे लोगों को ही बाजीगर कहते हैं.. इस तरह कुछ ऐसे भी चेहरे हैं जिनकी चर्चा जीते लोगों से ज्यादा हो रही है… ऐसे लोगों में एक बहुत चर्चित नाम प्रमोद ठाकुर का है जिसके लिए कहा जा रहा है कि अभिमन्यु की तरह चक्रव्यूह में इसे फंसा कर हराया गया है..

तरह-तरह की बातें हो रही है.. किस्म किस्म के दावे किए जा रहे हैं पर.. एक बात सबसे प्रमुख है कि बिना अपने किसी वोट बैंक के तखतपुर के सर्वाधिक चर्चित जनपद क्षेत्र 5 से चुनाव लड़ रहा प्रमोद ठाकुर जीत के मुहाने से वापस आया है और यही इसकी चुनावी चर्चा का विषय बना हुआ है.. कुछ लोग तो इस चुनाव को खरसिया उपचुनाव से भी जोड़कर देखते हुए कह रहे हैं कि जिस तरह मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह की जीत उतनी मायने नहीं रखी थी जितने चर्चे दिलीप सिंह जूदेव की हार के हुए थे… उसी तरह जनपद क्षेत्र क्रमांक 5 में प्रमोद ठाकुर की हार के चर्चे ज्यादा हो रहे हैं….

    काबिले तारीफ बात यह है कि अपने दम पर.. अपने चेहरे पर.. अपने विश्वास के साथ तखतपुर नगर का वासी जनपद क्षेत्र में जाकर पूरे चुनाव को हिला देता है और दिग्गजों को इसे हराने के लिए एकत्रित होना पड़ता है.. यह इस चुनाव की प्रमोद ठाकुर के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि रही.. अभी की हार का इन्हें दुख भले ही होगा पर आने वाले समय में यह हार इन्हें एक बड़ी जीत की दिशा में ऊपर ले जा सकता है…

            अब देखना यह है कि प्रमोद ठाकुर की हार उन्हें भविष्य की राजनीति में किस ऊंचाई तक ले जा पाती है..
           तब तक के लिए नारायण नारायण…😊

जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 5 का परिणाम

1. ऋषभ कश्यप ( रिंकू ) – 2642
2. प्रमोद ठाकुर – 2459
3. अजय कुमार यादव – 969
4. गिरीशमयाराम कश्यप – 860
5. अजेन्द्र सिंह ठाकुर – 493
6. प्रमोद कुमार शर्मा – 394
7.गुलशन राधेश्याम सिंह क्षत्रिय – 271
8. शरद कुमार जायसवाल – 222
9. नेम कुमार कश्यप – 66
10. हेमन्त कश्यप – 23

error: Content is protected !!