भाजपा मंडल अध्यक्ष के रूप में इनके नाम पर लग सकती है अंतिम मुहर…
बृजपाल सिंह हूरा…✍️

तखतपुर। तखतपुर विधानसभा क्षेत्र में अब भारतीय जनता पार्टी के पांच मंडल हो गए हैं जिसमें संगठन चुनाव की प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है।


खोजी खबरों के खुलासा के नाम से मशहूर नारदमुनि वेब चैनल को विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तखतपुर भाजपा मंडल से नए अध्यक्ष के रूप में नैनलाल साहू, विजयपुर भाजपा मंडल नए अध्यक्ष के रूप में दिनेश साहू, सकरी भाजपा मंडल अध्यक्ष के रूप में जितेंद्र दुबे, गनियारी भाजपा मंडल अध्यक्ष के रूप में विनोद यादव एवं नवगठित काठाकोनी भाजपा मंडल अध्यक्ष के रूप में श्यामता कौशिक का नाम लगभग आम समिति से तय माना जा रहा है।

नारदमुनि वेब चैनल हमेशा अपनी विश्वसनीय खबरों की अग्रिम जानकारी के लिए छत्तीसगढ़ में अपना सिक्का जमाया हुआ है। इस आधार पर दावा यही किया जा रहा है कि इन नाम की घोषणा एक-दो दिनों में हो सकती है…

अब देखना यह है कि भाजपा के सभी मंडल में नए नियुक्त युवा अध्यक्ष विधानसभा क्षेत्र में होने वाले आगामी नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा के लहरा रहे परचम को बुलंदी के और किस शिखर तक लेकर जा पाएंगे..?
तब तक के लिए नारायण नारायण…😊
