तखतपुर नगर पालिका चुनाव में हो सकते हैं यह संभावित प्रत्याशी..

तखतपुर नगर पालिका चुनाव में हो सकते हैं यह संभावित प्रत्याशी..

दावेदार कहीं खुलकर तो कहीं अंदर ही अंदर लगे हुए हैं दावेदारी में..

बृजपाल सिंह हूरा..✍️

तखतपुर। आने वाले दिनों में लोकसभा चुनाव परिणाम ढोल ताशा से जुलूस जश्न के बाद सीधे नगर पालिका चुनाव की तैयारी शुरू हो जाएगी जिसके लिए संभावित दावेदारों की दावेदारी किसी की जहां खुलकर है वही कई लोग अंदर ही अंदर मन ही मन में संजोकर रखे हुए हैं.. जो समय आने पर ब्लास्ट करेंगे… अब बम ब्लास्ट होगा या फुस्स यह तो समय बताएगा पर सभी की दावेदारी परोक्ष और अपरोक्ष गतिविधियों से झलकने लगी है।
        नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव अगर आम जनता के मतों से सीधे होता है और आरक्षण में सामान्य हो गया तो कांग्रेस से सबसे प्रबल दावेदार के रूप में श्रीमती पूजा संजू मक्कड़ का नाम अभी से जनता पुकारने लग गई है.. वहीं इसी क्रम में कांग्रेस पैनल से जितेंद्र पांडेय मुन्ना श्रीवास परमीत बग्गा प्रदीप ताम्रकार बिहारी देवांगन मुकीम अंसारी आदि ऐसे प्रमुख नाम है जो जनता के दरबार में किसी न किसी रूप में जाने का मन बनाए हुए हैं। वही भाजपा खेमा में देखा जाए तो नगर पालिका की वर्तमान उपाध्यक्ष वंदना बाला सिंह के साथ-साथ कृष्ण कुमार साहू ईश्वर देवांगन हनी पांडेय बंशी पाड़े शिप्रा सैमुअल संदीप साहू आदि ऐसे कई नाम है जो भाजपा की वैतरणी पार लगाने में सक्षम है। आम आदमी पार्टी के ज्ञानेंद्र देवांगन भी मौका देखकर चौका मार सकते हैं…

        पटवारी पद पर कार्यरत संगीत प्रेमी युवा अतुल भी राजनीति में आने का सोच रहे हैं और अगर यह सोच उनकी फैसले में तब्दील हो गई तो तखतपुर नगर राजनीति में नए सुर और सरगम नए स्वर में सुनाई देंगे….

        भारतीय जनता पार्टी से एक नाम जो अंदर ही अंदर बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है और अगर सामान्य की स्थिति बनती है तो दिनेश राजपूत एक बहुत बड़े चेहरे के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष के पद पर चुनाव लड़ सकते हैं और विधानसभा टिकट से वंचित होने के एवज में संभवत: भाजपा इन्हें अपना प्रत्याशी भी बना सकती है….

भाजपा कार्यालय बिलासपुर में संबोधित करते विवेक पांडेय

   तखतपुर नगर पालिका अध्यक्ष आरक्षण में सामान्य होने की स्थिति में अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष, पूर्व विधायक, सांसद, मंत्री स्व. मनहरण लाल पांडेय जी के भतीजे विवेक पांडेय भी भाजपा एक प्रबल सक्षम विनिंग कैंडिडेट हो सकते हैं…


         वार्ड में देखा जाए तो वार्ड क्रमांक 1 से भाजपा के वर्तमान पार्षद कोमल सिंह के साथ-साथ ज्ञानेश्वर सिंह क्षत्रिय (छोटे राजा) मोहित राजपूत चंद्रकांत सोनू क्षत्रिय हिरेंद्र कश्यप लखन धनकर सूर्या सोहन कश्यप नवीन पाली की दावेदारी बन सकती है तो कांग्रेस खेमे से अभिषेक पांडे संजू मिश्रा जैसे नाम है जो तहलका मचा सकते हैं…

    वार्ड क्रमांक 2 से भाजपा से सर्व शिखर पर वंदना बाला सिंह का नाम है पिछला चुनाव लड़े ज्ञान सिंह दावेदारी कर सकते हैं यहां से भाजपा पार्षद नैनलाल साहू की भी दावेदारी परिस्थितिवश बन सकती है। कांग्रेस से अनुपमा पांडे हरीश राजपूत मजबूत साबित होंगे..

    वार्ड क्रमांक 3 से कांग्रेस से शैलेंद्र निर्मलकर ज्ञान दल्लू ठाकुर अजय सिंह की दावेदारी रहेगी। भाजपा से नैनलाल साहू कोमल सिंह विक्रम सिंह आयुष ठाकुर आदि का दावा मजबूत हो सकता है।

     वार्ड क्रमांक 4 से कांग्रेस से टेकचंद कारडा सबसे मजबूत प्रत्याशी है पिछड़ा वर्ग होने पर यहां से अजमत नट्टू जायसी बिहारी देवांगन रवि डग्गा यादव भी दावा कर सकते है। भाजपा से शिप्रा सैमुअल संकेत सैमुअल के अलावा राजेश सोनी विनोद डडसेना भी मजबूत दावेदार साबित होंगे.. चौंकाने वाले नाम के रूप में शाहिद ऐबानी ऐन टाइम पर मैदान में कूद सकते हैं।

