धर्मजीत सिंह ने भाजपा सदस्य बनाने के 10 हजार लक्ष्य को किया पार
विधायक धर्मजीत सिंह ने तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के भीतर ही ऑनलाइन तरीके से 10 हजार सदस्य बनाएं
बृजपाल सिंह हूरा…✍️

तखतपुर। लगभग साल भर पहले भाजपा में शामिल हुए विधायक धर्मजीत सिंह ने न सिर्फ भाजपा की रीति और नीतियों में पूरी तरह से रच बस गए हैं.. बल्कि संगठन की गतिविधियों और लक्ष्य उद्देश्यों की पूर्ति में भी वह किसी से पीछे ना रहते हुए अपने लोकप्रिय मिजाज और स्वभाव के अनुरूप ही अपने आगे बढ़ते कदमों के साथ यहां भी सरताज के खिताब को हासिल करने में कहीं कोई कमी कंप्रोमाइज नहीं किया।
आप तो युवाओं से भी तेज तर्रार निकले

विधायक धर्मजीत सिंह के सदस्यता अभियान 10 हजार लक्ष्य को पार करने पर “नारदमुनि” वेब चैनल से उन्होंने सीधे संवाद करते हुए अपनी प्रसन्नता जाहिर की.. तब उनसे सवाल किया गया कि आपने जिस रफ्तार से 10000 के आंकड़े को पार किया है.. उससे तो आज भी हमें सन् 1990 का वह ऊर्जावान तेज तर्रार धर्मजीत सिंह दिखाई पड़ रहे जिसने अपने राजनीतिक जीवन का पहला विधानसभा चुनाव लड़ा था.. इस बात पर जमकर खिलखिलाते हुए विधायक धर्मजीत सिंह ने कहा कि इच्छा शक्ति और लक्ष्य प्राप्ति को लगन से किया जाए तो कार्य करने में उम्र की संख्या कोई मायने नहीं रखता है…

भाजपा सदस्यता अभियान में तखतपुर क्षेत्र के लिए आज एक बड़ी उपलब्धि उस वक्त हुई जब क्षेत्रीय विधायक धर्मजीत सिंह द्वारा ऑनलाइन तरीके से भाजपा के 10 हजार सदस्य बना लेने का लक्ष्य को उन्होंने पार किया। जैसे ही यह खबर विधायक धर्मजीत सिंह समर्थकों को मिली, एक जश्न उत्साह का वातावरण बन गया और भाजपाजनों ने एक दूसरे को बधाई देकर मिष्ठान वितरण किया और आतिशबाजी भी की।
समंदर में तैरने वाले कुओं और तालाबों में डुबकियां नहीं लगाया करते

ऑनलाइन तरीके से भाजपा सदस्य बनाने में विधायक धर्मजीत सिंह 10 हजार लक्ष्य को पार करते ही बहुत ही हर्ष प्रसन्न मुद्रा में बताया कि यह उनकी बीते 15 दिनों की निरंतर मेहनत का प्रतिफल है। इसमें उन्होंने सुबह-शाम दिन रात कुछ नहीं देखा। एक निजी सवाल पर विधायक धर्मजीत सिंह ने कहा कि निरंतर 15 दिनों में तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के ही लोगों में से उन्होंने ऑनलाइन तरीके से अपने 10 हजार सदस्यों के लक्ष्य को पूरा कर लिया है और समंदर में तैरने वाले कुओं और तालाबों में डुबकियां नहीं लगाया करते। विधायक धर्मजीत सिंह ने बताया कि प्रदेश भाजपा कमेटी द्वारा उन्हें व्यक्तिगत तौर पर 10 हजार भाजपा सदस्य ऑनलाइन बनाने का लक्ष्य दिया गया था।
विधायक धर्मजीत ने भाजपा पदाधिकारियों को अपना लक्ष्य पूरा करने की दी खुली छूट

भाजपा सदस्यता अभियान जब शुरू हुआ तो विधायक धर्मजीत सिंह ने आरंभिक 15 दिनों तक अपने देवतुल्य भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के लिए सुरक्षित रखते हुए खुद इस अभियान में नहीं लगे ताकि भाजपा कार्यकर्ता भी अपने लक्ष्य की पूर्ति करें। 15 दिनों बाद उन्होंने भाजपा सदस्य बनाने का अपने विधानसभा क्षेत्र में मुहिम आरंभ की और 15 दिनों में आज 10 हजार का लक्ष्य पार कर एक असीम शांति और सुकून का अनुभव करते हुए कहा कि आज मैं बहुत रिलैक्स महसूस कर रहा हूं। धर्मजीत सिंह ने बताया कि 10 हजार का लक्ष्य पूरा करने के बाद भी वह शांत नहीं बैठेंगे और अपनी इस गति को बनाए रखेंगे।
भाजपा जनों से आह्वान

विधायक धर्मजीत सिंह ने भाजपाजनों से आह्वान किया है कि तखतपुर विधानसभा क्षेत्र को 57 हजार सदस्य बनाने का जो लक्ष्य मिला है उसे भी हम सब मिलकर पूरा करेंगे और कोशिश रहेगी कि सदस्य संख्या लक्ष्य की सीमा रेखा को पार कर एक नया मुकाम स्थापित करें।

अब देखना यह है कि विधायक धर्मजीत सिंह द्वारा प्रदेश भाजपा से मिले 10000 भाजपा सदस्य के लक्ष्य को पार कर लिए जाने के बाद.. तखतपुर विधानसभा क्षेत्र से 57000 का लक्ष्य पार करने में भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं की ऊर्जा कितने दिनों की समय सीमा में इस आंकड़े को पार कर लेगी…
तब तक के लिए नारायण नारायण…😊

