धर्मजीत की मंझी हुई रणनीति ने दिग्गजों के तोते उड़ा दिए…


तखतपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा को बड़ी बढ़त के दावे

गुरुजी ने अपनी भाजपा एंट्री को सुपरहिट फिल्म की तरह दिलाई बंपर ओपनिंग

बृजपाल सिंह हूरा..✍️

तखतपुर। लोकसभा चुनाव में तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने न सिर्फ चुनाव को बहुत अच्छे से संचालित किया बल्कि हर मोर्चे पर जिस तरह की किलेबंदी करके चुनाव को लड़ा गया है नि:संदेह इसका लाभ भारतीय जनता पार्टी को मिलेगा।

    विधायक धर्मजीत सिंह ने भाजपा प्रत्याशी तोखन साहू के लिए जिस तरह से अपनी ऊर्जा शक्ति और रणनीति के आधार पर इस चुनाव को लड़ा है तो निश्चित तौर पर वहां पर उन्होंने एक मंझे हुए अनुभवी राजनीतिज्ञ होने का न सिर्फ परिचय दिया बल्कि यह साबित करके भी दिखा दिया कि अपने विधानसभा से ज्यादा इस लोकसभा चुनाव में उन्होंने मेहनत और वक्त दिया है।

      कांग्रेस और भाजपा की राजनीति में एक फर्क यही नजर आया कि कांग्रेस नेतृत्व ने दिल बड़ा करके चुनाव का संचालन नहीं किया और भाजपा नेतृत्व कर्ता धर्मजीत सिंह ने एक सुलझे हुए राजनीतिक की तरह बड़ा दिल करके राजनीति कैसे की जाती है इसकी इतनी बेहतरीन पेशकश की है और राजनीति की समझ बूझ रखने वाले लोगों ने इसे दूर से ही भांप लिया है।

सियासत की बाजी में किस मोहरे को कहां फिट रखना है.. बखूबी जानते हैं धर्मजीत

       सन् 1990 से विधानसभा का चुनाव लड़ रहे धर्मजीत सिंह को कम से कम 34 साल का चुनावी अनुभव होने के साथ-साथ यह भली-भांति पता रहता है कि किस मोहरे की चाल कितने घर चलना है.. उसे उस हिसाब से ही उनकी सियासत की बिसात पर राजा वजीर घोड़े हाथी प्यादो की तरह बिठाया जाता है और एवरेज के हिसाब से उनकी गाड़ी की टंकी में उतना ही पेट्रोल डाला भी जाता है… उनकी सहजता सरलता और चेहरे की मुस्कान के पीछे एक बहुत गंभीर और सुलझा हुआ बहुत बड़ा सियासी व्यक्तित्व है.. जिसे वक्त के साथ-साथ चलने वाले समय की तरह लोगों की नबज और मिजाज का भी पूरा भान रहता है.. यही वजह है कि तखतपुर क्षेत्र से जीत का अंतर कांग्रेस के जातिगत समीकरण के बावजूद भी अच्छे खासे बढ़े रहने का दावा किया जा रहा है..

सही मौके पर गुरुजी की एंट्री… धर्मजीत की सटीक रणनीति…

         कहीं से भी कोई चूक ना हो जाए इस फार्मूले के साथ चल रहे विधायक धर्मजीत सिंह ने ऐन मौके पर संतोष कौशिक गुरुजी को साथ मिलाकर कांग्रेस को जहां एक बहुत बड़ा झटका दिया.. वही अपने लिए एक बहुत बड़े विश्वसनीय सहयोगी सलाहकार भी पा लिया है.. जो कम से कम उनकी राजनीति के लिए हर मोर्चे पर फायदेमंद ही साबित होगा..

        अभी चुनाव परिणाम तो आया नहीं है पर मतदान के बाद जिस तरह के रुझान मिल रहे हैं उससे यही साबित हो रहा है कि गुरुजी ने अपने भाजपा प्रवेश को न सिर्फ सार्थक साबित किया है बल्कि एक सुपरहिट फिल्म की तरह जबरदस्त बंपर ओपनिंग भी मिली है..

         विधायक धर्मजीत सिंह के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में संतोष कौशिक गुरुजी ने लोकसभा चुनाव में सकरी, पेंडारी, परसदा, भरनी, समलपुरी, बहतराई, पांड, अमसेना, बुटेना, खरकेना, मुरू, सकर्रा, छतौना, कोपरा, सैदा , खजुरी, काठकोनी, भिलौनी, मेंड्रा, मेढ़पार, बोडसरा, डीघोरा, हांफा, देवरीकला, खमहरिया सहित अन्य ग्रामों का दौरा कर भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित किया और मतदान की जानकारी ली इसके अतिरिक्त पूरे विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से दूरभाष में रूबरू होते रहे.. गुरुजी के साथ बराबरी का कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे राकेश तिवारी मनीष तिवारी भोलानाथ तिवारी आदि उनकी लंबी फेहरिस्त वाली टीम के हर खिलाड़ी ने इस चुनावी मैदान में जमकर चौके छक्के लगाए हैं…

मतदाताओं ने जमकर किया मतदान..

       तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के कुल 2 लाख 52 हजार 265 मतदाताओं में से कुल 1 लाख 75 हजार 338 मतदाताओं ने अपने मतों का प्रयोग किया है.. जिसमे पुरुष मतदाता 89430 एवं महिला मतदाता 85908 है…

    देखिए तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के कुल पोलिंग बूथ में कितना मतदान हुआ…👇

         तखतपुर विधानसभा क्षेत्र द्वारा लोकसभा प्रत्याशियो के भाग्य को EVM में कैद कर दिया है… अब देखना यह है किसके हिस्से में कितना आया है… इसका पता तो खैर 4 जून को चलेगा…

         तब तक के लिए नारायण नारायण…😊

error: Content is protected !!