नगरपालिका क्षेत्र में अब तक सर्वाधिक मत प्राप्त करने वाली बनी पूजा मक्कड़..

पूजा मक्कड़ को तखतपुर नगरपालिका क्षेत्र में अब तक हुए चुनावों में मिले सर्वाधिक वोट..

बृजपाल सिंह हूरा…✍️

तखतपुर। नगर पालिका चुनाव 2025 अपने ताम-झाम और मतदाताओं को रिझाने वाले भारी भयंकर संसाधनों के लिए हमेशा हमेशा याद किया जाएगा, साथ ही साथ इस चुनाव में कई नए रिकॉर्ड और इतिहास बने तो, कहीं कई रिकॉर्ड ध्वस्त भी हुए है..

      विधानसभा चुनाव 3 दिसंबर 2023 परिणाम में तखतपुर नगर पालिका क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के धर्मजीत सिंह जी को जहां तखतपुर नगर पालिका क्षेत्र से 7533 मत मिले, वही कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती रश्मि आशीष सिंह जी को 4417 मत मिले थे।
    3 जून 2024 लोकसभा चुनाव परिणाम में तखतपुर नगर पालिका क्षेत्र में देखें तो भाजपा के तोखन साहू जी को 7941 मत मिले, वहीं कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव जी को 3584 मत प्राप्त हुए थे।
      15 फरवरी 2025 में नगर पालिका चुनाव परिणाम में कांग्रेस की श्रीमती पूजा मक्कड़ को 8289 मत मिले। वहीं भाजपा की श्रीमती वंदना बाला सिंह को 5983 मत प्राप्त हुए।

       इन आंकड़ों पर नजर डालें तो यही पता चलता है कि तखतपुर नगर पालिका क्षेत्र में अब तक हुए सभी चुनाव में 8289 मतों के साथ श्रीमती पूजा मक्कड़ सर्वाधिक वोट प्राप्त करने वाली बन गई है। मजेदार बात यह है कि पिछला विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव के बाद वर्तमान नगर पालिका चुनाव सहित तीनों में चुनावों में कांग्रेस और भाजपा के बीच में ही लगभग सीधा मुकाबला हुआ है.. त्रिकोणीय की स्थिति इन तीनों चुनावों में कहीं भी नहीं नजर आई है…..

          अब देखना यह है कि आने वाले वर्षों में होने वाले चुनावों में इन मतों का रिकॉर्ड टूट पाता है या नहीं….    
        तब तक के लिए नारायण नारायण….😊

error: Content is protected !!