विधायक धर्मजीत सिंह के समक्ष शिप्रा ने दर्जनों कांग्रेसियों को भाजपा प्रवेश कराया…

क्षेत्र के दिग्गज भाजपाइयों ने शिप्रा सैमुअल के प्रयास की सराहना की..

कांग्रेसियों को शिप्रा ने दिखाई भाजपा की राह..

बृजपाल सिंह हूरा..✍️


तखतपुर। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में एंट्री लेने का सिलसिला थमता हुआ दिख नहीं रहा है.. गांव गांव के लोग थोक के भाव में कांग्रेस को टाटा बाय-बाय कहकर भाजपा प्रवेश के लिए लाइन लगा रहे हैं…


     इसी क्रम में तखतपुर विधानसभा बांधा क्षेत्र के दर्जनों लोगों ने तखतपुर विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय भाजपा नेत्री श्रीमती शिप्रा संकेत सैमुअल के नेतृत्व में क्षेत्रीय विधायक धर्मजीत सिंह के समक्ष भाजपा प्रवेश किया और कहा कि वह भाजपा की रीती नीतियों तथा विधायक धर्मजीत सिंह की विकासशील सोच से प्रभावित होकर भाजपा प्रवेश कर रहे हैं। उन्हें इस बात का हमेशा अफसोस रहेगा कि वह इतने वर्षों तक भाजपा की राजनीति से दूर क्यों रहे।

           कार्यक्रम में उपस्थित क्षेत्र के दिग्गज भाजपा नेता हर्षिता पांडेय, संतोष कौशिक, दिनेश राजपूत, अशोक ठाकुर, त्रेतानाथ पांडेय, जीवनलाल पांडे आदि ने शिप्रा सैमुअल के इस प्रयास की सराहना की…

सभी के मान सम्मान की रक्षा होगी : धर्मजीत सिंह


      विधायक धर्मजीत सिंह ने सभी को भाजपा का गमछा पहनाकर गले लगाया और कहा कि आप लोगों के मान सम्मान की रक्षा मैं हमेशा करूंगा। आप लोगों को निश्चिंत होकर भारतीय जनता पार्टी में रहे। आप लोगों को किसी से भी डरने या परेशान होने की आवश्यकता नहीं है।

कांग्रेस नेताओं के हाथ से तोते उड़ जाएंगे : शिप्रा


      तखतपुर विधानसभा क्षेत्र लोकप्रिय भाजपा नेत्री श्रीमती शिप्रा सैमुअल ने कहा कि कांग्रेस छोड़कर भाजपा आने वालों का यह तो सिर्फ ट्रेलर है… पूरी फिल्म जब चलेगी तो कांग्रेस नेताओं के हाथों से तोते उड़ जाएंगे..

कांग्रेस छोड़कर शामिल हुए भाजपा में


    खम्हन सोनवानी सरपंच, नारद यादव उपसरपंच मनोज मार्को पंच वार्ड 03, दिनानाथ ध्रुव पंच वार्ड 06, जीवन जायसवाल पंच वार्ड 16, बाबुलाल पोर्ते पंच वार्ड 17, जगमोहन पोर्ते पंच 18, गायत्री मरावी पंच वार्ड 19, भगवती राजपुत पंच वार्ड 20, जोगन बाई जायसवाल पंच वार्ड 14, राधेलाल जायसवाल पंच, संजय मरावी पंच 12, सीता ज्योति निकोशन पंच वार्ड 05, विद्या गोवर्धन राठौर पंच 15, किरण गर्धव महिला संगठन अध्यक्ष बांधा, रामेश्वरी राजपुत महिला संगठन अध्यक्ष भौराकछार, सुशीला ठाकुर अध्यक्ष महिला समुह, रामेश्वरी मार्को गोड सामाजिक कार्यकर्ता बांधा, तरुण गंधर्व म. समुह, बैसखिया बाई म. समुह, गोकुल राजपुत, अनिकेत मसीह सामाजिक कार्यकर्ता, राजेश सोनवानी जैव विविधता एवं प्रबंधन अध्यक्ष बांधा, ग्रामीण घनश्याम निषाद आकाश गर्धव राजकुमार जायसवाल, जयराज मसीह, सरिता मासी, प्रशांत मसीह आदि लोक कांग्रेस की सदस्यता छोड़कर भाजपा में शामिल हुए।

      भाजपा में कांग्रेसियों की बढ़ती भीड़ का असर भाजपा को कितना मजबूत बनाएगा इसका पता तो आने वाले दिनों में ही चलेगा….
     तब तक के लिए नारायण नारायण…..😊

error: Content is protected !!