तखतपुर के इतिहास में पहली बार जनपद सदस्य निर्विरोध निर्वाचित..

तखतपुर के इतिहास में पहली बार जनपद सदस्य निर्विरोध निर्वाचित..

क्षेत्र क्रमांक 25 की जनता ने निर्विरोध निर्वाचन कर दिया समरसता का संदेश: धर्मजीत सिंह

इतिहास रचने में युवा लीडर विशाल विक्की सिंह की रणनीति की भूमिका महत्वपूर्ण

बृजपाल सिंह हूरा….✍️

तखतपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में तखतपुर जनपद पंचायत क्षेत्र के क्रमांक 25 खरगहना में जनपद सदस्य पद के लिए क्षेत्रीय विधायक धर्मजीत सिंह के मार्गदर्शन में मेलन हीरा सिंह उईके निर्विरोध निर्वाचित हुई है।
     उल्लेखनीय हो कि जनपद क्षेत्र क्रमांक 25 अनुसूचित जनजाति महिला के लिए आरक्षित है। जहां विधायक धर्मजीत सिंह के मार्गदर्शन में खरगहना, लमेंर, कलमीटार, नरोतीकापा, गौबंद, बोईरहापारा, पथरा, मोहनभाठा के ग्रामीणों ने आपसी सहमति बनाकर सर्व सम्मति से निर्विरोध मेलन हीरा सिंह उईके को जनपद सदस्य के रूप में चुन लिया गया।

आपसी समन्वय एवं समरसता की मिसाल : धर्मजीत

निर्विरोध निर्वाचन होने पर विधायक धर्मजीत सिंह ने कहा कि तखतपुर के इतिहास में पहली बार जनपद सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुई है ये ऐतिहासिक फैसला है। एक ओर जहां पंच पद के लिए एक ही मोहल्ले के रहने वाले लोगों में प्रतिस्पर्धा हो जाती है वही खरगहना जनपद क्षेत्रवासियों ने आपसी समन्वय एवं समरसता की मिसाल पेश की है इसके लिए क्षेत्रवासी बधाई के पात्र है।

मुख्य सूत्रधार विशाल विक्की सिंह की रणनीति ने बताया कि “धर्म की जीत है और जीत है विशाल….”

     जनपद सदस्य के निर्विरोध निर्वाचन के सूत्रधार भाजपा युवा नेता विक्की विशाल सिंह, लखन लाल यादव, हीरा सिंह उईके, देवीलाल यादव, शंकर यादव, मनोज यादव, आशीष कैवर्त, दीपक यादव, दीपक रजक, हरनारायण ध्रुव, तोमेश देवांगन, बद्री मेश्राम, तुलसी ओट्टी, कार्तिक ध्रुव, कार्तिक नायक, रामफल प्रजापति,संतोष साहू सहित क्षेत्र के मतदातागण रहे। विधायक धर्मजीत सिंह ने नवनिर्वाचित जनपद सदस्य मेलन हीरा सिंह उईके को शुभकामना देते हुए क्षेत्र में विकास की गंगा बहाने का आश्वासन दिया…
        अब देखना यह है कि निर्विरोध निर्वाचन की यह प्रक्रिया भविष्य की राजनीति के लिए कितना सार्थक असरकारी होगी…
      तब तक के लिए नारायण नारायण…😊

error: Content is protected !!