क्या साहिल मोहम्मद भाजपा के लिए महाभारत का अर्जुन साबित होंगे…?
भाजपा के निरंतर पराजय के ग्रहण को समाप्त करने की ताल ठोक रहे हैं साहिल…
बृजपाल सिंह हूरा…✍️

तखतपुर। तखतपुर नगर पालिका क्षेत्र वार्ड 6 में निरंतर चले आ रहे कांग्रेस की जीत के रथ के पहिए को थाम कर न सिर्फ उसे रोक देने का हौसला रखें साहिल मोहम्मद ने यहां से भाजपा की पराजय के ग्रहण को समाप्त करने का दावा भी किया है…

नगर पालिका चुनाव की पदचाप से ही वार्ड क्रमांक 6 की सुर्खियां सियासी खबरों को लेकर चर्चा में ऐसी बनी की फिलहाल तो थमने का नाम ही नहीं ले रही है.. अभी तक तो मुकीम अंसारी द्वारा चुनाव न लड़ने और कांग्रेस से उनका स्थान या विकल्प कौन होगा पर चर्चा चल रही थी..!

वहीं दूसरी ओर भाजपा को यहां पहली जीत दिलाने के लिए संकल्पित साहिल मोहम्मद अपने नाम के अनुरूप भाजपा को यहां जीत के किनारे तक ले जाने का दावा कर रहे हैं। वार्ड क्रमांक 6 युवाओं में काफी लोकप्रिय साहिल मोहम्मद एक संयुक्त परिवार से जुड़े हुए हैं और इस परिवार के ही लगभग 100 वोट वार्ड क्रमांक 6 में शामिल है.. इसके साथ ही नगीना मस्जिद मुस्लिम जमात में उनके भाई जाकिर कत्तू भाई 6 वर्षों से वर्तमान में भी अध्यक्ष के पद पर शामिल है.. इससे पहले साहिल के बड़े पापा शब्बीर मोहम्मद 10 वर्षों तक समाज के अध्यक्ष रह चुके है और शब्बीर मोहम्मद 1999 में भाजपा की टिकट (सिंबॉल नहीं था) पर चुनाव लड़े थे और बहुत कम अंतर से हरबंस सिंह बग्गा टिक्कू जी से पराजित हुए.. इस बीच में परिवार की आर्थिक सामाजिक राजनीतिक प्रतिष्ठा में भी काफी वृद्धि हुई है..

साहिल मोहम्मद लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा अल्पसंख्यक के विधानसभा प्रभारी रहे हैं.. साहिल मोहम्मद भाजपा अल्पसंख्यक प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद एवं जिला अध्यक्ष सैयद मकबूल के बहुत ही करीबी माने जाते हैं.. इन सभी बातों को अगर माने तो साहिल मोहम्मद वार्ड क्रमांक 6 में मुस्लिम समाज का अगर आधा वोट भी पाने में कामयाब हो जाते हैं तो भाजपा के परंपरागत वोट को हासिल कर वह एक बहुत ही आसान और बड़े आंकड़े की जीत दर्ज करने में कामयाब हो सकते हैं.. आंकड़ों और समीकरण में देखा जाए तो साहिल मोहम्मद भाजपा के वार्ड क्रमांक 6 से बहुत ही मजबूत प्रत्याशी साबित हो सकते हैं.. तखतपुर नगर पालिका चुनाव इतिहास में अभी तक भाजपा यहां से अपना खाता खोलने में कामयाब नहीं हुई है और पराजय के इस ग्रहण को समाप्त कर एक नया सूर्योदय करने को संकल्पित साहिल मोहम्मद वार्ड क्रमांक 6 से भाजपा में क्रांति ला सकते हैं..

अब देखना यह है कि लोकप्रिय युवा उत्साही और जमीनी स्तर पर भाजपा के लिए काम करने वाले साहिल मोहम्मद पर भाजपा कहां तक भरोसा कर उन्हे महाभारत का अर्जुन बनाकर चुनावी कुरुक्षेत्र में उतार सकती है…
तब तक के लिए नारायण नारायण…😊
