नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि कृष्ण कुमार साहू का 56 वां जन्मदिन धूमधाम से 6 जून को मनेगा..

नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि कृष्ण कुमार साहू का 56 वां जन्मदिन धूमधाम से 6 जून को मनेगा..

बृजपाल सिंह हूरा..✍️

तखतपुर। नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि कृष्ण कुमार साहू का जन्मदिन 6 जून को उनके समर्थको सहयोगियों साथियों के द्वारा बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा.. जिसकी तैयारी में वे जुट भी गए है। विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम के साथ-साथ नगर भ्रमण का आयोजन भी रखा गया है।

कृष्ण कुमार साहू नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि

       नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि कृष्ण कुमार साहू 6 जून को सर्वप्रथम मां महामाया दर्शन, हनुमान मंदिर पुराना थाना दर्शन, नगर पालिका में पार्षद दल के द्वारा जन्मोत्सव तथा सफाई दीदियों को गणवेश वितरणवृक्षारोपण, नगर में व्यापारियों को डस्टबिन वितरण किया जाएगा। सुबह-सुबह दीवान तालाब मॉर्निंग वॉक दल के साथ मॉर्निंग टी & कुकीज़ का साथ जन्मदिन मनाया जाएगा…

जन्मदिन केक कार्यक्रम

कृष्ण कुमार साहू नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि

   वार्ड क्रमांक 5 टोनही डबरी, वार्ड क्रमांक 3 टिकरीपारा, वार्ड क्रमांक 7 हनुमान मंदिर, वार्ड क्रमांक 15 बेलसरी के अलावा विभिन्न जगहों पर केक काटने का कार्यक्रम होगा। तखतपुर नगर को रंग बिरंगे पोस्टर्स आदि से दुल्हन की तरह सजाया जाएगा…

      लोकसभा चुनाव में शानदार जीत और जन्म उत्सव का जश्न कितने शबाब पर रहेगा… इसका पता तो 6 जून गुरुवार को ही चलेगा…

          तब तक के लिए नारायण नारायण…😊

error: Content is protected !!