पहली बार दो वर्तमान विधायक आमने-सामने, देश की आजादी के बाद बना है पहली बार ऐसा संयोग

पहली बार दो वर्तमान विधायक आमने-सामने…

तखतपुर (बृजपाल & ललित)  तखतपुर विधानसभा क्षेत्र में देश की आजादी के बाद यह पहला विधानसभा चुनाव है जहां दोनों प्रमुख प्रतिद्वंद्वी (भाजपा कांग्रेस) वर्तमान में विधायक है और संभावना है कि इस चुनाव के उपरांत इनमें से एक का विधायक पद बरकरार रहेगा और एक पूर्व विधायक की श्रेणी में शामिल होगा..
        देश की आजादी के बाद 1951 से अस्तित्व में आए तखतपुर विधानसभा क्षेत्र में लगभग 72 वर्ष के बाद यह संयोग बना है कि भाजपा एवं कांग्रेस से चुनाव लड़ रहे दोनों प्रमुख प्रतिद्वंद्वी वर्तमान में विधायक है। भाजपा प्रत्याशी धर्मजीत सिंह लोरमी से विधायक है और कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती रश्मि आशीष सिंह वर्तमान में तखतपुर की ही विधायक एवं प्रदेश संसदीय सचिव है.. कांग्रेस बीजेपी से आमने-सामने दोनों प्रमुख प्रतिद्वंदियों का राजनीतिक बैकग्राउंड बहुत तगड़ा है और दोनों ही चुनावी खेल के बहुत ऊंचे और पहुंचे हुए खिलाड़ी माने जाते हैं… साम दाम दंड भेद में माहिर दोनों ओर से जबरदस्त चुनावी आतिशबाजी होने की संभावना है और सांस रोके लोग इस चुनाव के तूफानी मंजर को देखने के इंतजार में बैठे हुए हैं क्योंकि चुनाव का परिणाम तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के साथ-साथ भाजपा और कांग्रेस के भविष्य की नई रूपरेखा के साथ साथ दशा और दिशा को भी निर्धारित करेगा…

   सावन में उगा ली मन्नत की मूंछ

             किसी जमाने में स्व. दिलीप सिंह जूदेव जी ने छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार के लिए मूंछ को दांव में लगा दी थी.. उसी से मिलता जुलता काम बिना मूंछ के क्लीन शेव रहने वाले तखतपुर के भाजपा युवा नेता ने किया है.. इस सावन में उन्होंने भाजपा प्रत्याशी के लिए धर्मजीत सिंह एवं उनकी जीत के लिए मन्नत मानकर मूंछ रख ली है… वार्ड 13 के पूर्व पार्षद एवं वर्तमान पार्षद पुत्र संदीप साहू की भाजपा प्रत्याशी के रूप में धर्मजीत सिंह वाली मन्नत तो पूरी हो गई है अब देखना यह है कि सावन के महीने की मन्नत से रखी मूंछ चुनाव परिणाम पर कितना असर करती है….

      तब तक के लिए नारायण नारायण…..😊
error: Content is protected !!