भय धोखा भ्रष्टाचार के खिलाफ बुलंद आवाज के साथ खड़े हैं शिवनाथ देवांगन..

वार्ड 8 में भाजपा कांग्रेस का समीकरण बिगाड़ते हुए शिवनाथ की सिलाई मशीन की बढ़ रही रफ्तार..

भय धोखा भ्रष्टाचार के खिलाफ बुलंद आवाज के साथ खड़े हैं शिवनाथ देवांगन..

बृजपाल सिंह हूरा…✍️

तखतपुर। नगर पालिका चुनाव में वार्ड क्रमांक 8 का चुनाव भी एक चक्रव्यूह बन गया है और भाजपा कांग्रेस दोनों के समीकरण को बिगाड़ने के लिए शिवनाथ देवांगन ने जो अपनी सिलाई मशीन चलाई है उससे कुर्सी दौड़ का वह खेल आरंभ हो गया है जिसमें बैठने वाले तीन है और कुर्सी एक है….

     अब पूरा खेल भाग्य पर निर्भर है क्योंकि निर्दलीय प्रत्याशी शिवनाथ देवांगन कांग्रेस और भाजपा दोनों के वोटो पर गहरी सेंध लगाते हुए सबके चेहरे की रौनक को बिगाड़ दिए है।

आज तखतपुर में हो रहे नगर पालिका चुनाव में वार्ड 8 का त्रिकोणीय संघर्ष धीरे-धीरे शिवनाथ के पक्ष में बढ़ता जा रहा है। कांग्रेस भाजपा दोनों को कमजोर नहीं आंका जा सकता है पर उनके बीच से अगर शिवनाथ देवांगन बुलक गए तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी…

क्योंकि उनके साथ एक सहानुभूति की लहर है और महिलाओं की टीम चल रही है इस पूरे चुनाव में स्टार प्रचारक के रूप में स्वयं शिवनाथ देवांगन एवं उनकी धर्मपत्नी है जो अपने साथ हुए धोखे छलावा को लोगों को बता कर भय भ्रष्टाचार के खिलाफ झोली फैला कर अपने लिए समर्थन मांग रहे हैं।

शिवनाथ देवांगन का कहना है कि मेरी सिलाई मशीन कटे-फटे टुकड़े कपड़ों को सीकर जिस तरह बहुत सुंदर पहनने ओढ़ने लायक बनाता है.. इस तरह मैं वार्ड क्रमांक 8 को भय और भ्रष्टाचार से पूरी तरह से मुक्त रखते हुए इसे एक आदर्श वार्ड बनाकर प्रस्तुत करूंगा। अपने लिए एक मौका मांग रहे शिवनाथ देवांगन आखिरी गेंद में भी छक्का मार कर मैच को अपने पाले में करने की स्थिति तैयार कर रहे हैं…

      अब देखना यह है कि शिवनाथ के प्रति सहानुभूति की लहर और एक मौका शिवनाथ को भी मिलना चाहिए वाला वातावरण कांग्रेस भाजपा को कितना डैमेज कर पाती है…
        तब तक के लिए नारायण नारायण…😊

error: Content is protected !!