बड़े भाई धर्मजीत सिंह ने एक माह पहले ही तखतपुर में ऐतिहासिक जन्मदिन मनाने की कही थी बात : तोखन साहू

मुझे गर्व होता है केंद्रीय राज्य मंत्री मुझे अपना बड़ा भाई मानते हैं : धर्मजीत सिंह

बड़े भाई धर्मजीत सिंह ने एक माह पहले ही तखतपुर में ऐतिहासिक जन्मदिन मनाने की कही थी बात : तोखन साहू

श्री राम सदन में विशाल मंच के लिए केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने 25 लाख की घोषणा की

बृजपाल सिंह हूरा..✍️

तखतपुर। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के जन्मदिन पर आज तखतपुर में उनका जगह-जगह स्वागत किया गया और श्री राम सदन में विधायक धर्मजीत सिंह के संयोजकत्व में उनका जन्मदिन मनाया गया। जहां मंत्री तोखन साहू ने श्री राम सदन में बहुत बड़े मंच के लिए 25 लाख रुपए सांसद निधि से देने की घोषणा की।

कार्यक्रम स्थल पर अतिथियों का बड़ी फूल माला से स्वागत

       केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू का काफिला जैसे ही कार्यक्रम स्थल पर पहुंचा उनकी जय जयकार के नारे लगने लगे। महिला मोर्चा ने पुष्प वर्षा की।

केंद्रीय राज्य मंत्री का स्वागत करते विशाल सिंह वरुण सिंह बाला सिंह अमित मंदानी कृष्ण कुमार साहू गरीबा यादव

    भारी भीड़ के साथ उत्साही कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू जी को मंच तक लेकर आए। जहां भाजपा मंडल के समस्त पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने बड़ी फूल माला के साथ उनका स्वागत किया।

   कार्यक्रम में उपस्थित हजारों की संख्या में क्षेत्रवासियों ने मंच पर आकर फूल मालाओं से केंद्रीय मंत्री का सम्मान करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दिए।

जन्मदिन का केक काटते हुए

     विधायक धर्मजीत सिंह एवं केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने मिलकर जन्मदिन का केक काटा और उसे जन समूह में बांट दिया गया।

तोखन की सज्जनता ने उन्हें केंद्रीय राज्य मंत्री बनाया : धर्मजीत

     कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक धर्मजीत सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने एक बहुत छोटे से कार्यकर्ता को पंच से लेकर सांसद बनाया और यह आज केंद्रीय राज्य मंत्री बन गए हैं। यह बहुत सीधे-साधे सरल सहज और मिलनसार व्यक्तित्व हैं। जिस वजह से इन्होंने राजनीति का इतना लंबा सफर बहुत ही कम समय में तय किया है। मुझे यह कहते हुए बड़ा गर्व और खुशी होती है केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू मुझे अपना बड़ा भाई मानते हैं।

मेरी कोई भी राजनीतिक पृष्ठभूमि नहीं रही : तोखन साहू

    केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने भावनाओं से भरे अपने उद्बोधन में कहा कि मेरे पूरे परिवार में कोई पंच भी नहीं था और ना ही कोई हमारी राजनीतिक पृष्ठभूमि थी। मैंने पंच से लेकर सरपंच जनपद सदस्य विधायक संसदीय सचिव सांसद बनते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री बना हूं। इसके लिए मैं पूरे क्षेत्र की जनता का प्रतिदिन प्रणाम करके उनका आशीर्वाद लेना चाहता हूं।

     केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने बताया कि आज का मेरा यह जन्मदिन ऐतिहासिक यादगार इसलिए भी हो गया क्योंकि आज मेरे जन्मदिन पर मुझे प्रधानमंत्री केंद्रीय गृह मंत्री केंद्रीय कृषि मंत्री रक्षा मंत्री आदि का बधाई संदेश मिलने के साथ-साथ क्षेत्र में आम मतदाताओं के बीच में जन्मदिन मना रहा हूं।

केंद्रीय राज्य मंत्री को बधाई देते सकरी मंडल के पदाधिकारी कार्यकर्ता

    इसके लिए मुझे एक महीना पहले ही विधायक धर्मजीत सिंह ने कहा था कि आपका जन्मदिन तखतपुर में बहुत अच्छे ढंग से मनाएंगे। श्री साहू ने कहा कि मेरे बड़े भाई धर्मजीत सिंह ने जी राम सदन को बनाने के लिए एक करोड़ की राशि खर्च की है तो मैं यहां एक विशाल मंच बनाने के लिए अपनी सांसद निधि से 25 लाख रुपए की घोषणा करता हूं।