       वार्ड 5 से कांग्रेस से इस बार संदीप खांडे के अलावा सुनील जांगड़े जितेंद्रराज सुखदेव कुर्रे प्रदीप लहरे सत्यपाल रात्रे जैसे कई नाम सामने आएंगे, वहीं भाजपा से पुष्प लता रात्रे नरेंद्र रात्रे का नाम प्रबल है।

     वार्ड 6 कांग्रेस से सर्वोपरि नाम मुकीम अंसारी का है वही अजमत नट्टू जायसी आकिल रिजवी अपनी दावेदारी कर सकते हैं। भाजपा से साहिल मोहम्मद अयूब अंसारी इस्लाम अंसारी दिनेश पांडे जैसे कई नाम तहलका मचाने के लिए काफी है।

       वार्ड 7 से भाजपा से ईश्वर देवांगन दिलीप तोलानी अमित मंदानी बाला ठाकुर दिनेश पांडेय पवन गुप्ता लक्ष्मी गुप्ता अश्विनी गुप्ता जैसे कई चर्चित बड़े-बड़े नाम सामने हैं वहीं कांग्रेस से मुन्ना श्रीवास राकेश मंदानी प्रदीप ताम्रकार सत्यम ताम्रकार मनोज ठाकुर ने अपना दावा जमाया हुआ है।

     वार्ड क्रमांक 8 से कांग्रेस से बिहारी देवांगन का नाम सबसे ऊपर है इसी क्रम में चंद्रप्रकाश देवांगन भी सामने आ सकते हैं.. भाजपा से प्रतिभा काशी देवांगन ईश्वर देवांगन के अलावा कैलाश देवांगन अश्विनी देवांगन ओंकार सोनी मुकेश ताम्रकार संतोष लोकचंदानी सूरज देवांगन का नाम भी सामने आ रहा है..

     वार्ड 9 से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में परमजीत लवली हुरा राजवीर हूरा पूजा संजय गुप्ता शिवनाथ देवांगन का नाम दावेदारी में रहेगा वहीं भाजपा से बंशी पांड़े संदीप साहू दिलीप तोलानी प्राथमिक श्रेणी में रखा जा रहा है..

     वार्ड क्रमांक 10 से भाजपा से सुरेश देवांगन का नाम लगभग तय माना जा रहा है लेकिन कांग्रेस से भाजपा प्रवेश किए कैलाश देवांगन अपना दावा नहीं छोड़ेंगे वहीं मौके पर माधो देवांगन ईश्वर देवांगन सुनील देवांगन रूपेश देवांगन रवि देवांगन भी का नाम पैनल में जुड़ सकता है.. कांग्रेस से महिला वर्ग में काफी लोकप्रिय रानी देवांगन दिनेश देवांगन का नाम सबसे मजबूत माना जा रहा है, समीकरण या परिस्थिति वस बिहारी देवांगन का नाम भी चौंकाने वाला हो सकता है..

     वार्ड क्रमांक 11 में वर्तमान पार्षद शिव देवांगन के अतिरिक्त भाजपा से तिलक देवांगन कृष्ण कुमार साहू नर्मदा धुरी लव कुमार पांडे हनी पांडेय सशक्त उम्मीदवार हो सकते हैं तो वही कांग्रेस से चंद्रप्रकाश देवांगन शिवनाथ देवांगन गुलाब धुरी को भी कमजोर नहीं आंका जा सकता है।

     वार्ड क्रमांक 12 में कांग्रेस के लक्ष्मी यादव के साथ-साथ अवधेश शुक्ला संदीप खांडे का दावा मजबूत हो सकता है तो भाजपा से गुलजीत खुराना अंकित अग्रवाल काशी देवांगन राजू देवांगन के नाम की चर्चा है..!

      वार्ड क्रमांक 13 से कांग्रेस के संजय गुप्ता संदीप पटेल हरविंदर हूरा के अतिरिक्त भाजपा से अमरिका साहू बंशी पाड़े गुलजीत खुराना मोनू सेमर सागर मल अग्रवाल परिवार से प्रत्याशी बन सकते हैं।

      वार्ड क्रमांक 14 से भाजपा से प्रियंका सुनील आहूजा संगम कुर्रे राधेश्याम सूर्यवंशी सुरेंद्र कोसले परिवार से तथा कांग्रेस से शैलेंद्र आहूजा परिवार का नाम मजबूत है।

      वार्ड क्रमांक 15 से कांग्रेस के मुन्ना श्रीवास पुष्पा श्रीवास पवन पांडे मिथलेश यादव प्रत्याशी हो सकते है वही भाजपा से राजकुमार यादव एक और बाजी खेलने को तैयार है..

         अब देखना यह है कि इन दावेदारों में से कौन आगे निकल पाता है और कौन बगावती सुर अपना सकता है.. और कौन शांत बैठ सकता है.. इससे पहले अगर कहीं नया परिसीमन हुआ और वार्ड संख्या बढ़ गई तो इन्हीं दावेदारों में से ही आजू-बाजू में एडजस्ट भी हो सकते हैं… आने वाली परिस्थितियों के अनुसार हम फिर तस्वीर पेश करेंगे…

           तब तक के लिए नारायण नारायण…..😊

error: Content is protected !!