बाकी सब सपने होते है… अपने तो अपने होते हैं : ईश्वर राजपूत

बाकी सब सपने होते है… अपने तो अपने होते हैं : ईश्वर राजपूत

फतेह की दिशा में आगे बढ़ते ‘ईश्वर’ के साथ अपने चल रहे हर कदम..

बृजपाल सिंह हूरा…✍️

वार्ड 2 में भाजपा के पक्ष में जनसंपर्क के लिए उमड़ा सैलाब

तखतपुर। अपनों का साथ और अपनों का विश्वास अगर मिल जाए तो दुनिया की हर बड़ी से बड़ी जंग जीती जा सकती है.. कुछ ऐसा ही वातावरण तखतपुर नगर वार्ड क्रमांक 2 में ईश्वर सिंह राजपूत ने तैयार किया हुआ है जिसे देखकर लग रहा है कि उनके साथ वार्ड के हर छोटे बड़े लोग उनके साथ हो लिए हैं और उन पर सब का भरोसा बन चुका है सही मायनों में वार्ड क्रमांक 2 में 5 साल पहले वंदना बाला सिंह की बड़ी जीत और बीते 5 वर्षों में उनके द्वारा किए गए कार्य में जो जमीन तैयार हुई उसका लाभ तो भाजपा प्रत्याशी ईश्वर को मिल ही रहा है।

        उसके साथ सोने पर सुहागा यह है कि उनकी पारिवारिक रिश्तेदारी और बड़े पापा नारायण गोरे सिंह ठाकुर ने जो यहां भाजपा की राजनीतिक जमीन तैयार की थी इसकी बुनियादी जड़ें इतनी मजबूत है कि वहां पर ईश्वर सिंह को डिगा पाना संभव नजर नहीं आ रहा है। प्रदेश स्तर के भाजपा नेता दिनेश राजपूत तो ईश्वर के साथ श्री कृष्ण की भूमिका में सारथी बने हुए हैं और इस चुनावी महाभारत को हर मोर्चे पर फतेह करने का बीड़ा उठा रखा है। ईश्वर सिंह का कहना है कि जिस गली मोहल्ले में खेल कर बड़े हुए हैं उस मातृभूमि का कर्ज को चुकाने का, उसकी सेवा करने का एक अवसर चाहते हैं ताकि वार्ड क्रमांक 2 तखतपुर नगर का सर्व सुविधा युक्त सर्वश्रेष्ठ वार्ड बन सके..


           अब देखना यह है कि वार्ड क्रमांक 2 की चुनावी जंग में ईश्वर मुकाबला को कहां तक खींच कर अपने लिए फतेह का परचम लहरा सकते हैं..
        तब तक के लिए नारायण नारायण…😊

error: Content is protected !!