वार्ड 7 में विकास की गंगा बहाने के लिए तैयार है गंगोत्री पवन गुप्ता..

वार्ड 7 में विकास की गंगा बहाने के लिए तैयार है गंगोत्री पवन गुप्ता..

भाजपा का निष्ठावान गुप्ता परिवार इस बार खुद ही चुनावी मैदान में उतरने को है तैयार..

बृजपाल सिंह हूरा..✍️

तखतपुर। तखतपुर का गुप्ता समाज बरसों बरस से भाजपा के पक्ष में चलते हुए हमेशा ही भाजपा का परचम लहराया है। सन 2004 में वार्ड 7 से गुप्ता समाज के लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता को भाजपा ने टिकट दिया था और सभी ने मिलकर उन्हें जीत दिलाई थी। लगभग 20 साल का वनवास झेल रहा गुप्ता समाज कभी भी अपनी कोई नाराजगी या गुस्सा आक्रोश व्यक्त न करते हुए भाजपा के पक्ष में ही अपना समर्थन बनाए रखा। अब जाकर वर्ष 2025 में एक बार फिर से गुप्ता समाज ने वार्ड क्रमांक 7 से भारतीय जनता पार्टी के बैनर तले श्रीमती गंगोत्री पवन गुप्ता के लिए एक टिकट की मांग की है।

    पवन गुप्ता ने बताया कि वह लगभग दो दशक से भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुए हैं और इस बीच भाजपा ने जिसे भी अपना प्रत्याशी बनाया उसे वे तन मन धन के साथ विजय श्री दिलाकर भाजपा का परचम ऊंचा किया है। आज अब एक बार फिर ऐसा अवसर आया है कि भारतीय जनता पार्टी भी गुप्ता समाज का मान बढ़ा सकती है तो ऐसे में अगर भाजपा गंगोत्री पवन गुप्ता को वार्ड 7 से अपना प्रत्याशी घोषित करती है तो उन्हें न सिर्फ जीत दिलाई जाएगी बल्कि आने वाले बरसों बरस तक गुप्ता समाज की निष्ठा और प्रतिष्ठा भारतीय जनता पार्टी से जुड़ी रहेगी।

     पवन गुप्ता ने बताया कि जब से धर्मजीत सिंह तखतपुर से भाजपा के विधायक बने हैं तभी से उनके व्यक्तित्व और कार्य शैली से प्रभावित होकर ऐसे लगने लगा है कि उन्हें भगवान श्री राम मानकर उनके साथ उनका सेवक हनुमान बनकर तखतपुर के विकास में अपनी सहभागिता दर्ज कराई जाए। यही वजह है कि वार्ड 7 से भाजपा का पार्षद बनने की तमन्ना जागृत हुई है।

    श्रीमती गंगोत्री गुप्ता डाकघर अभिकर्ता है और वह 23 वर्षों से इस व्यवसाय के चलते तखतपुर नगर के हर सभ्रांत और भले परिवार के साथ जीवंत रूप से जुड़ी हुई है। जिसका लाभ नगर पालिका वार्ड क्रमांक 7 के चुनाव में निश्चित रूप से मिलेगा।

         अब देखना यह है कि भारतीय जनता पार्टी वार्ड क्रमांक 7 से गंगोत्री पवन गुप्ता को एक अवसर देना चाहेगी या नहीं….
        तब तक के लिए नारायण नारायण…😊

गंगोत्री पवन गुप्ता
error: Content is protected !!