संतोष कौशिक के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में लगभग 350 लोगों ने विधायक धर्मजीत सिंह के समक्ष भाजपा में दिखाई निष्ठा
बृजपाल सिंह हूरा ✍️
तखतपुर। विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के लिए बहुत ही बड़ा झटकेदार दिन रहा जब कांग्रेस विचारधारा से जुड़े अनुसूचित जाति सहित अन्य वर्गों के लगभग 40 सरपंचों ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता त्याग कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता जिला पंचायत पूर्व सदस्य संतोष कौशिक के नेतृत्व मार्गदर्शन में विधायक धर्मजीत सिंह के समक्ष ग्रहण की।
संतोष कौशिक के नेतृत्व मार्गदर्शन में दर्जनों गाड़ियों में सवार होकर सैकड़ो ग्रामीण क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं कांग्रेस राजनीति से जुड़े लोग एक काफिले के रूप में तखतपुर मोहन वाटिका पहुंचे। जहां विधायक धर्मजीत सिंह ने सभी का स्वागत किया और पूरे सम्मान के साथ भगवा गमछा पहनाकर उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई।
दिल्ली के कांग्रेस नेतृत्व को भी सोचना पड़ेगा कि तखतपुर में आखिर हो क्यों रहा है : धर्मजीत

विधायक धर्मजीत सिंह ने कहा कि तखतपुर क्षेत्र में राहुल गांधी का जहां कार्यक्रम होना है वहीं के सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ता आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण करके तखतपुर की आवाज को दिल्ली तक पहुंचाएं है। यह कोई मामूली बात नहीं है। कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को सोचना पड़ेगा कि तखतपुर में आखिर ऐसा क्या हो रहा है कि लोग कांग्रेस को छोड़कर बिना प्रलोभन दबाव के स्वमेव यूं ही भाजपा प्रवेश कर रहे हैं।
स्वाभिमान के साथ तखतपुर में कांग्रेस की राजनीति नहीं कर सकते : संतोष कौशिक

जिला पंचायत पूर्व सदस्य संतोष कौशिक ने कहा कि अपने मान-सम्मान स्वाभिमान को गिरवी रखकर जिसे राजनीति करना है वहीं कांग्रेस में रहकर राजनीति कर सकता है। बीते 5 साल में मुझे और मेरे समर्थकों को कांग्रेस में एक अछूत की तरह माना जाता था। लोग हमसे बात करने से घबराते थे। भूपेश बघेल की भेंट मुलाकात कार्यक्रम में मुझे रोकने के लिए बैरिकेट्स लगवा दिए गए थे। इसी लोकसभा चुनाव में मुझे किसी भी कार्यक्रम में आमंत्रित करना बंद कर दिया गया था तभी मैंने फैसला कर लिया थी अब मैं अपने मान सम्मान स्वाभिमान के साथ समझौता नहीं कर सकता और देश के सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी और देशभक्त प्रधानमंत्री के आदर्श विचारों के साथ राष्ट्र प्रेम की भावना के साथ राजनीति करूंगा। मेरे विचारों से प्रभावित होकर मेरे चाहने वालों ने भी भाजपा की सदस्यता स्वीकार किया और भी अभी कई चेहरे हैं जो शीघ्र ही भाजपा में आएंगे।
बोलने में यह भी नहीं रहे पीछे

सरपंच संतराम लहरे ने कहा कि पंचायत मद में राशि देने का भी हमसे कमीशन लिया जाता था और ठेकेदारी भी खुद करते थे जिस वजह से हम सिर्फ नाम मात्र के सरपंच थे। पूर्व जनपद सदस्य राकेश तिवारी ने कहा कि कांग्रेस सरकार में ही नक्सली की तरह समझा जाता था और हमसे बहुत ही उपेक्षा पूर्ण दुर्व्यवहार होता था। पूर्व पार्षद मोहित राजपूत ने कहा कि कांग्रेस में बहुत घुटन होती थी और हमें डिस्पोजल समझा जाता था। 3 महीने के धर्मजीत सिंह के विधायक काल में हमने जाना की विधायक इतना अच्छा भी हो सकता है। भाजपा नेत्री शिप्रा सैमुअल ने कहा कि 5 साल की कांग्रेस सरकार में भी हम कभी कांग्रेस की ओर मुड़कर भी नहीं देखे। यही हमारी पार्टी के प्रति सबसे बड़ी निष्ठा है।
कार्यक्रम में रहे शामिल
कार्यक्रम का संचालन बंशी पाड़े एवं राजेश सोनी ने किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अमरिका कृष्ण कुमार साहू त्रेतानाथ पांडे जीवन लाल पांडे अशोक ठाकुर विष्णु यादव छोटेलाल कौशिक कृष्ण कुमार साहू शिप्रा सैमुअल वंदना सिंह राकेश तिवारी अमित मंदानी मनीष तिवारी नैनलाल साहू गरीबा यादव मनीष तिवारी विश्वनाथ यादव प्रदीप कौशिक कैलाश देवांगन सुनील आहूजा अंकित अग्रवाल राज साहू प्रमोद ठाकुर सहित अन्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
सरपंचों सहित अन्य ने किया भाजपा प्रवेश

राजेश टंडन उसलापुर, प्रेमलाल पोर्ते आदिवासी समाज प्रमुख, महेंद्र मरावी, विजय भौमिक, अश्विनी गुप्ता, आशीष कटेलिहा, मंगल साहू, सतीश अवस्थी, लक्ष्मण बघेल, योगेश साहू जनपद सदस्य, राजेश कौशिक सम्बलपुरी, संतराम लहरे परसदा, महेश वस्त्रकार जोकी, राजू खाण्डे लमेर, राम कुमार टंडन – बीजा, रामेश्वर प्रसाद बघेल चनाडोगरी, दिलीप पात्रें भुण्डा, बलदेव दीपाकर गुंसरी, राजकुमार बंजारे कपसियाकला, लक्ष्मी जायसवाल बेलगहना, रामबहोर पटेल भकुररानवापारा, लक्ष्मी खाडे पेण्डारी, अनिल टांडे चोरमा, किरण वस्त्रकार भरनी, राजेश महादेवा लिदरी, गोरेलाल पात्रें देवतरा सहित विभिन्न पंचायत के सरपंच पंच ग्रामीण कार्यकर्ता लगभग 350 की संख्या में भाजपा में शामिल हुए।
अब देखना यह है कि भाजपा द्वारा किए जा रहे धमाके पर धमाके के असर से कांग्रेस के वोट बैंक में कितना असर पड़ेगा…
तब तक के लिए नारायण नारायण…😊

