वंदना ले जा सकती है परिवार की राजनीतिक विरासत को आगे….

वंदना ले जा सकती है परिवार की राजनीतिक विरासत को आगे..

वंदना में सेवा भावना के साथ राजनीति में कुछ कर गुजरने का है अपार जुनून..

नपा उपाध्यक्ष वंदना बाला सिंह के जन्मदिन के साथ उम्र के नए पड़ाव और नई जिम्मेदारियों की दिशा में रखेंगी कदम…

बृजपाल सिंह हूरा..✍️


इतनी शक्ति हमें देना दाता मन का विश्वास कमजोर हो ना, हम चले नेक रस्ते पे हमसे भूल कर भी कोई भूल हो ना….🎵  इस सुपरहिट गीत की ब्रांड एंबेसडर…..🏃‍♀️ भारत देश युगो युगो से नारी शक्ति के सम्मान और उन्हें वंदनीय मानकर चलने वालों का देश रहा है.. जिस जिस ने भी नारी शक्ति के अपमान करने की चेष्टा भी की है उनके भयावह परिणाम की दास्तान आज भी इतिहास के पन्नों पर दर्ज है..

भारतीय संस्कृति परंपराओं से लबरेज वंदना बाला सिंह

    शायद यही वजह है कि नारी शक्ति के शुभ चरणों के प्रताप से कई कुल वंशों को तख्तों ताज सुख शांति समृद्धि से पटोंपाट कर दिया है… जहां-जहां नारी शक्ति का सम्मान हुआ है उस सम्मान के वरदान से पीढ़ियों पीढ़ियों ने सुखमय जीवन बिताया है.. कुछ ऐसा ही प्रतीत वंदना बाला सिंह जी को देखकर होता है.. जिनके शुभ चरणों के प्रताप में बालाजी के जीवन की रंगीनियत में चार चांद और इंद्रधनुषी सतरंगी को इस कदर बिखेरा की बालाजी के जीवन भर की भरपूर मेहनत का फल जैसे उन्हें शनै: शनै: ऊंचाइयों की ओर बढ़ते कदमों के साथ मिलने लगे..🏃‍♂️

राजनीति में यह जीत मील का पत्थर साबित हुई

      इसमें कोई दो मत की बात नहीं की वंदना बाला सिंह जी के चरण बालाजी परिवार के लिए बड़े ही शुभ और फलकारी रहे.. चाहे वह व्यवसायिक गतिविधियों में हो या सामाजिक लोकप्रियता या फिर राजनीति की दिशा में…👌 चहुं ओर से सुख शांति समृद्धि की वृद्धि मां लक्ष्मी सरस्वती और दुर्गा जी के आशीर्वाद स्वरूप प्राप्त हुआ…👏👏

     वंदना बाला सिंह जी अपने पारिवारिक जीवन में जहां एक अच्छी बेटी के आशीर्वाद से अपने घर की दहलीज पार कर नए घर में एक अच्छी पत्नी, एक अच्छी बहू, एक अच्छी मां, एक अच्छी जेठानी, भाभी, चाची आदि रिश्तो की भूमिकाओं में जहां अव्वल नंबर रही… वहीं उन्होंने तखतपुर के प्रतिष्ठित ठाकुर परिवार के संयुक्त विरासत को एक नई पीढ़ी के रूप में इतनी सुंदर शुरुआत दी कि आने वाली पीढ़ियां भी संयुक्त परिवार की बुनियाद को मजबूती ही प्रदान किए…👍

    छत्तीसगढ़ी संस्कृति संस्कार और परंपराओं से पूरी तरह से रची बसी वंदना बाला सिंह जी बहुत ही सफल गृहणी होने के साथ साथ सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में भी जिस तरह से अपनी उपस्थिति दर्ज कराती हैं और समय-समय पर विषय विशेष पर मंत्र मुग्ध कर देने वाले अपने जो विचार व्यक्त करती है उससे तो यही प्रतीत होता है कि ज्ञान ध्यान का अटूट भंडार अपने भीतर समाहित किए वंदना जी साक्षात् पुराने युग की नारी शक्ति के रूप में प्रतीत होती है…🌹

       राजनीति के क्षेत्र में भी पहला कदम रखते ही🏃‍♀️जिस तरह से इन्होंने अपनी पारी की शुरुआत की है.. उससे तो यही लग रहा है कि यह फिल्म सीता और गीता की हेमा मालिनी जी की तरह हर रोल हर भूमिका में नंबर वन होकर सचिन तेंदुलकर जी की तरह एक लंबी नाबाद पारी खेलने का दम रखती है…

        इन्ही आशीर्वाद के साथ बहुत ही मिलनसार व्यवहार कुशल विकासशील सोच रखने वाली सफल नारी शक्ति की सुंदर मूरत .. तखतपुर नगर पालिका की उपाध्यक्ष श्रीमती वंदना बाला सिंह जी के जन्मदिन पर इन्हे बधाई देते हुए यही शुभकामना है की गुरु परमात्मा इन्हे स्वस्थ समृद्ध लंबी आयु प्रदान करें..🙏

          आज के इस बहुत ही खूबसूरत पवित्र यादगार दिवस पर यही कामना करते है कि आने वाले समय का नया सूरज इनके जीवन में भरपूर उजाला प्रकाश लाकर इनकी क्षमता काबिलियत प्रतिभा अनुरूप जिम्मेदारियों जवाबदारियों के नए-नए मुकाम स्थापित करने में गुरु परमात्मा अपनी शुभ आशीष भरी मेहरबानियों की वर्षा करते रहें…

               तब तक के लिए नारायण नारायण….😊           

error: Content is protected !!