तोखन साहू की जीत पर नपा उपाध्यक्ष वंदना बाला सिंह के नेतृत्व में जमकर हुई आतिशबाजी और मिष्ठान वितरण

बाजे गाजे के साथ जुलूस निकाल कर वंदना ने नगर के लोगो को मिठाई खिलाकर उनका आशीर्वाद लिया
बृजपाल सिंह हूरा..✍️

तखतपुर। विधानसभा क्षेत्र एवं नगर पालिका क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी तोखन साहू की ऐतिहासिक जीत ने आज भाजपा के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को उत्साह से भर दिया और भाजपाइयों ने जमकर आतिशबाजी करते हुए मिष्ठान वितरण किया और बाजे गाजे के साथ जुलूस निकाले।

आज शाम को जैसे ही खबर मिली कि तखतपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी तोखन साहू को 22141 मतों से रिकॉर्ड जीत मिली और तखतपुर नगर पालिका क्षेत्र से 4357 वोटो की ऐतिहासिक बढ़त मिली है तो नगर पालिका उपाध्यक्ष वंदना बाला सिंह भाजपा जनों के साथ नारेबाजी करते हुए पुराना बस स्टैंड चौक पहुंची और वहां जमकर आतिशबाजी किया और मिष्ठान का वितरण किया। इसके उपरांत बाजे गाजे के साथ नगर भ्रमण करते हुए नगर वासियों को मुंह मीठा कराकर भाजपा की शानदार जीत पर बधाइयां दी।

तखतपुर नगर पालिका क्षेत्र में
बूथ क्रमांक 167 में भाजपा 659 कांग्रेस 128,
बूथ क्रमांक 168 में भाजपा 460 कांग्रेस 82
क्रमांक 169 में भाजपा 417 कांग्रेस 99
बूथ क्रमांक 170 में भाजपा 313 कांग्रेस 160
बूथ क्रमांक 171 में भाजपा 405 कांग्रेस 99
बूथ क्रमांक 172 में भाजपा 248 कांग्रेस 174
बूथ क्रमांक 173 में भाजपा 221 कांग्रेस 510
बूथ क्रमांक 174 में भाजपा 150 कांग्रेस 196
बूथ क्रमांक 175 में भाजपा 160 कांग्रेस 295
बूथ क्रमांक 176 में भाजपा 539 कांग्रेस 64

बूथ क्रमांक 177 में भाजपा 315 कांग्रेस 66
बूथ क्रमांक 178 में भाजपा 375 कांग्रेस 114
बूथ क्रमांक 179 में भाजपा 395 कांग्रेस 88
बूथ क्रमांक 180 में भाजपा 817 कांग्रेस 79
बूथ क्रमांक 181 में भाजपा 369 कांग्रेस 54
बूथ क्रमांक 182 में भाजपा 505 कांग्रेस 184
बूथ क्रमांक 183 में भाजपा 388 कांग्रेस 294
बूथ क्रमांक 184 में भाजपा 327 कांग्रेस 109
बूथ क्रमांक 185 में भाजपा 512 कांग्रेस 445
बूथ क्रमांक 186 में भाजपा 366 कांग्रेस 344

इस तरह तखतपुर नगर पालिका क्षेत्र में भाजपा को 7941 मत मिले और कांग्रेस 3584 मतो पर सिमटी भाजपा की जीत का अंतर 4357 रहा। कांग्रेस को जितने मत मिले नहीं उससे ज्यादा अंतर से वह हार गई है। तखतपुर नगर बूथ क्रमांक 180 में सर्वाधिक वोट 817 भाजपा को मिले है।
भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत रंग लाई : वंदना बाला सिंह

नगर पालिका उपाध्यक्ष वंदना बाला सिंह ने कहा कि भाजपा जनों की सामूहिक मेहनत रंग लाई है। उन्होंने एक महीने तक तखतपुर नगर के पूरे 15 वार्ड के घर-घर में जाकर भाजपा के पक्ष में मेहनत की और आज हम भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत रंग लाई जो तखतपुर नगर पालिका क्षेत्र से 4357 मत की ऐतिहासिक जीत दर्ज की। जो की एक रिकॉर्ड है। आज तक तखतपुर नगर क्षेत्र में इतना मत से कोई भी नहीं जीता है। इस अवसर पर नगर क्षेत्र के भाजपा जन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

धर्मजीत सिंह के नेतृत्व में तखतपुर नगर पालिका और विधानसभा जीते: साहू
नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि कृष्ण कुमार साहू ने कहा कि तखतपुर में भाजपा का नगरपालिका अध्यक्ष बनते ही तखतपुर में रिकार्ड मतों से जीत हुई है। सबका साथ सबका विकास नारा के साथ ही हमने विधायक धर्मजीत सिंह के नेतृत्व में भाजपा का परचम लहराया है। कृष्ण कुमार साहू ने कहा कि उन्होंने लोकसभा चुनाव के लिए तखतपुर नगर में 20 सभा की और ग्रामीण क्षेत्र में जाकर 140 गांव में सघन दौरा किया है।
अब देखना यह है कि भाजपा की जीत का जश्न और उत्साह कितने दिनों तक चलता है और नए सांसद साहब क्षेत्र की जनता की उम्मीद पर कितना खरे उतर पाते हैं…
तब तक के लिए नारायण नारायण…😊


