दिनेश राजपूत पर भाजपा ने जताया विश्वास, सियासी गलियारे में बढ़ा उनका सियासी कद..

किसानों के हित में संगठन को मजबूत करने समर्पण भाव से कार्य करूंगा : दिनेश राजपूत

दिनेश राजपूत बने भाजपा किसान मोर्चा जिला बिलासपुर शहर के अध्यक्ष..

बृजपाल सिंह हूरा…✍️

तखतपुर। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को और अधिक सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए जुझारू, कर्तव्यनिष्ठ एवं कर्मठ कार्यकर्ता दिनेश राजपूत गुरुजी को भाजपा किसान मोर्चा, जिला बिलासपुर शहर का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। दिनेश राजपूत इससे पूर्व शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष के रूप में सफल कार्यकाल निभा चुके हैं। साथ ही वे भारतीय जनता पार्टी शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं जिला प्रभारी जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का भी कुशलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं।

         संगठनात्मक कार्यों में उनकी सक्रियता, अनुभव और निष्ठा को देखते हुए पार्टी ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। अपनी नियुक्ति पर दिनेश राजपूत ने कहा मेरे जैसे छोटे से कार्यकर्ता को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन, जिला संगठन एवं तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह ठाकुर ने जो विश्वास जताते हुए यह दायित्व सौंपा है, उसके लिए मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। मैं इस जिम्मेदारी को पूरी कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से निभाऊँगा तथा किसानों के हित में संगठन को और अधिक मजबूत करने का कार्य करूंगा।
दिनेश राजपूत के किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष नियुक्ति पर भाजपा के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं किसान मोर्चा के सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएँ दी हैं और विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में किसान मोर्चा नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा।

         दिनेश राजपूत को किसान मोर्चा का जिला अध्यक्ष बनने पर केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह ठाकुर, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, महापौर श्रीमती पूजा विधानी, जिला अध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष रजनीश सिंह ठाकुर, जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष संतोष कौशिक, अश्वनी शर्मा सहित सभी मंडल अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं दी तथा कहा कि इनकी नियुक्ति से किसान संगठन को मजबूती मिलने के साथ-साथ जमीनी स्तर पर भाजपा को एक नई बुनियादी ताकत मिलेगी..

        अब देखना यह है कि बड़े सम्मानित भाजपा नेताओं के चहेते और विश्वासपात्र बनकर शतरंज के घोड़े की तरह अढ़ाई साल के सियासी काल में अढ़ाई घर की चाल चलकर दिनेश राजपूत जी ने जो ऊंची छलांग लगाई है उससे उनका सियासी कद पैमाने के किस स्वरूप तक जाकर पहुंचेगा…
        तब तक के लिए नारायण नारायण…..😊

error: Content is protected !!