यत्र-तत्र-सर्वत्र…. ईश्वर ही ईश्वर…

यत्र-तत्र-सर्वत्र…. ईश्वर ही ईश्वर…

विश्वास पात्र कार्यकर्ताओं की फौज के साथ “ईश्वर” के बढ़ते कदम नहीं रुक रहे…

बृजपाल सिंह हूरा…✍️

तखतपुर। नगर पालिका चुनाव के बढ़ते प्रभाव पर वार्ड क्रमांक 2 का प्रभाव तेजी से दिखाई देने लगा है और तखतपुर की सारी नजरे इसी वार्ड पर इसलिए भी केंद्रित हो गई है क्योंकि पिछले पंचवर्षीय में यहां एक बहुत ही रोचक और घमासान मुकाबला हुआ था और एक बार फिर से यहां एक चुनावी घमासान देखने को मिल सकता है… हालांकि भाजपा प्रत्याशी ईश्वर सिंह राजपूत वार्ड क्रमांक 2 में यत्र तत्र सर्वत्र की भांति चारों तरफ दिखाई दे रहे हैं और मतदान के 6 दिन पूर्व तक उनका प्रभाव वार्ड में बना ही हुआ है..

         प्रचार में घर-घर तक अपनी पहुंच रखने वाली ईश्वर सिंह राजपूत का बचपन इस वार्ड में बीता है और इस वजह से वह ईश्वर का नाम वार्ड में किसी परिचय का मोहताज नहीं है.. भाजपा के तखतपुर में सबसे वरिष्ठ नेता नारायण गोरे सिंह ठाकुर की राजनीतिक विरासत के रूप में आगे बढ़ रहे ईश्वर सिंह को यहां की पार्षद वंदना वाला सिंह और नारायण गोरे सिंह के प्रभाव का भी जबरदस्त लाभ मिल रहा है..

        सबसे मजेदार बात यह है कि ईश्वर सिंह राजपूत पास विश्वास पात्र कार्यकर्ताओं की फौजी है अन्यथा की स्थिति में चुनाव में तो यही देखा जाता है कि कार्यकर्ता भी डिप्लोमेटिक हो जाते हैं और कई बार अच्छे से अच्छे प्रत्याशी की हार का कारण भी यही बन जाते हैं पर इस मामले में ईश्वर सिंह ने तकदीर अच्छी पाई है जो उनके साथ उनके हर दुख सुख के साथी कार्यकर्ताओं की फौज उनके लिए जबरदस्त माहौल बनाने में जुटी हुई है…

            अब देखना यह है कि मोहब्बत और जंग में सब कुछ जायज की तर्ज पर चुनाव में यह फार्मूला कहां तक सार्थक साबित होता है…
             तब तक के लिए नारायण नारायण…😊

error: Content is protected !!