प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री की नीतियों और भाजपा के हर छोटे बड़े कार्यकर्ताओं की बड़ी जीत : धर्मजीत सिंह
तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत क्षेत्र में भाजपा का भगवा लहराया….
बृजपाल सिंह हूरा…✍️

तखतपुर। पंचायत की राजनीति में विधायक धर्मजीत सिंह के प्रभाव का परचम लहराया और भारतीय जनता पार्टी को बड़ी जीत का स्वाद चखने को मिला है।
तखतपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत चार जिला पंचायत क्षेत्र में से तीन क्षेत्रों में भारतीय जनता पार्टी को अच्छी बढ़त के साथ बड़ी जीत का उत्साह सामने आया है। वहीं कांग्रेस एक जिला पंचायत क्षेत्र में मामूली अंतर से चुनाव जीती है, यहां भाजपा तीसरे स्थान पर रही।
जनपद पंचायत क्षेत्र में भी भाजपा के अधिकृत सदस्यों के साथ-साथ भाजपा विचारधारा के सदस्यों की जीत हुई है। जिस हिसाब से माना जा रहा है कि जनपद पंचायत में भी अध्यक्ष उपाध्यक्ष का चुनाव जीतने में भारतीय जनता पार्टी को सफलता मिलेगी।

विधायक धर्मजीत सिंह ग्रामीण क्षेत्र से मिले चुनाव परिणाम से प्रसन्नता जताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की कार्य योजनाओं पर ग्रामवासियों ने अपनी मुहर लगाई है। जनता ने शासन द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं पर विश्वास की मोहर लगाई है। बीते 14 महीने में गांव-गांव में जो ऐतिहासिक विकास कार्य आरंभ हुआ है उससे जनता का भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में रुझान मिला है। यह भारतीय जनता पार्टी के हर छोटे बड़े कार्यकर्ता की जीत है उनकी मेहनत के बदौलत थी।
क्षेत्र में जिला पंचायत चुनाव के परिणाम

जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 6 में ललिता संतोष कश्यप को मिले 24166 वोट और उनके निकटतम प्रतिद्वंदी हेमलता देवी डड़सेना को मिले 9277 वोट, बढ़त 14889 की
जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 7 में शिवेंद्र कौशिक को मिले 9395 वोट निकटतम प्रतिद्वंदी होरीलाल माथुर को मिले 9065 वोट, बढ़त 330 मत।
जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 8 में भारती नीरज माली को मिले 12701 वोट निकटतम प्रतिद्वंदी मीनू सुमंत यादव को मिले 11309 वोट, बढ़त 1392 की रही।
जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 9 में अंबिका साहू को मिले 11303 वोट देवकली कुर्रे को मिले 8448 वोट, बढ़त 2855 की रही।
जनपद पंचायत क्षेत्र के रहे यह परिणाम

जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 1 जूनापारा श्याम सिंह ध्रुव 1987, कल्पना रामकुमार 945
क्रमांक 2 बांधा भारत मरकाम 2071 श्याम सिंह मरावी 1114
क्षेत्र क्रमांक 3 लिम्हा सावित्री भारत मरकाम 3747, भूखिया सुंदरलाल ध्रुव 1666
क्षेत्र क्रमांक 4 बेलपान दुर्गा राजू सिंह 4173, मंजू उत्तरा कश्यप 2215
क्षेत्र क्रमांक 5 करनकापा ऋषभ कश्यप 2642, प्रमोद ठाकुर 2559
क्षेत्र क्रमांक 6 खपरी बबीता बाई जांगड़े 2460, शांतिबाई खंडे 1832
क्षेत्र क्रमांक 7 बीजा लक्ष्मी दुर्गा साहू 2132, सत्य दिवाकर सिंह 2043
क्षेत्र क्रमांक 8 ढन-ढन संजीता अनिल टांडे 1635, कांतिबाई पहाड़ी अनंत 1550
क्षेत्र क्रमांक 9 जरौंधा सीमा अश्विनी श्रीवास 1414, प्रीति संतोष साहू 1234
क्षेत्र क्रमांक 10 चनाडोगरी मनहरण लाल कौशिक 1496, चंद्रकांत द्विवेदी 892
क्षेत्र क्रमांक 11 भरारी गीता कृष्ण कुमार यादव 2708, रेखा साहू 2169
क्षेत्र क्रमांक मोछ 12 रामकुमार सिंगरौल 2661, हरीश कुमार अमृतलाल सिंगरौल 1734
क्षेत्र क्रमांक 13 गिरधौना कविता महेश यादव 2699, कुमारी सिंगरौल 1453
क्षेत्र क्रमांक 14 सागर राकेश तिवारी 1707, कोमल श्रीवास 1254
क्षेत्र क्रमांक 15 सकर्रा जया साहू 2752, विमल संजीव दुबे 2451
क्षेत्र क्रमांक 16 छतौना रंजन तुलसी कौशिक 3487, संध्या साहू 2375
क्षेत्र क्रमांक 17 खरकेना दिलीप कुमार ध्रुव 2194, योगेश्वर साहू 2111
क्षेत्र क्रमांक 18 सैदा शालिनी सुभाष चंद्र गढेवाल 2229, सत्यवती भोलाराम रत्नाकर 1595
क्षेत्र क्रमांक 19 परसदा अरुण सिंह चौहान 2110, राजेश देवांगन 1755
क्षेत्र क्रमांक 20 भरनी डॉक्टर माधवी संतोष वस्त्रकर 2553, किरण जोगिंदर बघेल 1710
क्षेत्र क्रमांक 21 निरतू परमेश्वर पटेल 1699, अशोक मिश्रा 1321
क्षेत्र क्रमांक 22 गनियारी सावित्री देवी बलराम श्रीवास 2439, योगेश्वरी सुनील गुप्ता 1781
क्षेत्र क्रमांक 23 घुटकू रानी रवि सोनी 3541, पूजा लोनिया 3048
क्षेत्र क्रमांक 24 नेवरा लखन लाल सूर्यवंशी 1957, आयशा नील खंडे 1694
क्षेत्र क्रमांक 25 खरगहना मेंलन बाई निर्विरोध
तखतपुर जनपद क्षेत्र में भाजपा का बहुमत : संतोष कौशिक

तखतपुर भारतीय जनता पार्टी वरिष्ठ नेता एवं विधानसभा जननायक संतोष कौशिक गुरुजी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी को जनपद पंचायत में बहुमत मिल चुका है और अध्यक्ष और उपाध्यक्ष सहित सभापति पूर्ण बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी के बनेंगे। संतोष कौशिक गुरुजी ने बताया कि क्षेत्र क्रमांक 1 भाजपा, क्षेत्र 5, 9 एवं 10 मुक्त थे जहां भाजपा की ही जीत हुई है। क्षेत्र क्रमांक 12, 13, 14, 16, 19, 20 में भाजपा समर्थित। 22 में भाजपा विचारधारा की जीत। 23 में भाजपा समर्थित, 24 भाजपा विचारधारा एवं क्षेत्र क्रमांक 25 में भारतीय जनता पार्टी के निर्विरोध जीते हैं। इस तरह 25 में से 14 जनपद सदस्य स्पष्ट तौर पर भाजपा से जीते हैं और भी कई लोग संपर्क कर रहे हैं।
अब देखना यह है कि ग्राम पंचायत के चुनाव में जिला और जनपद में भाजपा की इस जीत का प्रभाव आने वाले दिनों में जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत में अध्यक्ष उपाध्यक्ष के पद पर किन आंकड़ों के साथ आसीन होंगे…
तब तक के लिए नारायण नारायण…😊


