घोटाले की सरकार को छत्तीसगढ़ से बाहर करना है : रमन सिंह

तखतपुर के 122 ग्राम पंचायत में कहीं भी नहीं दिख रहा विकास : धर्मजीत सिंह

तखतपुर विधानसभा क्षेत्र ग्राम विजयपुर में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने ली ताबड़तोड़ चुनावी सभा

तखतपुर। भूपेश भ्रष्ट सरकार है इनके पिछले पांच वर्ष के कार्यकाल में केवल घोटाले पर घोटाले हुए हैं। ये ऐसी सरकार है जिन्होंने भरी गर्मी में मई जून में पाँच सौ करोड़ का गोबर बहा दिया। महादेव एप में 508 करोड़ का कमीशन लिया, शराब घोटाला, कोयला घोटाला जैसे घोटालों की लिस्ट खड़ी कर दी अब इस भ्रष्ट सरकार को जनता जल्द ही यहाँ से चलता कर देगी। उक्त उद्गार पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने तखतपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम विजयपुर में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए व्यक्त किया। 

धान के रेट के संबंध में रमन सिंह ने कहा कि भाजपा ने घोषणा पत्र में 21 क्विंटल 3100 रु. में धान खरीदी करने की बात कही है जो कि कांग्रेस के 20 क्विंटल 3200/- से ज्यादा है साथ ही भाजपा सरकार आते ही बेरोजगारों को रोजगार दिया जाएगा विवाहित महिलाओं को हर माह 1000 रु की राशि दी जाएगी, पीएससी घोटाले की जांच की जाएगी और गृहणियों को 500 रु में गैस सिलेंडर मिलेगा। उन्होंने सभी उपस्थित जनों से लबरा सरकार को हटाने और भाजपा की सरकार बनाने तथा धर्मजीत सिंह के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
         तखतपुर विधानसभा भाजपा प्रत्याशी धर्मजीत सिंह के पक्ष में ग्राम विजयपुर में विजय संकल्प रैली आयोजित की गई जिसमें जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए।

        धर्मजीत सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि विकास की गंगा बहाने वाले एक्सीडेंटल विधायक के कार्यकाल में पूरे 122 गांव पंचायत में कहीं भी विकास दिखाई नहीं दे रहा है। यह केवल जुमलेबाजी के आधार पर चुनाव जीतना चाहते हैं। उन्होंने डॉ रमन सिंह के सरलता की तारीफ करते हुए उनके साथ घटित एक दो पुरानी बातों अनुभवों का जिक्र किया और तख़तपुर कि जनता से एक बार सेवा का मौका देने का आग्रह किया और कहा कि वे उनके हर सुख दुख में सहभागी रहेंगे।

   

राजनीति में मेरे भगवान धर्मजीत : अशोक ठाकुर 

तखतपुर के मशहूर अधिवक्ता और राजनीति के चाणक्य माने जाने वाले अशोक ठाकुर ने आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण करते हुए कहा कि मेरी राजनीति में मेरे भगवान धर्मजीत सिंह है.. वे जहां-जहां चलेंगे मैं उनके साए के रूप में उनके हमेशा पीछे-पीछे चलूंगा… राजनीति में वे मेरे भगवान है और मैं उनका हनुमान हूं।

वंदना मेरी बेटी जैसी है : रमन

 नगर पालिका उपाध्यक्ष वंदना बाला सिंह ठाकुर ने आज जब विधिवत रूप से भाजपा की सदस्यता ग्रहण की तो पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कहा कि यह ठाठापुर की बेटी है उस नाते यह मेरे लिए मेरी बेटी जैसी ही है और मेरा आशीर्वाद इसके साथ हमेशा बना रहेगा।

error: Content is protected !!