संतोष बने सियाराम के चुनावी सारथी कृष्ण
संतोष कौशिक बने बिल्हा विधानसभा चुनाव संचालक, कांग्रेसियों में हर्ष
बिल्हा पथरिया विधानसभा चुनाव के लिये कांग्रेस नेता संतोष कौशिक को चुनाव संचालक बनाये जाने पर नगर के कांग्रेसजनो मे हर्ष व्याप्त है और उनके सफल संचालन में बिल्हा विधानसभा चुनाव जीतने की बात कह रहे है। संतोष कौशिक को चुनाव संचालन का अच्छा खासा अनुभव है और निश्चित रूप से वो सियाराम जी के कृष्ण की तरह सारथी बनकर चुनावी कुरुक्षेत्र में एक बड़ी जीत हासिल करेंगे। उक्त बातें करते हुए नगर पंचायत सभापति संपत जायसवाल ने बताया कि नगर के सभी वार्ड में कांग्रेस कार्यकर्ता सक्रिय रूप से पार्टी के लिये काम करना शुरू कर दिए है। जिसके बदौलत इस बार नगर में कांग्रेस को बढ़त दिलाएगे।
वही नगर में चुनावी सरगर्मी धीरे धीरे बढ़ने लगा है पिछले दिनों कांग्रेस और भाजपा उम्मीदवारो ने नगर भ्रमण कर नगरवासियों से समर्थन मांगा। कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष राजा ठाकुर ने नगर में चुनाव संचालन के लिये कार्यालय स्थापित कर बैठक लेना शुरू कर दिया है। ठाकुर ने नगर के सभी कांग्रेसजनों की बैठक लेकर चुनाव की रणनीति बनाई है जिसमे क्षेत्र की विभिन्न गांवों में प्रचार प्रसार के लिये वाहन व्यवस्था के साथ जिम्मेदारी सौपना शामिल है। क्षेत्र में कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने के लिये कांग्रेस नेता घनश्याम वर्मा, राजा ठाकुर, ग्वाल दास अनंत, संपत जायसवाल, कमल नारायण द्विवेदी, धर्मेंद्र श्रीवास, संतोष पाली, गुरमीत सिंह बग्गा, संतोष पतले, राजेंद्र गेंदले, प्रेम भार्गव, ज्ञान दास शेलकर द्वरा ग्रामीण क्षेत्रो का दौरा शुरू कर दिया गया है।