विधायक धर्मजीत सिंह ने मुख्यमंत्री के आज के कार्यक्रम की तैयारी का लिया जायजा

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज परसदा तखतपुर में

विधायक धर्मजीत सिंह ने ली की पूरी तैयारी का लिया जायजा

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हेलीकॉप्टर से आएंगे आज

बृजपाल सिंह हूरा..✍️


तखतपुर। छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय तखतपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत परसदा में एक सभा को संबोधित करने के लिए 3 मई शुक्रवार दोपहर 2 बजे हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे।

          मुख्यमंत्री के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह प्रमुख रूप से शामिल होंगे। कार्यक्रम की तैयारी के लिए क्षेत्रीय विधायक धर्मजीत सिंह के साथ भाजपा जन सक्रिय है। कार्यक्रम के पूर्व संध्या पर आज विधायक धर्मजीत सिंह अपने खास समर्थक संतोष कौशिक राकेश तिवारी सरपंच संतराम लहरे आदि के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और तैयारी का जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

   

मुख्यमंत्री साय को लेकर तखतपुर क्षेत्र में जबरदस्त उत्साह : धर्मजीत सिंह

       विधायक धर्मजीत सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को लेकर तखतपुर विधानसभा क्षेत्र में जबरदस्त उत्साह का वातावरण है और भीषण गर्मी शादी विवाह का सीजन के बावजूद भी मुख्यमंत्री की यह सभा सर्वाधिक सफल इसलिए भी साबित होगी क्योंकि क्षेत्र को लोग मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को सुनने के लिए उन्हें देखने के लिए कार्यक्रम में शामिल होने की मंशा बनाए हुए हैं।

विधायक धर्मजीत सिंह के साथ जुटे उनके समर्थक

        विधायक धर्मजीत सिंह के साथ आज प्रमुख रूप से संतोष कौशिक, राकेश तिवारी, सरपंच संतराम लहरे, लक्ष्मी खांडे, बी आर महोबिया, मनोज साहू, मनीष तिवारी, सौरभ पांडे, विधायक प्रतिनिधि सूरज मिश्रा, नितेश मिश्रा, योगेश साहू सहित अन्य बड़ी संख्या में समर्थक और भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

              मुख्यमंत्री आगमन को लेकर भाजपा की चल रही अभूतपूर्व तैयारी सफलता के किस ऊंचाई तक पहुंचेगी यह तो हम अभी नहीं कह सकते….

              तब तक के लिए नारायण नारायण…😊

error: Content is protected !!