वीरता शौर्यता के साथ सिख समाज का इतिहास बहुत ही गौरवशाली : धर्मजीत सिंह

वीरता शौर्यता के साथ सिख समाज का इतिहास बहुत ही गौरवशाली : धर्मजीत सिंह

बृजपाल सिंह हूरा…✍️

तखतपुर। वीरता शौर्यता के साथ सिख समाज का इतिहास बहुत ही गौरवशाली है। यह समाज अपने गुरुओं के वचनों और आदर्शों के साथ चलते हुए न सिर्फ हिंदुस्तान की सुरक्षा में अपना योगदान दिया है बल्कि हिंदुस्तान के विकास में सिख समाज का हमेशा से बहुत बड़ा योगदान रहा है। मुगल शासन, अंग्रेजी शासन से मुकाबला से लेकर देश की सीमाओं में आज भी राष्ट्र सुरक्षा में भारतीय सिखों की अहम भूमिका रहती है। सेवा भावना में भी सिख समाज का कोई मुकाबला नहीं है। तखतपुर में कम संख्या में होते हुए भी सिख समाज बहुत ही प्रभावशाली सक्षमशाली सेवा भाव वाले समाज के रूप में जाना जाता है। तखतपुर का सिख समाज पूरे छत्तीसगढ़ में अपनी विशिष्टता के लिए जाना और पहचाना जाता है। उक्त बातें श्री गुरु गोविंद सिंह जन्मोत्सव परिपेक्ष्य में सिख समाज के नगर कीर्तन जुलूस का स्वागत करते हुए क्षेत्रीय विधायक धर्मजीत सिंह ने कहा।

पंज प्यारों की अगुवाई में निकला नगर कीर्तन जुलूस

सिख महिला पंच प्यारों का स्वागत सम्मान करती नगर पालिका उपाध्यक्ष श्रीमती वंदना बाला सिंह

     श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की सरपरस्ती और पंच प्यारों की अगुवाई में नगर कीर्तन जुलूस शाम 4 बजे गुरुद्वारा से आरंभ हुआ जो तमेंर पारा, होलिका चौक, ठाकुर देव मंदिर चौक, बड़ा बाजार, बजरंग नगर, महात्मा गांधी चौक, पुराना बस स्टैंड चौक, संगम नगर, मां महामाया चौक, महाराणा प्रताप चौक होते हुए मुख्य मार्ग से श्री गुरु नानक द्वार सदर बाजार होते हुए वापस गुरुद्वारा पहुंचे।

     श्री गुरु ग्रंथ साहिबजी को विशेष वाहन में फूलों से सजा कर रखा गया जिसमें नगर के श्रद्धालुओं ने माथा टेक कर प्रसाद ग्रहण किया। नगर कीर्तन जुलूस में सिख महिला साध संगत एवं पुरुष दल अलग-अलग शबद कीर्तन करते चलते रहे।

    चौक चौराहों पर रंगीन रोशनी की आकर्षक आतिशबाजी होती रही। गुरुद्वारा को रंगीन रोशनी और पुष्प से सजाया गया।
नगर कीर्तन जुलूस में नगर स्वच्छता के लिए नगर पालिका प्रशासन एवं सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

नगर कीर्तन जुलूस में प्रधान कुलवंत सिंह हूरा पूर्व विधायक जगजीत सिंह मक्कड़ सचिव रमन सिंह हूरा सभी का धन्यवाद करते हुए

गतका और बैंड पार्टी आकर्षण का केंद्र

      नगर कीर्तन जुलूस शौर्य प्रदर्शन करने वाले दुर्ग की गतका पार्टी के अद्भुत शौर्यता को देखने के लिए नगरवासी उमड़ पड़े। जिन्होंने तखतपुर के प्रमुख 10 चौक में अपना प्रदर्शन किया। इसी तरह पंजाब से आई पाइपर्स बैंड पार्टी भी आज नगर कीर्तन जुलूस का आकर्षण का केंद्र बने रहे।

