तखतपुर नगर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की विशाल प्रतिमा होगी स्थापित: धर्मजीत सिंह

तखतपुर नगर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की विशाल प्रतिमा होगी स्थापित: धर्मजीत सिंह

नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अमरिका कृष्ण कुमार साहू ने नगर विकास को लेकर विधायक धर्मजीत सिंह से की विस्तार से चर्चा

विधायक धर्मजीत सिंह तखतपुर नगर को देने वाले हैं नया स्वरूप…..

बृजपाल सिंह हूरा…✍️


तखतपुर। नगर को व्यवस्थित करने के चल रहे निरंतर प्रयास के तहत आज नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अमरिका कृष्ण कुमार साहू ने क्षेत्रीय विधायक धर्मजीत सिंह से भेंट कर नगर विकास और सौंदर्यीकरण के लिए मार्गदर्शन दिशा निर्देश लेने पहुंची। जिस पर विधायक धर्मजीत सिंह ने कहा कि तखतपुर नगर को बहुत ही सुविधायुक्त और साफ सुथरा रखना है। तखतपुर नगर वासियों की हर छोटी बड़ी समस्याओं को दूर करना है और उन्हें ज्यादा से ज्यादा सुविधा सहजता और सरलता से उपलब्ध कराना है।

      इस दरमियान विधायक धर्मजीत सिंह ने नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अमरिका कृष्ण कुमार साहू से कहा कि तखतपुर में बिलासपुर के रिवर व्यू की तरह एक गगनचुंबी तिरंगा ध्वज स्थापित करना है जो तखतपुर नगर के हर छोर हर गली मोहल्ले से लोगों को दिखाई दे।

        नगर के हर वार्ड में कम से कम एक वाटर कूलर स्थापित किया जाए।

      आवश्यकता अनुसार हर वार्ड में एक हाई मास्क लाइट स्थापित करने के साथ-साथ एलईडी लाइट भी मंगाई जाए ताकि तखतपुर शहर की हर छोटी बड़ी गली मोहल्ला चौक बिजली की रोशनी से जगमग रहे।

      राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा बहुत छोटी है उसी स्थान पर नए सौंदरीकरण के साथ उनकी एक विशाल प्रतिमा स्थापित की जाए।

       हर घर हर व्यापारी को डस्टबिन उपलब्ध कराया जाए जिससे वह कचरे को सड़क पर ना फेके।

      तखतपुर नगर के प्रमुख स्थल पर बिलासपुर देवकीनंदन चौक की तरह तिरंगा झरना तैयार किया जाए जहां नगरवासी शाम के समय अपने सुकून भरे पल व्यतीत कर सके।

     तखतपुर नगर के तीन वेलकम डोर का उन्नयन किया जाए।

    मां परमेश्वरी दीवान तालाब का नए सिरे से रंग रोगन और सफाई की जाए।

      जीआई पाइप लाइन का विस्तार किया जाए।

     महाविद्यालय में मंच और बालक हाई स्कूल में शौचालय का निर्माण किया जाए।

      तखतपुर मनियारी नदी पुल से लेकर नया बस स्टैंड तक नई डामरीकरण वाली सड़क का निर्माण कराया जाए।

   इसके साथ ही साथ उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अमरिका कृष्ण कुमार साहू को और भी कई सुझाव मांगे और उस पर अपने दिशा निर्देश देते हुए इसे प्रक्रियात्मक ढंग से आरंभ किए जाने हेतु निर्देशित भी किया।

कृष्ण कुमार साहू नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि

      विधायक ने कहा कि शीघ्र ही आचार संहिता खत्म हो जाएगी और तुरंत इस दिशा में नगर पालिका द्वारा कार्य आरंभ किया जाए ताकि नगर वासियों को छोटी-बड़ी समस्याओं से निजात मिलने के साथ-साथ अन्य कई सुख सुविधाओं की भी प्राप्ति हो। एक करोड़ की लागत से तैयार हो रहें श्री राम सदन के शीघ्र शुभारंभ पर मुख्यमंत्री को तखतपुर आमंत्रित किए जाने की बात कही।

नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अमरिका कृष्ण कुमार साहू

      नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अमरिका कृष्ण कुमार साहू ने कहा कि तखतपुर नगर को लेकर बहुत ही जागरूक विधायक धर्मजीत सिंह जी के दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन पर ही कार्य किया जा रहा है।

      तखतपुर नगर विकास के लिए तैयार किए जा रहे प्लान की शीघ्र पूर्ण होने की कामना करते हुए, फिलहाल तो काम की पूर्णता के लिए आने वाले दिनों का इंतजार ही करेंगे हम लोग..

            तब तक के लिए नारायण नारायण…😊

error: Content is protected !!