संविधान में कोई परिवर्तन नहीं होगा, आरक्षण यथावत रहेगा : साय

कांग्रेस झूठ और भ्रम के सहारे चुनाव मैदान में उतरी है : साय

भाजपा को मिलने वाला हर एक वोट भगवान श्री राम के चरणों में : धर्मजीत सिंह

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की आमसभा तखतपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम परसदा में आयोजित

बृजपाल सिंह हूरा…✍️


तखतपुर। तखतपुर विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री के रूप में विष्णु देव साय की आज पहली सभा ग्राम परसदा में आयोजित हुई। इनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह भी प्रमुख रूप से शामिल हुए।


        मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि कांग्रेस अफवाह फैला रही है कि नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे तो देश का संविधान खतरा में पड़ जाएगा। वे संविधान को खत्म कर देंगे मैं आपको बताने वाला हूं कि कांग्रेसी झूठ बोल रहे हैं। कोई संविधान खत्म नहीं होगा। प्रधानमंत्री जी बोल चुके हैं आरक्षण समाप्त होने वाला नहीं है। चाहे वह अनुसूचित जाति का हो या अनुसूचित जनजाति का या पिछड़ा वर्ग का, सारा का सारा आरक्षण यथावत रहेगा। कांग्रेस और उनका गठबंधन नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री से रोक बनने से रोकने के लिए गलतफहमी और अफवाह बाजी कर रहे हैं। विष्णु देव साय ने कहा कि जो व्यक्ति 140 करोड़ भारतवासियों को अपना परिवार मानता है उनके दुख सुख की चिंता करता है उनके लिए 24 घंटे में 18 घंटे काम करता है ऐसा प्रधानमंत्री 10 साल से देश के गांव गरीब किसान मजदूर की बिजली पानी की चिंता करता है। ऐसा आदमी जिसने इस 10 साल में इतने बड़े-बड़े काम कर दिखाएं हैं जो कांग्रेस ने 60 साल में भी करके नहीं दिखाई।

       कांग्रेस झूठ और अफवाह का सहारा लेकर चुनाव मैदान में उतरी है लेकिन वह पूरे देश में कहीं भी टिक नहीं पा रही है। छत्तीसगढ़ की पूरी 11 सीट जीतकर हम नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनायेंगे। मोदी की गारंटी के तहत हमने 3 महीने में ही दिखा दिया है कि हमारी सरकार का भविष्य कितना सुनहरा और उज्जवल है। छत्तीसगढ़ की जनता के हितों की रक्षा हमारी प्राथमिकता है।

     अभी हमने महतारी वंदन में माता बहनों के खाते में पैसे डाले हैं जल्द ही हमारी योजना ऐसी रहेगी की आप लोगों की रसोई गैस पाइप के माध्यम से ही आपके घर पहुंचेगी। भारत देश को हमें भी विश्व गुरु के रूप में खड़ा करना है और 2047 तक विकसित भारत के रूप में हमारा देश तैयार रहेगा। आने वाले 5 साल में आर्थिक रूप से तीसरी सबसे बड़ी ताकत बनने के लिए तैयार हमारा देश के लिए नरेंद्र मोदी ने जो किया है वह कोई भी नहीं कर सकता है।


       कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह ने कहा कि मेरे लिए बहुत ही गौरव की बात है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दोनों का तखतपुर प्रथम प्रवास आज हुआ है। धर्मजीत सिंह ने कहा कि यह हमारे देश का दुर्भाग्य है कि पाकिस्तान हमारे भारत देश में शहजादे को प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहता है क्योंकि नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान के चारों खाने चित किए हुए हैं। जब से नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने हैं तब से भारत देश में आतंकी हमले होने बंद हो गए हैं जिससे आज देश की 140 करोड़ जनता खुद को सुरक्षित महसूस करती है। नरेंद्र मोदी भारत देश के लिए एक देवदूत के रूप में आए हैं जिन्होंने वर्षों पुराने राम मंदिर को जहां आरंभ कर दिया वहीं अब इंतजार में कृष्ण हनुमान और शंकर जी भी खड़े हैं।

       विधायक धर्मजीतसिंह ने कहा कि 7 मई को कमल छाप का बटन दबाकर आप अपने उस एक वोट को भगवान श्री राम के चरणों में अर्पण करेंगे जो आपके लिए आशीर्वाद बनकर आपके जीवन को संवार देगा। देश के लिए नरेंद्र मोदी का प्रधानमंत्री बनना इस देश के लिए इस देश के रह वासियों के लिए बहुत बड़े सौभाग्य की बात होगी। हमारे द्वारा भाजपा को दिया जाने वाला हर एक वोट भगवान श्री राम के चरण में अर्पित होगा और उनके आशीर्वाद स्वरुप ही नरेंद्र मोदी जी प्रधानमंत्री बनेंगे।