बाबूजी मदन गोपाल शिवहरे का मनाया गया जन्मदिन

  तखतपुर के बहुत ही प्रतिष्ठित सम्मानित नागरिक व्यापारी मदन गोपाल शिवहरे जी का 88वां जन्मदिन मंच में मनाया गया। विधायक धर्मजीत सिंह ने कहा कि यह हमारी तखतपुर नगर के एक बहुत ही बड़े धरोहर है जिनका सम्मान भारत रतन के समान है।

वायलिन की धुन ने लूट लिया सबका मन…

   आयोजन में वायलिन की धुन की प्रस्तुति दे रहे लव देवांगन ने कराओके में जो अपनी प्रतिभा और काबिलियत को प्रस्तुत किया। उससे आयोजन में चार चांद लग गए और मंत्र मुग्ध होकर लोग उन्हें देखते सुनते रहे। विधायक धर्मजीत सिंह केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने उन्हें सम्मानित और पुरस्कृत भी किया। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप कौशिक एवं आभार प्रदर्शन वंदना बाला सिंह ने किया।

जगह जगह हुआ स्वागत

    केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू का काफिला नगर सीमा में प्रवेश किया वैसे ही उनके स्वागत का सिलसिला चल पड़ा। हिंदू एकता मंच के तत्वाधान में स्वागत द्वार के पास केंद्रीय राज्य मंत्री का आतिशी स्वागत किया गया।

       इसके बाद श्री गुरुनानक द्वार के पास सिख समाज, पुराना बस स्टैंड के पास व्यापारी महासंघ, मुखी के मार्केट मां महामाया चौक के पास सिंधी समाज, संगम नगर में सोनी समाज, श्री राम सदन के पास दाऊदी बोहरा समाज ने स्वागत किया।

आयोजन में शामिल रहे

     इस अवसर पर प्रमुख रूप से क्षेत्र के प्रसिद्ध उद्योगपति प्रवीण झा, तखतपुर विधानसभा जननायक संतोष कौशिक, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण चौहान, पंडरिया क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यक्तित्व देवेंद्र गुप्ता, नगर पालिका पूर्व उपाध्यक्ष बंशी पांड़े, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य दिनेश राजपूत, रौशन सिंह, जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जुगल किशोर कौशिक, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अमरिका कृष्ण कुमार साहू, उपाध्यक्ष वंदना बाला सिंह, मंडल अध्यक्ष त्रेतानाथ पांडे, बी आर महोबिया, विश्वनाथ पटेल, संतोष कश्यप, महामंत्री दिनेश साहू, नैनलाल साहू, प्रदीप कौशिक

अशोक ठाकुर, कृष्ण कुमार साहू, संदीप साहू, बाला सिंह ठाकुर, राकेश तिवारी, मनीष तिवारी, राजकमल साहू, रवि मेहर, राजेश देवांगन, गरीबा यादव, योगेश साहू, अजय यादव, दिनेश पांडेय, हनी पांडेय, आयुष सिंह, विशाल सिंह, वरुण सिंह, अमित मंदानी, निलेश सिंह, सुनील देवांगन, माधो देवांगन, संकेत सैमुअल, शिप्रा सैमुअल, मालती यादव, प्रियंका आहूजा, पुष्पा रात्रें, नरेंद्र रात्रे ,ईश्वर देवांगन, इस्लाम अंसारी, गिरीश कश्यप, किशन सचदेव, सुरेश देवांगन, यश देवांगन, प्रतिभा काशी देवांगन, दिलीप तोलानी, कैलाश देवांगन, शिव देवांगन, गुलजीत खुराना, सुनील आहूजा, राहुल तिवारी सहित अन्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।   

केंद्रीय राज्य मंत्री को जन्मदिन का केक खिलाते नपा उपाध्यक्ष वंदना बाला सिंह

      अब देखना यह है कि केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू जी के जन्मदिन को विधायक धर्मजीत सिंह जी के संयोजकत्व में भव्य स्तर पर मनाए जाने के बाद तखतपुर की सियासी धरा में ऐसे आयोजन की प्रतिस्पर्धा में कौन-कौन उतर सकता है…

      तब तक के लिए नारायण नारायण…😊

error: Content is protected !!