तखतपुर से क्या रश्मि सिंह का राजनीतिक सफर थम गया..?

तखतपुर से क्या रश्मि सिंह का राजनीतिक सफर थम गया..?

सोशल मीडिया में जारी हुए पोस्ट से राजनीतिक हलकों में जमकर हो रही चर्चा..

क्या एक बार फिर से तखतपुर कांग्रेस की कमान आशीष सिंह के हाथों में होगी..?

बृजपाल सिंह हूरा ..✍️

तखतपुर। सोशल मीडिया के इस क्रांतिकारी दौर में पोस्ट फोटोस देखकर ही राजनीति के भविष्य को लेकर आंकलन का दौर शुरू हो जाता है या फिर ऐसे ही माध्यम से आम जनों में इशारों इशारों में ही भावी राजनैतिक रणनीति या सियासी संदेश भी दे दिया जाता है… ऐसी ही तस्वीर बीते लगभग माह भर से सोशल मीडिया में चल रही है जिसे लेकर तखतपुर कांग्रेस जनों के साथ-साथ राजनीतिक विश्लेषकों ने भी अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं और राय शुमारी देने का दौर चलन आरंभ किया है.. जिसके तहत यही माना जा रहा है कि संभवत: अब तखतपुर विधानसभा में कांग्रेस की राजनीति डॉ. रश्मि सिंह से निकलकर सिर्फ आशीष सिंह ठाकुर तक ही सीमित रहेगी…?

         1996 के उपचुनाव से तखतपुर विधानसभा क्षेत्र में अब तक कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में ठाकुर बलराम सिंह या उनका परिवार ही रहा है.. 2013 में ठाकुर बलराम सिंह की जगह आशीष सिंह कांग्रेस के प्रत्याशी बने.. उसके बाद 2018 के अंत तक आते-आते कांग्रेस के राजनीतिक पिक्चर में डॉ. रश्मि सिंह की एंट्री हुई और वह न सिर्फ कांग्रेस की प्रत्याशी बनी बल्कि यहां से चुनाव जीत कर वह विधायक और संसदीय सचिव भी बनी.. पूरे 5 साल तखतपुर की राजनीति में डॉ. रश्मि सिंह और आशीष सिंह की तस्वीर साथ-साथ चलती रही.. 2023 चुनाव में भी हर पोस्टर्स बैनर फ्लेक्स विज्ञापन में तस्वीर साथ-साथ ही रही.. सत्ता सरकार बदली पर पोस्ट से यह दोनों तस्वीर कभी अलग नहीं हुई.. जिसके बाद से यही माना जा रहा था कि इन्हीं दोनों के इर्द-गिर्द ही भविष्य में भी कांग्रेस की राजनीति चलेगी पर… 

      बीते लगभग 1 महीने से विभिन्न त्योहारों के बधाई संदेश में आए नए अपडेट सेटअप को देख लोगों को लगने लगा कि क्या 2028 में कांग्रेस से आशीष सिंह की ही दावेदारी रहेगी क्योंकि बीते लगभग चार पर्व (हरेली नागपंचमी स्वतंत्रता दिवस रक्षाबंधन) के बधाई संदेश पोस्ट में से अचानक डॉ. रश्मि सिंह की तस्वीर का गायब होना.. राजनीतिक विश्लेषकों के कान खड़े कर दिए हैं..

           क्षेत्र में आम जनों और कांग्रेस जनों में इस बात की दबी जुबान से चर्चा हो रही है कि यह आने वाले कांग्रेस राजनीति की तस्वीर तो नही..? राजनीतिक विश्लेषकों का आंकलन अनुमान यह है कि बधाई संदेश के माध्यम से ही सही पर इसे देखकर यह माना जाए कि कांग्रेस में भविष्य की राजनीति का चेहरा आशीष सिंह ठाकुर ही रह सकते हैं…

              अब देखना यह है कि एक दो नहीं बल्कि लगातार 4 पोस्ट से डॉ. रश्मि सिंह की अनुपस्थिति महज एक इत्तेफाक है या एक सोची समझी रणनीति के तहत की एक राजनीति है… क्योंकि तखतपुर की राजनीति.. वह भी तखतपुर में कांग्रेस की राजनीति में कुछ भी संभव और मुमकिन है.. कांग्रेस की राजनीति में भविष्य को लेकर अभी से कुछ कहना जल्दबाजी होगी पर आने वाले दिनों में होने वाले नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव के पहले इस तरह की पोस्ट का आना बहुत कुछ कह रहा है.. जब तक यह बात खुले तौर पर स्पष्ट नहीं हो जाती है..
       तब तक के लिए नारायण नारायण…😊

error: Content is protected !!