भाजपा सदस्य बनाने विधायक धर्मजीत सिंह खुद ही हो गए सक्रिय

भाजपा सदस्य बनाने विधायक धर्मजीत सिंह खुद ही हो गए सक्रिय

चर्च के पूर्व अध्यक्ष ने धर्मजीत सिंह के माध्यम से ग्रहण की भाजपा की सदस्यता

बृजपाल सिंह हूरा..✍️

तखतपुर। भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर भारतीय जनता पार्टी का हर छोटा बड़ा नेता कार्यकर्ता पदाधिकारी क्षेत्र में पूरी तरह से जुटे हुए हैं। इस महाअभियान को बहुत ज्यादा सफल बनाने के लिए स्वयं विधायक धर्मजीत सिंह भी अपने मोबाइल से लोगों को भाजपा सदस्य बनाने में पीछे नहीं है। इसी क्रम में आज उन्होंने सीएनआई चर्च शरण नगर के पूर्व अध्यक्ष एवं मसीही समाज के सक्रिय व्यक्तित्व मेंजी प्रसाद को विधिवत भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई और कहा कि इससे भाजपा अपने लक्ष्य और उद्देश्य को पाने की दिशा में बहुत ही तेजी से आगे बढ़ रही है।

शिप्रा कर रही है अल्पसंख्यकों में भाजपा को मजबूत

        विधायक धर्मजीत सिंह ने तखतपुर भाजपा की सीनियर लीडर श्रीमती शिप्रा संकेत सैमुअल की सक्रियता और पार्टी निष्ठा की प्रशंसा करते हुए भी कहा कि भाजपा में 21 वर्षों से इनकी निरंतर सक्रियता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की योजनाओं के प्रचार प्रसार से अन्य वर्गों के साथ-साथ मसीही समाज में भी भाजपा की रीतियों नीतियों का खासा प्रचार हुआ है। जिससे प्रभावित होकर लोग अब भाजपा से सीधे जुड़ रहे हैं।

भाजपा ने धर्म निरपेक्षता का दिखाया अनुपम उदाहरण : प्रसाद

अपने समर्थकों और चाहने वालों के साथ विधायक धर्मजीत सिंह

     सीएनआई चर्च के पूर्व अध्यक्ष मेंजी प्रसाद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने धर्मनिरपेक्षता का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया है। यही वजह है कि सर्व धर्म समाज वर्ग का भला सोचने वाली एकमात्र पार्टी सिर्फ भारतीय जनता पार्टी ही है। आज विधायक धर्मजीत सिंह के माध्यम से इस पार्टी से जुड़कर मैं गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं।

भाजपा से नए-नए लोगों को जोड़ना ही मेरा लक्ष्य : शिप्रा

    भाजपा की वरिष्ठ नेत्री शिप्रा संकेत सैमुअल ने कहा कि भाजपा में नए-नए लोगों को जोड़कर पार्टी संगठन को विशाल और मजबूत करना ही उनका लक्ष्य है। इस अभियान में वह पूरे समर्पण भावना के साथ कार्य कर रही हैं।
          अब देखना यह है की पूरी तन्मयता से भाजपा नए नए सदस्य बनाने में अपने लक्ष्य मिशन से कितने आगे निकल पाती है, या…
           तब तक के लिए नारायण नारायण…😊

error: Content is protected !!