उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने तबस्सुम के लिए मांगा जनसमर्थन
तबस्सुम जुनैद जिंदरान पढ़ी-लिखी हिम्मती साहसी और मिलनसार महिला है : अरुण साव
तखतपुर। नगर पालिका चुनाव परिपेक्ष में उपमुख्यमंत्री अरुण साव विधायक धर्मजीत सिंह के साथ वार्ड क्रमांक 9 भाजपा प्रत्याशी तबस्सुम जुनैद जिंदरान के पक्ष में समर्थन मांगते हुए उन्हें विजई बनाने का आह्वान किया।

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी तबस्सुम जुनैद जिंदरान पढ़ी-लिखी हिम्मती साहसी और मिलनसार महिला है। ऐसी महिला राजनीति में आती है तो यह हम सब का सौभाग्य है। हमें इनके हिम्मत हौसले को अपना समर्थन देकर आगे बढ़ाना है ताकि तखतपुर नगर विकास में इनकी सकारात्मक सोच का प्रभाव का लाभ तखतपुर की आम जनता को मिले।
वार्ड 9 में तबस्सुम का जबरदस्त माहौल है : धर्मजीत सिंह

विधायक धर्मजीत सिंह ने कहा कि लोग बेवजह ही 9 नंबर के नाम से डरे हुए थे। जब मुझे यह बात पता चली मैंने तबस्सुम जुनैद जिंदरान, जिनसे मेरा बहुत ही पुराना पारिवारिक रिश्ता है कहा कि आप चुनाव लड़ें। एक जुबान में इन्होंने चुनाव लड़ा और आज यह अपने पक्ष में माहौल बनाने में कामयाब दिखाई दे रहे हैं।
तबस्सुम जैसी साहसी महिला को राजनीति में आगे बढ़ाना चाहिए : बंशी पांड़े

वार्ड क्रमांक 9 के स्टार प्रचारक और तखतपुर नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष बंशी पांड़े ने कहा कि आमतौर पर मुस्लिम समाज की महिलाएं घर से नहीं निकलती है पर यह जनता की सेवा करने के लिए घर की चार दिवारी और पर्दे को पार कर आप सबके बीच में आई है। इन्हें अपना भरपूर समर्थन सहयोग प्रदान करें।
उपमुख्यमंत्री अरुण साव अपने कट्टर समर्थक बंशी पांड़े निवास गए

तखतपुर क्षेत्र में उपमुख्यमंत्री अरुण साव के काफी करीबी जाने वाले बंशी पांड़े के निवास स्थल पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव पहुंचे। उनके परिजनों से मिलकर पारिवारिक वातावरण में लाभग 1 घंटे रहे और वहां स्वल्पाहार ग्रहण किया। इस दौरान विधायक धर्मजीत सिंह जननायक संतोष कौशिक सहित सैकड़ो की संख्या में भाजपा जन उपस्थित रहे।
अब देखना यह है कि उपमुख्यमंत्री के प्रभाव से भाजपा प्रत्याशी कितनी बढ़त हासिल करते हैं..
तब तक के लिए नारायण नारायण…😊


