सफाई दीदियों ने नगर मुखिया के दर पे दी दस्तक..
तखतपुर वासियों के द्वारा कचरा ना दिए जाने की जताई पीड़ा..
बृजपाल सिंह हूरा…✍️
तखतपुर। नगर की सफाई के लिए घर-घर दस्तक देने वाली दीदियों ने आज अपनी पीड़ा और तकलीफ को लेकर नगर पालिका नई भाजपा सरकार के मुखिया के दरवाजे में दस्तक दिए और अपनी व्यथा रखी.. जिसका तत्काल ही मुखिया ने निराकरण किया।
सुबह-सुबह गाड़ी लेकर हर दरवाजे पर दस्तक देकर घर का कचरा मांग ने वाली सफाई दीदियों ने जहां शहर को स्वच्छ रखने में अपनी महती भूमिका अदा कर रही है.. वही कई लापरवाह और गैर जिम्मेदार नगर वासियों के जागरूक नहीं होने पर शहर की सड़कों पर फिर भी कचरा दिखता रहता है…43 सफाई दीदी आज सुबह नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अमरिका कृष्ण कुमार साहू के निवास स्थल पर पहुंचे और उन्होंने बताया कि हम लोग हर घर में कचरा मांगने जाते हैं.. दस्तक देते हैं.. सीटी बजाते हैं.. कॉल बेल करते हैं पर पर कुछ चुनिंदा लोगों के द्वारा कभी कभी क्या कभी भी कचरा नहीं दिया जाता है… नगर पालिका अध्यक्ष अमरिका कृष्ण कुमार साहू ने ऐसे चिन्हांकित लोगों की सूची मांगी है और उनके लिए भी कोई नई व्यवस्था करने का आश्वासन दिया है…

सफाई दीदियों ने बताया कि गर्मी के कारण दोपहर दो-तीन बज जाते हैं ड्यूटी करते करते, नगर मुखिया ने कहा कि सुबह 6 से आप लोग काम के लिए आए और दोपहर 12 बजे अपने घर वापस जाइए..

सफाई दीदियों को कचरा ना देकर सड़क में कचरा फेंकना अशोभनीय

शासन द्वारा करोड़ों रुपया खर्च करके घर में कचरा मांगने आते हैं उसके बावजूद भी सड़कों चौक चौराहों पर कचरा और गंदगी का दिखना तखतपुर नगर वासियों की लापरवाही और गैर जिम्मेदारी पूर्ण कार्यों को प्रदर्शित करता है.. खासकर आबादी क्षेत्र में घरों घर कचरा लेने जाने के बावजूद भी होलिका चौक हरपाल खुराना घर के चौक आदि ऐसे कई चिन्हांकित स्थल है जहां हमेशा घरों का कचरा दिखाई पड़ता रहता है और जो नगर की सफाई व्यवस्था का मुंह चिढ़ाता रहता है।
तखतपुर अपना नगर है इसे साफ रखें : अमरीका कृष्ण कुमार साहू

नगर की भाजपा नई सरकार की मुखिया श्रीमती अमरिका कृष्ण कुमार साहू ने कहा कि तखतपुर नगर हमारा अपना है.. सारी सुविधाएं और व्यवस्थाएं दी जा रही है.. उसके बावजूद भी जागरूकता के अभाव में कुछ लोगों के द्वारा सड़कों पर कचरा फेंका जाता है.. ऐसा ना करके आप नगर वासी सभी अपने-अपने घरों से कचरा सफाई दीदियों को दें। जिससे शहर स्वच्छ साफ रहेगा। अगर कोई असुविधा या परेशानी है तो उसे भी सामने रखें ताकि उसका निराकरण किया जा सके।
👉 तखतपुर नगर की व्यवस्था सुधार के लिए नगर नई सरकार टीम पूरी तरह जागरूक और मुस्तैद है.. अब देखना यह है कि इनकी जागरूकता आम जनों की सोच और जागरूकता में कितना असर और प्रभाव डालती है..
तब तक के लिए नारायण नारायण…😊


