अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की सही मायनों में रोल मॉडल है ललिता संतोष कश्यप..

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में लगातार 25 वें वर्ष कार्यकाल में जनप्रतिनिधि के रूप में रिकॉर्ड मतों से लगातार चुने जाने का प्रदेश में एक अद्भुत रिकॉर्ड बनाई है ललिता

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की सही मायनों में रोल मॉडल है ललिता संतोष कश्यप..

बृजपाल सिंह हूरा…✍️

तखतपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अगर आज हम श्रीमती ललिता संतोष कश्यप का जिक्र नहीं करेंगे तो कहीं ना कहीं आज के दिवस पर एक कमी जरूर रह जाएगी क्योंकि पूरे जिले भर में ललिता संतोष कश्यप एक ऐसी महिला है जो त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की जनप्रतिनिधि बनने के अपने पांचवें पंचवर्षीय में प्रवेश करते हुए एक ऐसा रिकॉर्ड और इतिहास बनाया है जिसका टूट पाना फिलहाल तो संभव ही नहीं है…

विधायक धर्मजीत सिंह से आशीर्वाद प्राप्त करती ललिता संतोष कश्यप

23 जनवरी 2005 से ग्राम पंचायत लिमहा की की सरपंच रही। 3 फरवरी 2010 से जनपद सदस्य बनी 30 अक्टूबर 2012 से जनपद पंचायत की उपाध्यक्ष बनी। 7 फरवरी 2015 को फिर जनपद सदस्य बनी और इसी कार्यकाल में कृषि विभाग की सभापति भी रही। 5 फरवरी 2020 को नए क्षेत्र से जनपद सदस्य का ऐतिहासिक चुनाव जीता। अभी वर्तमान त्रिस्तरीय पंचायत में वह जिला पंचायत का चुनाव लगभग 15000 मतों से जीती है जो किसी भी जिला पंचायत सदस्य का जिले में सबसे बड़ा रिकॉर्ड जीत का रिकॉर्ड है।

सभी चुनाव में जीत का बनाया रिकॉर्ड

       इससे पहले भी तीनों बार के जनपद सदस्य में जिले में सर्वाधिक मतों से जीतने का रिकॉर्ड तो रहा ही है यह हर चुनाव में अकेले ही 55 प्रतिशत से ज्यादा वोट हासिल करने का रिकॉर्ड भी बना दिया है। भारतीय जनता पार्टी के प्रति अटूट निष्ठा और आस्था रखते हुए कभी भी भारतीय जनता पार्टी का दामन दागदार नहीं होने दिया। हर विधानसभा लोकसभा चुनाव में भी इनके द्वारा भारतीय जनता पार्टी को बढ़त दिलाई गई है।

गांव की नारी.. नहीं है बेचारी…

      गांव की नारी शक्ति अब कमजोर नहीं है उस रोल मॉडल को 2005 से लेकर आगे चल रही ललिता संतोष कश्यप अपने इस पांचवें पंचवर्षीय कार्यकाल के साथ यह उनका ग्रामीण जन प्रतिनिधि होने का सिल्वर जुबली वर्ष भी है.. त्रिस्तरीय पंचायत के हर चुनाव को लगातार जीत रही ललिता संतोष कश्यप आज एक आदर्श नारी शक्ति के रूप में बहुत मजबूती से खुद को स्थापित कर लिया है और आने वाली पीढ़ियों के प्रेरणा स्वरूप भी है…

          अब देखना यह है कि भारतीय जनता पार्टी के रथ पर सवार होकर निरंतर प्रगति के पद पर आगे बढ़ रही ललिता संतोष कश्यप सियासत की किस ऊंचाई तक जा पाती है..     
        तब तक के लिए नारायण नारायण…😊

error: Content is protected !!