तखतपुर क्षेत्र की महिलाओं के मान सम्मान में कहीं कमी नहीं होगी : धर्मजीत सिंह

धर्मजीत सिंह के विधायक बनते ही तखतपुर में रामराज की वापसी : शिप्रा सैमुअल

होली के रंगों का सिर्फ एक ही रंग है, वह है प्यार : तोखन

तखतपुर महिला मोर्चा होली मिलन समारोह का आयोजन

बृजपाल सिंह हूरा ✍️

तखतपुर। जिस तरह होली का रंग लाल हरा पीला नीला गुलाबी होता है पर होली त्यौहार में सारे रंग एक साथ सराबोर हो जाते हैं.. ठीक उसी तरह ही तखतपुर विधानसभा क्षेत्र में भी हर रंग के व्यक्ति हैं पर वे जब प्यार के रंग में एक होकर इंद्रधनुष बनकर जब आसमान की बुलंदी पर खड़े होते हैं तो हमेशा अपने विभिन्न रंगों को मिलाकर एक रंग में नया एक इतिहास ही लिख देते हैं… तखतपुर के लोगों का प्रेम विश्वास और आस्था हमेशा सच के साथ रहा है और मैं आप लोगों को विश्वास दिलाता हूं कि आप लोगों की निष्ठा और विश्वास कभी भी बेकार या जाया नहीं होगी.. उक्त उद्गार क्षेत्रीय विधायक धर्मजीत सिंह ठाकुर ने भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में मुख्य अतिथि के आसंदी से व्यक्त किया।

      मोहन वाटिका में भाजपा नेत्री श्रीमती शिप्रा सैमुअल के संचालन में होली मिलन समारोह का आयोजन आयोजित किया गया.. जहां महिलाओं ने धर्मजीत सिंह के साथ मिलकर दीप प्रज्वलित किया और एक दूसरे को होली पर्व के विभिन्न रंग गुलाल को पूरी सद्भावना के साथ लगाया… धर्मजीत सिंह ने सभी महिलाओं को होली का विशेष आशीर्वाद देते हुए कहा कि तखतपुर क्षेत्र की महिलाओं के मान सम्मान में कहीं भी कोई कमी नहीं होगी और मेरी सभी माताए बहने और बेटियां निर्भय होकर निडर होकर तखतपुर क्षेत्र में रहेंगी…

          लोकसभा सांसद प्रत्याशी तोखन साहू ने कहा कि होली का रंग लाल हरा पीला नीला भले होता है पर होली का सिर्फ एक ही रंग होता है, वो प्यार का रंग होता है जिसमें हम सभी को एक साथ रंग कर अपनी एकता और शक्ति का प्रदर्शन करना है… जिला पंचायत पूर्व सभापति श्रीमती भारती नीरज माली ने कहा कि विधायक धर्मजीत सिंह जैसा नेतृत्व और रक्षक तखतपुर को मिला है यह बड़े सौभाग्य की बात है…

      भाजपा नेत्री श्रीमती शिप्रा सैमुअल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को मजबूती प्रदान करने में महिला मोर्चा का हमेशा से बहुत बड़ा योगदान रहा है और विधायक धर्मजीत सिंह जिस तरह से तखतपुर में विकास कार्य कर रहे हैं और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर हमेशा जागरूक और सजग रहते हैं उससे तखतपुर क्षेत्र में अब रामराज युग वापसी प्रतीत हो रहा है…

नगर पालिका उपाध्यक्ष श्रीमती वंदना बाला सिंह ने कहा कि हम महिलाओं को जिस तरह से एक होकर धर्मजीत सिंह को विजई बनाया है वैसे ही सांसद प्रत्याशी तोखन साहू को भी सांसद बनाकर दिल्ली भेजना है…

नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अमरिका कृष्ण कुमार साहू ने कहा कि तखतपुर नगर क्षेत्र से तोखन साहू को मिलने वाली बढ़त सबसे बड़ी बढ़त होगी यह मैं अपनी माता बहनों और बेटियों के विश्वास के दम पर कह रही हूं… कार्यक्रम का सचालन श्रीमती शिप्रा सैमुअल एवं आभार प्रदर्शन श्रीमती मालती विश्वनाथ यादव ने किया।

इस अवसर पर तखतपुर मंडल अध्यक्ष त्रेतानाथ पांडे, भारती माली ममता धनंजय क्षत्रिय दीपमाला कुर्रे अमरीका साहू वंदना सिंह नूरीता कौशिक मालती यादव लता कश्यप सकरी मंडल अध्यक्ष लक्ष्मी साहू पार्षद पुष्पा रात्रे प्रियंका आहूजा प्रतिभा देवांगन लक्ष्मी पांडे उषा ठाकुर मंजू ठाकुर मंगल पांडे अशोक ठाकुर प्रदीप कौशिक नैन लाल साहू लव पांडे प्रदीप तिवारी अमित मंदानी दिलीप तोलानी राहुल तिवारी राकेश तिवारी डॉ निलय तिवारी आयुष सिंह ठाकुर राम कश्यप कमला क्षत्रिय बंसी पांडे सुनील साहू कामता सुमित्र अंकित मिश्रा अंकित अग्रवाल दरबारी यादव अजय यादव राजकुमार साहू हनी पांडे दिनेश पांडे काशी देवांगन श्याम राम नदी जीवन पांडे बी आर महोबिया तिलक देवांगन प्रीतम कश्यप अश्वनी श्रीवास राघवेंद्र पांडे विश्वनाथ यादव सहित अन्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे….

             अब देखना यह है कि महिला मोर्चा द्वारा आयोजित चुनावी महासंग्राम के दौरान में आयोजित होली मिलन के रंगों का असर चुनाव परिणाम में कितना रंग लायेगा…
    तब तक के लिए नारायण नारायण…..😊
error: Content is protected !!