महिला सशक्तिकरण का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत करती ललिता संतोष कश्यप एक नया इतिहास रचने की दिशा में…
ग्रामीण राजनीति में महिलाओं की भागीदारी और हिस्सेदारी का सबसे आदर्श स्वरूप प्रदान करती ललिता संतोष कश्यप..
बृजपाल सिंह हूरा…✍️

तखतपुर। एक ओर जहां त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की दस्तक हो गई है… वहीं आज से 20 साल पहले जाते हैं तो त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से एक ऐसी महिला जनप्रतिनिधि का उदय हुआ जिसने तखतपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में आदर्श महिला जनप्रतिनिधि के रूप में खुद स्थापित करने के लिए पांच प्रमुख पदों पर निरंतर अनवरत विजेता के खिताब से गौरवान्वित है और जिन्हें हम ललिता संतोष कश्यप के नाम से जानते है… शायद जिले में यह एक रिकॉर्ड भी हो सकता है कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के माध्यम से कोई महिला निरंतर 20 वर्षों से पांच प्रमुख पदों पर जनप्रतिनिधि का दायित्व निभाते हुए अब एक बार फिर से नई जिम्मेदारी निभाने के लिए फिर से त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में दस्तक देने जा रही है और सही मायने में चुनाव राजनीति में महिलाओं की भागीदारी और हिस्सेदारी का सबसे बड़ा उदाहरण देने वाली ललिता संतोष कश्यप जिन्होंने सरपंच से लेकर जनपद पंचायत उपाध्यक्ष तक का दायित्व निभाया और इस पंचवर्षीय चुनाव के लिए उन्होंने जिला पंचायत क्षेत्र को चुनकर महिला नारी सशक्तिकरण दिशा में एक बड़ा कदम आगे बढ़ाया है और माना जा रहा है कि सफलता के द्वार इनके दस्तक का इंतजार कर रहे हैं और यह एक नई सफलता के साथ एक नया इतिहास रचने के दहलीज पर जा खड़ी हो रही है…

जनप्रतिनिधि के रूप में
सरपंच ग्राम पंचायत लिम्हा (23 जनवरी 2005 से 2 फरवरी 2010 तक
जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 3 लिम्हा (3 फरवरी 2010 से 29 अक्टूबर 2012 तक)
जनपद उपाध्यक्ष जनपद पंचायत तखतपुर (30 अक्टूबर 2012 से 6 फरवरी 2015 तक)
जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 3 लिम्हा एवं सभापति कृषि समिति (7 फरवरी 2015 से 4 फरवरी 2020 तक)
जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 4 बेलपान (5 फरवरी 2020 से फरवरी 2025 तक)
सभी चुनाव में 55% से अधिक मत प्राप्त

सरपंच के रूप में प्रमुख कार्य
ग्राम पंचायत लिम्हा निर्मल ग्राम घोषित कराया।
अवैध शराब भट्टी को बंद कराकर पूर्ण शराब बंदी कराया।
ग्राम पंचायत लिम्हा को आदर्श ग्राम पंचायत बनाया ।
विकासखंड में सर्वाधिक राशि का रिकॉर्ड कार्य हुआ।

संगठन में निम्न पदभार संभाले
मंडल कार्य समिति सदस्य
महिला मोर्चा उपाध्यक्ष
जिला कार्य समिति सदस्य

अब देखना यह है कि लगातार 20 वर्षों तक ग्रामीण क्षेत्र जनप्रतिनिधि के रूप में अपनी काबिलियत का लोहा मनवाने वाली आदर्श नारी शक्ति प्रतीक स्वरूप ललिता संतोष कश्यप जिला पंचायत चुनाव के नए पायदान पर सफलता का कौन सा इतिहास रच पाती है….
तब तक के लिए नारायण नारायण…😊



