अहंकार पर सद्भावना और तखतपुर के स्वाभिमान की जीत है : धर्मजीत सिंह

अहंकार पर सद्भावना और तखतपुर के स्वाभिमान की जीत है : धर्मजीत

तखतपुर विधानसभा क्षेत्र से धर्मजीत सिंह ने की रिकार्ड मतों से जीत दर्ज

तखतपुर (बृजपाल सिंह हूरा) तखतपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी धर्मजीत सिंह ने 14892 मतों से जीत दर्ज कर कांग्रेस प्रत्याशी रश्मि आशीष सिंह को तखतपुर के इतिहास के सर्वाधिक मतों के अंतर से पराजित किया है।

तखतपुर विधानसभा चुनाव को लेकर अलग-अलग कयास लगाए जा रहे थे और यहां कांटे की टक्कर मानी जा रही थी पर चुनाव परिणाम में जनता की मंशा को स्पष्ट किया और तखतपुर विधानसभा का यह चुनाव धर्मजीत सिंह के पक्ष में एकतरफा रहा। कुल पड़े 179492 मतों में से धर्मजीत सिंह को 90978 मत मिले। वही रश्मि आशीष सिंह को 76086 मत प्राप्त हुए।

       अपनी जीत पर धर्मजीत सिंह ने कहा कि यह अहंकार पर सद्भावना की जीत है, धन पर धर्म की जीत है, तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के जनता के मान सम्मान और स्वाभिमान की जीत है। तखतपुर की जनता ने साबित कर दिया कि बार-बार बेइज्जत अपमान भय आतंक दिखाकर अंत में उन्हें चंद सिक्कों में नहीं खरीदा जा सकता है।

तखतपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता ने जिस विश्वास और अपनत्व के साथ मुझे अपना भरपूर समर्थन दिया है तो वह इतना जान ले की मैं उनके मान सम्मान हितों की हमेशा रक्षा करूंगा। धर्मजीत सिंह के जीत पर नगर पालिका उपाध्यक्ष वंदना बाला सिंह के नेतृत्व में तखतपुर में जुलूस निकालकर ऐतिहासिक आतिशबाजी की गई है।

तखतपुर नगर से जीत का रिकॉर्ड

     तखतपुर नगर पालिका क्षेत्र से भी विधानसभा चुनाव में अब तक का सर्वाधिक रिकॉर्ड तोड़ मत प्राप्त कर धर्मजीत सिंह ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। तखतपुर नगर के इतिहास में 3116 मतों के अंतर से अभी तक किसी भी चुनाव में हार या जीत का फैसला नहीं हुआ था। तखतपुर नगर की इतिहास में धर्मजीत सिंह ने अब तक के सर्वाधिक वोट 7533 प्राप्त किया और रश्मि आशीष सिंह को 4417 मत मिले। नगर में कुल 12398 मत पड़े थे इस हिसाब से धर्मजीत सिंह को तखतपुर नगर में ही लगभग 61 प्रतिशत मत प्राप्त हुए हैं। जो तखतपुर नगर में अब तक हुए सभी चुनावों का रिकॉर्ड को ध्वस्त करते हुए एक नया स्थापित कीर्तिमान है।
         तखतपुर नगर क्षेत्र में बूथ वार भाजपा और कांग्रेस के मिले मतों का सूची देखे..👇

error: Content is protected !!