नगर कीर्तन जुलूस का किया स्वागत

     सिख समाज की निकली नगर कीर्तन जुलूस का ठाकुर देव मंदिर चौक में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अमरिका कृष्ण कुमार साहू, बजरंग नगर में आर्ट ऑफ़ लिविंग के मनीष सोनी एवं अन्य, महात्मा गांधी चौक में कपड़ा व्यापारी संघ अध्यक्ष शिवनाथ देवांगन विनोद तोलानी विनय गोयल याद एवं अन्य, पुराना बस स्टैंड में व्यापारी महासंघ अध्यक्ष अनिल सिंह ठाकुर

पंज प्यारों का स्वागत करते नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि कृष्ण कुमार साहू

पुराना बस स्टैंड चौक में बिहारी देवांगन अजय देवांगन मुन्ना श्रीवास टेकचंद कारड़ा आदि के नेतृत्व में कांग्रेसजनो ने, संगम नगर में बोहरा समाज द्वारा, वी आर मार्केट के सामने सचदेव परिवार, पड़रिया रोड चौक में विधायक धर्मजीत सिंह के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी द्वारा पुष्प वर्षा के साथ आतिशबाजी की गई एवं ड्रायफ्रूट्स शीतल पेय का वितरण किया गया

   बग्गा निवास के सामने मेन रोड में परमीत सिंह बग्गा द्वारा फ्रूट्स वितरण, मां महामाया चौक में पूज्य सिंधी पंचायत अध्यक्ष राकेश मंदानी एवं अन्य द्वारा, मस्जिद के सामने मुस्लिम समाज, महाराणा प्रताप चौक में मुस्तफा शब्बीर भाई वनक के द्वारा स्वागत किया गया।

     इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रधान कुलवंत सिंह हूरा, सचिव रमन सिंह हूरा, दयाल सिंह बग्गा, भगवंत सिंह मल्होत्रा, पूर्व विधायक जगजीत सिंह मक्कड़, नगर पालिका पूर्व अध्यक्ष श्रीमती सुरेन्द्र कौर मक्कड़, गुरुचरण सिंह बग्गा, रविंद्र सिंह खुराना, त्रिलोक सिंह बग्गा, पृथ्वी पाल सिंह हूरा, निश्चल सिंह

गुरुदयाल सिंह हूरा, सुरजीत सिंह हूरा, उपेंद्र सिंह खुराना, जसपाल सिंह खुराना, हरविंदर सिंह हूरा, कल्याण सिंह हूरा, आत्मजीत सिंह मक्कड़, हरपाल सिंह खुराना, गुलजीत सिंह खुराना, जितेंद्र सिंह हूरा, इंद्रजीत मक्कड़, हरी किशन सिंह मक्कड़, हरजीत सिंह इच्छपुरानी, बृजपाल सिंह हूरा, रजवंत खुराना, हरचरण सिंह हूरा

नगर कीर्तन का स्वागत करने के लिए तैयार कपड़ा व्यापारी संघ

इंद्रपाल सिंह हूरा, दलबीर वीशू मक्कड़, मनजीत सिंह चंचल, जसबीर चंचल, अरविंद सिंह चंचल, अमित पाल बग्गा, अजीत पाल बग्गा, गुरप्रीत सिंह हूरा, वीरू गुंबर, जसपाल सलूजा, रोहित मक्कड़, बलकरण सिंह हूरा, हर्ष हूरा, पवित खुराना, कुक्कू बग्गा, यश हूरा, परम छाबड़ा, राजवीर हूरा, हर्ष खुराना, असमित चंचल, प्रथम खुराना, हर्ष हूरा, शुभम हूरा सहित अन्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

नगर कीर्तन का स्वागत करने को खड़े कांग्रेसजन

विधायक धर्मजीत सिंह के नेतृत्व में प्रमुख रूप से अधिवक्ता अशोक ठाकुर, विशाल सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अमरिका कृष्ण कुमार साहू, उपाध्यक्ष वंदना बाला सिंह, दिनेश राजपूत, प्रदीप कौशिक, बंशी पांड़े, नैन लाल साहू, दिनेश साहू, रवि मेहर, ईश्वर देवांगन, वरुण सिंह, शिव कुमार ठाकुर, संतोष कश्यप, नरेंद्र रात्रे, काशी देवांगन, दिलीप तोलानी, कैलाश देवांगन, शिव देवांगन, अंकित अग्रवाल, प्रमोद ठाकुर, संदीप साहू, सुनील आहूजा सहित अन्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!