तखतपुर विधानसभा क्षेत्र हुआ गौरवान्वित, बदलेगी विकास की तस्वीर : धर्मजीत सिंह

तोखन को मंत्री बना कर मोदी जी ने छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया : अमरीका कृष्ण कुमार साहू

प्रधानमंत्री मोदी और सांसद तोखन के शपथ के बाद भाजपाईयो ने जमकर आतिशबाजियां की और मिष्ठान वितरण किया

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला जी तोखन साहू जी सौरव पांडे अन्य

कृष्ण कुमार साहू मुन्ना राजा के नेतृत्व में निकला जुलूस.. हुई आतिशबाजी.. मिठाई का वितरण..

बृजपाल सिंह हूरा…✍️

तखतपुर। प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी के तीसरी बार एवं सांसद तोखन साहू के केंद्र में मंत्री बनने की शपथ लेने के साथ ही तखतपुर में हर्ष और उत्साह का वातावरण बन गया। भाजपा जन ढोल ताशे बाजे गाजे के साथ आतिशबाजी करते हुए सड़कों पर उतर आए और लोगों का मुंह मीठा कराए।

बधाई देती भाजपा प्रदेश प्रवक्ता हर्षिता पांडेय

      क्षेत्रीय विधायक धर्मजीत सिंह ने कहा कि तखतपुर विधानसभा क्षेत्र इससे गौरवान्वित हुआ है और नि:संदेह रूप से इसका अतिरिक्त लाभ तखतपुर विधानसभा क्षेत्र को होगा और विकास की तस्वीर भी बदलेगी…

तखतपुर में कृष्ण कुमार साहू के निवास स्थल पर रहा जश्न का वातावरण

         नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अमरिका कृष्ण कुमार साहू के निवास स्थल पर सभी भाजपा जन एकत्रित हुए और वहां बड़े स्क्रीन पर्दे पर साथ बैठकर सभी ने शपथ ग्रहण का सीधा प्रसारण देखा।

समूह में बैठकर शपथ ग्रहण का आनंद लेते भाजपा जन

      फिर भाजपा का झंडा लहराते हुए भाजपा जनों का समूह जुलूस की शक्ल में ठाकुर देव मंदिर चौक से आरंभ हुआ।

तोखन के मंत्री बनने पर जश्न मनाते भाजपा जन

       जो दीवान तालाब, बड़ा बाजार, बजरंग नगर, गांधी पुतला चौक होते हुए पुराना बस स्टैंड पहुंचा। रास्ते पर भाजपा जन नारेबाजी और आतिशबाजी करते रहे। पुराना बस स्टैंड चौक में नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि कृष्ण कुमार साहू के नेतृत्व में जमकर आतिशबाजियां हुई और मिष्ठान का वितरण किया गया।

बधाई देते जंगी भाजपा नेता राकेश तिवारी एवं विधायक प्रतिनिधि सूरज मिश्रा

      कृष्ण कुमार साहू ने कहा कि बहुत ही गौरव का विषय है कि पहली बार हमारा सांसद तोखन साहू केंद्र में मंत्री पद का स्थान पा रहा है। निश्चित तौर पर इसका लाभ बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र ही नहीं बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ राज्य को मिलेगा।

बधाई देते जनपद अध्यक्ष उपाध्यक्ष प्रतिनिधि

        तखतपुर क्षेत्र के जन आधार वाले भाजपा नेता संतोष कौशिक ने कहा कि तोखन साहू बहुत ही सरल सहज और कृषक परिवार से जुड़े हुए हैं। यह पहली बार विधायक बनते ही संसदीय सचिव बने और पहली बार सांसद बनते ही केंद्र में अब मंत्री बनने जा रहे हैं।

बधाई देते प्रेस क्लब अध्यक्ष वरुण सिंह

    भाजपा नेत्री शिप्रा सैमुअल ने कहा कि अहंकार से कोसो दूर तोखन साहू की सरलता सहजता ही इनके लिए वरदान साबित हो रही है।

मंत्री तोखन साहू अपनी छोटी बहन, बहनोई संदीप साहू, भांजा भांजी एवं शिप्रा शानू सैमुअल के साथ

      इस अवसर पर अधिवक्ता अशोक ठाकुर, नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि कृष्ण कुमार साहू, नपा अध्यक्ष अमरीका साहू, शिप्रा सैमुअल, नपा उपाध्यक्ष वंदना बाला सिंह, मालती यादव, लक्ष्मी पांडेय, लता कश्यप, मंजू ठाकुर, पुष्पलता रात्रे, धनंजय सिंह क्षत्रिय, लव पाण्डेय, दिनेश राजपूत, हनी पाण्डेय, दिनेश पांडेय,

बधाई देते भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष कश्यप

नरेंद्र रात्रे, दिनेश साहू, गुलजीत खुराना, विश्वनाथ यादव, संदीप साहू, मनोज साहू, गुलशन ठाकुर, गोरेलाल साहू, होजेफा भरमल, राजेश सोनी, किशन सचदेव, विक्रम ठाकुर, रवि देवागन, रुपेश देवागन, ईश्वर देवांगन, नर्मदा धुरी, राकेश तिवारी, नवीन पाली, नैन लाल साहू, लल्लन शुक्ला, चंद्रकांत द्विवेदी,

महेंद्र पांडेय, सोहन कश्यप, सूर्या कश्यप, संतोष कश्यप, विश्वनाथ यादव, संदीप ठाकुर, डाकेश कश्यप, मुकेश ठाकुर, कैलाश देवागन, सुनील आहूजा, यशवंत साहू सहित अन्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

        अब देखना यह है कि क्षेत्र द्वारा सांसद बनाकर दिल्ली भेजे गए तोखन साहू जी अपने पहले प्रवास में ही मंत्री बनकर लौटने के बाद क्षेत्र के लिए क्या-क्या जादू का पिटारा लेकर आएंगे…

       तब तक के लिए नारायण नारायण…😊

error: Content is protected !!