वंदना को डॉ. रमन सिंह ले उड़े
अशोक ठाकुर (अधिवक्ता) ने थामा भाजपा का दामन
पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह आज विजयपुर में भाजपा प्रत्याशी धर्मजीत सिंह के पक्ष में सभा लिए। उसके बाद कार्यक्रम में नगर पालिका उपाध्यक्ष वंदना बाला सिंह एवं नगर पालिका पूर्व उपाध्यक्ष अधिवक्ता अशोक ठाकुर ने आज विधिवत भाजपा की सदस्यता लेकर पार्टी ज्वाइन की।
कार्यक्रम के उपरांत डॉ रमन सिंह ने नगर पालिका उपाध्यक्ष वंदना बाला सिंह को अपने साथ हेलीकॉप्टर में ले गए।
नगर पालिका उपाध्यक्ष की हेलीकॉप्टर यात्रा की यह उड़ान उनके राजनीति को कितनी ऊंचाइयों तक ले जाएगी यह तो अभी नहीं कहा जा सकता है…
तब तक के लिए नारायण नारायण…..😊