कलार समाज 14 नवंबर को धूमधाम से मनायेगा भगवान सहस्त्रबाहू जयंती

समाज को संगठित कर आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी हम सभी का है

कलार समाज 14 नवंबर को धूमधाम से मनायेगा भगवान सहस्त्रबाहू जयंती

लोरमी (प्रमोद जायसवाल)- समाज को संगठित कर आगे बढ़ाने के लिए सभी को काम करना है। समाज की ऊंचाई ही हमारी परछाई होती है। उक्त बातें आल इंडिया कलवार कलाल कलार एसोसिएशन (आईका) के वर्चुअल मीटिंग में शुक्रवार को कही गई। मीटिंग के दौरान आईका प्रदेश अध्यक्ष मृत्युंजय भगत एवं प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शरद डड़सेना प्रमुख वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। वर्चुअल मीटिंग का अध्यक्षता आईंका मुंगेली जिला अध्यक्ष गजेन्द्र कुमार जायसवाल ने किया। कार्यक्रम का संचालन पुरुषोत्तम जायसवाल द्वारा किया गया। इस वर्चुअल मीटिंग के दौरान विधानसभा मुंगेली के अंतर्गत मुंगेली, जरहागांव, ठकुरीकापा,पथरिया, सकेतराज व लोरमी विधानसभा के अंतर्गत लोरमी, डोमनपुर, अखरार, बोडतरा सहित अंचल के पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। मीटिंग के दौरान सामाजिक एकजुटता व कल्चुरी कलार समाज ईष्टदेव भगवान श्रीसहस्त्रबाहु की जयंती 14 नवंबर 2023 को अंचलों में जोरशोर से मनाने की बात पर सहमति हुई। प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शरद डड़सेना ने कहा कि सामाजिक एकता से समाज की जड़ मजबूत होती है। समाज में एकता और समरसता का भाव तभी पैदा होगा, जब हम शिक्षित होने के साथ-साथ जागरूक भी होंगे। ऐसे में शिक्षा और जागरूकता से सामाजिक एकता के लक्ष्य को पाया जा सकता है। सभी पदाधिकारियो ने क्रमवार समाज उत्थान, एकजुटता के परिप्रेक्ष्य में अपनी अपनी बातें रखीं। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि हर 15 दिन में वर्चुअल मीटिंग का आयोजन किया जाएगा। वर्चुअल मीटिंग के दौरान मुंगेली जिले से पथरिया सकेत राज अध्यक्ष दिनेश जायसवाल, लोरमी से नारद जायसवाल, रामनाथ जायसवाल, आईका मुंगेली ब्लॉक अध्यक्ष ईश्वर जायसवाल, जरहागांव उपाध्यक्ष अजय जायसवाल, ठकुरीकापा से रिंकू जायसवाल, डोमनपुर से राम जायसवाल, सारिसताल से अनुराग डड़सेना, पथरिया से बलराम जायसवाल(जानू), सुनील, चन्द्र शेखर, नीलेश जायसवाल, यशवंत जायसवाल, युवा अध्यक्ष जरहागांव कुलभूषण जायसवाल, सहित समाज के अध्यक्षों पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।
error: Content is protected !!