भाजपा एक विचार संस्कार संस्कृति की क्रांति, भारत विरोधी ताकत नतमस्तक : धर्मजीत सिंह

भाजपा में कार्यकर्ता ही अपने संगठन का नेता चुनता है : संतोष कौशिक

तखतपुर विधानसभा क्षेत्र भाजपा संगठन की बैठक में पुराने मंडल अध्यक्षों का सम्मान और नए अध्यक्षों को दी नई जिम्मेदारी

बृजपाल सिंह हूरा..✍️

तखतपुर। भारतीय जनता पार्टी की आत्मा संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में बसती है। जो अपनी मेहनत और वफादारी का खून पसीना लगाकर पार्टी के प्रति समर्पित रहती है। आज अगर भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है तो इसके पीछे सिर्फ और सिर्फ भाजपा संगठन से जुड़े पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं की समर्पण भावना, कमल खिलाने के लिए निष्ठा ही सबसे मुख्य कारण है।

       भारतीय जनता पार्टी में कोई भी नेता कितने भी बड़े पद पर क्यों ना आसीन हो। उसमें अपने संगठन कार्यकर्ताओं के लिए आदर और सम्मान की भावना हमेशा बनी रहती है। सही मायनों में कहा जाए तो भारतीय जनता पार्टी को कोई नेता नहीं बल्कि संगठन के कार्यकर्ता ही संचालित करते है। भारतीय जनता पार्टी एक राजनीतिक दल न होकर एक विचार और भारतीय संस्कार संस्कृति की ऐसी क्रांति है, जिसने समय के चक्र को उठाकर भारत विरोधी ताकतों से हमेशा संघर्ष और मुकाबला कर उन्हें पराजित किया है। उक्त उद्गार क्षेत्रीय विधायक धर्मजीत सिंह ने भाजपा संगठन की आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि की आसंदी से व्यक्त किया।

    तखतपुर विधानसभा के पांचो मंडलों में आज मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति विधायक धर्मजीत सिंह के मुख्य आतिथ्य में भाजपा संगठन द्वारा नियुक्त चुनाव अधिकारियों द्वारा संपन्न कराया गया। इस अवसर पर पांचो मंडल तखतपुर से नैन लाल साहू, विजयपुर से दिनेश साहू, गनियारी से विनोद यादव, सकरी से रवि मेहर, काठाकोनी से राजकुमार निर्मलकर को मंडल अध्यक्ष चुना गया।

भाजपा ही एकमात्र संगठन जिसमें कार्यकर्ता अपना नेता चुनता है : संतोष कौशिक

     इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए तखतपुर विधानसभा जननायक संतोष कौशिक “गुरुजी” ने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी राष्ट्रीय पार्टी भाजपा का चुनाव पूरे देश में चल रहा है। इसी तारतम्य में आज हमारे तखतपुर विधानसभा के पांचो मंडलों के अध्यक्षों की नियुक्ति सर्वसम्मति से हुआ है। भारतीय जनता पार्टी का संगठन एकमात्र ऐसा है जहां पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन का नेता चुनता है। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता हर्षिता पांडेय, नगर पालिका पूर्व उपाध्यक्ष बंशी पांड़े, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि कृष्ण कुमार साहू, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि बाला सिंह ठाकुर, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य दिनेश राजपूत सहित अन्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

पुराने मंडल अध्यक्षों का किया गया सम्मान

    विधायक धर्मजीत सिंह ने कहा कि वे नए मंडल अध्यक्षों को बधाई देने से पहले पुराने मंडल अध्यक्षों ने जो पार्टी को अभी तक सेवा दिया है और आज तखतपुर में भाजपा के विधायक बनाने में अहम भूमिका निभाया है। उनका आभार व्यक्त करना चाहता हूं और आश्वस्त करता हूं कि पार्टी में उनके सम्मान में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आएगी। उन्होंने इस अवसर पर पुराने मंडल अध्यक्ष त्रेतनाथ पांडेय, संतोष कश्यप, बीआर महोबिया का पुष्प गुच्छ से सम्मान किया तो वहीं नए मंडल अध्यक्षों को उनकी नियुक्ति पर बधाई देते हुए पार्टी द्वारा दिए गए दायित्वों को निष्ठा पूर्वक निर्वहन करते हुए पार्टी को आगे बढ़ाने में अपना योगदान देने की बात कही।

महतारी वंदन योजना नारी शक्ति के चरणों का वंदन : धर्मजीत सिंह

हम अपने राष्ट्र को भारत माता और धरती मैया के संबोधन से अपने उन संस्कारों को व्यक्त करते हैं। जहां नारी शक्ति को प्रथम पंक्ति पर रखकर उन्हें सम्मान और आदर का स्थान देते हैं। भारतीय संस्कृति में नारी शक्ति को मां बहन बेटी आदि के कई सम्मान और आदर के दर्जे पर रखकर हम उन्हें देवी स्वरूप भी मानते हैं। ऐसे देश में भारतीय जनता पार्टी ने नारी के सम्मान के लिए महतारी वंदन योजना लागू कर नारी शक्ति के सम्मान में उनके चरणों पर झुक कर उनका वंदन ही किया है। उक्त उद्गार विधायक धर्मजीत सिंह ने महतारी वंदन योजना के 1 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित सम्मान समारोह के दौरान व्यक्त किया।

महिलाओं के वंदन के साथ प्रदेश को खुशहाल बनाने का कार्य कर रही साय सरकार: संतोष कौशिक

           तखतपुर विधानसभा क्षेत्र जननायक संतोष कौशिक ने कहा कि छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय की सुशासन वाली सरकार मोदी की गारंटी के साथ कार्य कर रही है जो महिलाओं के वंदन के साथ प्रदेश को खुशहाल बनाने का कार्य कर रही है। वंदना सिंह नगरपालिका उपाध्यक्ष, कृष्ण कुमार साहू अध्यक्ष प्रतिनिधि ने भी संबोधित किया। महतारियों व महिला बाल बालविकास विभाग की ओर से मुख्यमंत्री को धन्यवाद  के साथ अभिनंदन पत्र विधायक धर्मजीत सिंह को सौंपा।

         अब देखना यह है कि भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों और शासन की चल रही योजनाओं की वजह से धकाधक दौड़ रही सरकार की गतिविधियों का तोड़ या काट निकालने के लिए विपक्षी खेमा आने वाले चुनावों में किस हथियार से के साथ उतरेगा….

           तब तक के लिए नारायण नारायण….😊

error: Content is protected !!