ब्रेकिंग : तखतपुर क्षेत्र में अलग-अलग दुर्घटनाओं में दो मृत, चार घायल

तखतपुर क्षेत्र में अलग-अलग दुर्घटनाओं में दो मृत, चार घायल

बृजपाल सिंह हूरा..✍️

तखतपुर क्षेत्र में 4 अलग-अलग दुर्घटनाओं में 2 लोगों की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई है।
     मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पूरा के पास दो बाइक आपस में टकरा गई जिसमें 23 साल के एक युवक की मृत्यु हो गई।

  इसी तरह ग्राम जरौंधा के पास दुर्घटना में बाइक में सवार अधेड़ व्यक्ति की मृत्यु हो गई है।
     इसी क्रम में तखतपुर मुक्तिधाम के पास किसी अज्ञात वाहन चालक ने पैदल जा रहे युवक को टक्कर मारकर फरार हो गया जिससे वो बुरी तरह से घायल हो गया है। जिसे भाजपा के युवा नेता आयुष सिंह एवं साथियों ने अपनी निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले  जाया गया।

   ग्राम दैजा के पास मोटरसाइकिल सवार और चालक सड़क में जा रही गाय से टकराकर बुरी तरह घायल हुए हैं


      एक समय के आसपास ही लगातार क्षेत्र के 4 अलग-अलग दुर्घटनाओं में 2 लोगों की मृत्यु होने 4 लोगों के घायल हो जाने से दुर्घटना के नाम पर भय का वातावरण बन गया है।

error: Content is protected !!