भाजपा को मिले आपके एक वोट से भारत विश्व के समक्ष ताकतवर : किरण देव

      भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह ने कहा कि पूरे विश्व की निगाहें भारत के इस चुनाव पर लगी हुई है क्योंकि यह चुनाव भारत देश को विश्व के समक्ष मोदी के साथ एक बहुत ही ताकतवर राष्ट्र के रूप में पेश करेगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह ने कहा कि कांग्रेस के पास अब कोई मुद्दा नहीं है वह सिर्फ अफवाह फैलाकर और लोगों में गलतफहमी के माध्यम से ही अपनी जमानत बचाने के चक्कर में है।

भाजपा की 400 पार स्थिति देखकर कांग्रेस का उड़ा फ्यूज : संतोष कौशिक


    तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के जनाधार वाले नेता संतोष कौशिक ने कहा कि मोदी की लहर नहीं आंधी चल रही है और इस आंधी में कांग्रेस सहित उसका पूरा गठबंधन के परखच्चे उड़ जाएंगे। अपनी बुरी हार देखकर कांग्रेस और विपक्ष बौखला गया है। उनके दिमाग का फ्यूज उड़ गया है और वह अब लोगों को भ्रम की स्थिति डालने के लिए अफवाह बाजी का सहारा लेते हुए देश के मजबूत संविधान को भी मोदी द्वारा बदलने की अफवाह फैला रहे हैं..
         


       कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के समक्ष पूर्व जिला पंचायत सभापति श्रीमती भारती नीरज माली ने भाजपा प्रवेश किया। श्रीमती माली ने कहा कि वह पूरी निष्ठा के साथ भाजपा की रीति नीति के तहत कार्य करते हुए भाजपा को और भी मजबूत करेगी। जिस पर विधायक धर्मजीत सिंह ने कहा कि निश्चित तौर पर इससे भाजपा की ताकत तखतपुर विधानसभा क्षेत्र में बढ़ेगी।

कार्यक्रम में विदेश के पार्लियामेंट मेंबर पहुंचे


               मुख्यमंत्री की सभा के दौरान नेपाल मॉरीशस रूस श्रीलंका बांग्लादेश आदि के पार्लियामेंट मेंबर कार्यक्रम में पहुंचे जिनका विधायक धर्मजीत सिंह सुशांत शुक्ला ने स्वागत कर उन्हें मंच में बिठाया। विदेश से आए पार्लियामेंट मेंबर ने कहा कि वह मोदी की नीति से प्रभावित होकर भारत देश के चुनाव में देखने आए हैं।

नवभारत पढ़ते रहे लोग..

    मुख्यमंत्री आगमन के इंतजार में बैठे लोग छत्तीसगढ़ के नंबर वन लोकप्रिय अखबार नवभारत का पठन आनंदपूर्वक करते रहे….

विक्की सिंह ने मुख्यमंत्री से की चर्चा

     तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय व्यक्तित्व में शामिल विशाल विक्की सिंह ने कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उनसे सामान्य चर्चा की।

कार्यक्रम में रही उपस्थिति


        कार्यक्रम का संचालन संतोष कौशिक अश्वनी यादव बंसी पाड़े ने किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से विधायक धर्मजीत सिंह पुन्नू लाल मोहले अमर अग्रवाल धरमलाल कौशिक सुशांत शुक्ला संतोष कौशिक गुरुजी भूपेंद्र सवन्नी हर्षिता पांडे पूर्व सांसद लखनलाल साहू सियाराम साहू अरुण चौहान सौरभ पांडेय राकेश छाबड़ा राकेश तिवारी राजेश तिवारी विशाल सिंह अशोक ठाकुर राजेश तंबोली बी आर महोबिया निलेश सिंह मनीष तिवारी दिनेश राजपूत नितेश मिश्रा शिप्रा सैमुएल रवि मेहर वरुण सिंह नूरीता कौशिक भारती माली प्रदीप कौशिक राजेश देवांगन निलय तिवारी मालती यादव संतोष कश्यप लालजी यादव जीवन लाल पांडे प्रमोद ठाकुर कृष्ण कुमार साहू नैनलाल साहू दिनेश साहू गुलजीत खुराना ईश्वर देवांगन शिव देवांगन राजकुमार यादव मनोज साहू संदीप साहू सूरज मिश्रा राजेश सोनी संतराम लहरे सरपंच लक्ष्मी खांडे लाल जी यादव विजय भौमिक रामकुमार टंडन ईश्वर साहू योगेश साहू रवि सोनी आयुष सिंह अखिलेश साहू सहित अन्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

          अब देखना यह है कि मुख्यमंत्री की इतनी बड़ी सफल सभा से भाजपा कांग्रेस को कितना पीछे धकेल पाती है…

        तब तक के लिए नारायण नारायण…..😊

error: Content is protected !!